Back
हाथरस में महिला की मौत, फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला बेरिया गांव में आज एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष को सूचना मिलने पर वे गांव पहुंचे, जहां विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला और ससुराल पक्ष के लोग मौके से गायब थे। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सिमरन के रूप में हुई है, जो हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रम नगला निवासी मेघ सिंह की बेटी थी। सिमरन की शादी करीब 11 महीने पहले नगला बेरिया निवासी राजा नामक युवक से हुई थी, जो कपड़ों की सिलाई का काम करता है। आज दोपहर मेघ सिंह को किसी ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने ससुराल में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग नगला बेरिया पहुंचे। उन्होंने देखा कि सिमरन का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस दौरान ससुराल के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। परिजन आनन-फानन में सिमरन को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतका के पिता मेघ सिंह ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 04, 2026 14:02:51Noida, Uttar Pradesh:Vineet Jindal Sr. Advocate Supreme Court
0
Report
0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowFeb 04, 2026 14:01:510
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 04, 2026 14:01:270
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 04, 2026 14:01:08Noida, Uttar Pradesh:Weapon Udhampur Visuals of Weapon Recovery from Udhampur Encounter
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 04, 2026 14:00:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 14:00:39Noida, Uttar Pradesh:भाजपा प्रवक्ता sn सिंह की बाईट सपा पर
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 04, 2026 14:00:230
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 04, 2026 13:54:280
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 04, 2026 13:54:110
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 04, 2026 13:53:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 13:53:190
Report