Back
ED हिरासत में बलजीत यादव: स्पोर्ट्स किट घोटाले पर तीन दिन की रिमांड
ACAshish Chauhan
Feb 04, 2026 14:00:23
Jaipur, Rajasthan
BMLA फंड घोटाला-बलजीत यादव ने गिरफ्तारी को अवैध बताया,5 घंटे बहस के बाद कोर्ट ने 3 दिन ईडी कस्टडी में भेजा
आशीष चौहान,
जयपुर-
MLA फंड से स्पोर्ट्स किट के 3 करोड के घोटाले के मामले में बलजीत यादव को विशेष अदालत ने पेशी हुई,जहां सुबह से शाम 5 घंटे तक लंबी सुनवाई हुई.सुबह करीब 12.30 बजे से शुरू हुई सुनवाई में ईडी और पूर्व विधायक के वकीलों ने अपनी अपनी दलीलें दी.दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई.लंच हुआ,इसके बाद भी बहस जारी रहीं.शाम 5 बजे बाद जज खगेंद्र कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने बलजीत यादव को 3 दिन के रिमांड पर भेजा अब अगली पेशी 7 फरवरी को होगी.स्पोर्ट्स किट घोटाले में फंसे बलजीत यादव ने कहा कि मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.उन्होंने बहरोड पर विधायक जसवंत यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने मंदबुद्धि बेटे को विधायक बनाना चाहते है और खुद स्टेज-4 कैंसर से जूझ रहे है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है.हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद मिले गिरफ्तार किया गया.
तीन बार समन,लेकिन नहीं पहुंचे ED दफ्तर- ED की ओर से वकील अपेक्षा तिवारी ने बताया आरोपी को 2025 में भी तीन बार समन दिए गए थे. लेकिन उन्होंने इन्वेस्टिगेशन के दौरान कॉपरेट नहीं किया. इसलिए ED ने उन्हें अरेस्ट किया है. ED ने आज उनकी रिमांड के लिए एक एप्लीकेशन दी थी जिसमें 6 दिन की रिमांड मांगी थी. इस पर कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी है. उनका कहना था कि RTPP नियमों के तहत टेंडर नहीं में गड़बड़ी हुई. कई फर्मों बनाकर विधायक कोष से स्पोर्ट्स किट खरीदने के लिए फायदा उठाया. फर्मों में मिलीभगत को लेकर ED की जांच जारी है. ED की जांच में सामने आया है कि फर्म के जरिए बलजीत यादव के रिश्तेदारों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए.ED ने जांच के दौरान नकद और संपत्ति के कागजात बरामद किए थे.
गिरफ्तारी को अवैध बताया-
बलजीत यादव के वकील एडवोकेट भानु प्रकाश शर्मा ने कहा कि कोर्ट में गिरफ्तारी को अवैध बताया.कोर्ट में जम्मू कश्मीर के केस का उदाहरण देकर दलील दी गई. बलजीत यादव की ओर से तर्क दिया गया कि जब भी इनका समन के द्वारा बुलाया गया कोर्ट के समक्ष पेश हुए और हर बार कॉर्पोरेट करने को तैयार रहे फिर भी जानबूझकर कार्यवाही की.जिस फर्म के पास पैसे आने की बात कही जा रही है. उस व्यक्ति से बलजीत यादव का संपत्ति विवाद पहले से है.टेंडर अखबार में प्रकाशित करवाए गए थे.प्रक्रिया के मुताबिक पंचायत समिति की ओर से टेंडर प्रकाशित करवाए गए, उसमें बलजीत का कोई लेना-देना नहीं है.बलजीत यादव के खाते में सीधे पैसे नहीं आए.बलजीत यादव की ओर से कोर्ट में एक एप्लीकेशन भी लगाई गई थी,जिसमें घर से खाने की डिमांड की गई थी.इस पर कोर्ट ने उनके स्वास्थ्य अनुरूप पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की बात कही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 04, 2026 15:35:460
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 04, 2026 15:35:320
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 04, 2026 15:35:150
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 15:34:480
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 15:34:230
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 15:34:080
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 04, 2026 15:33:240
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 04, 2026 15:33:020
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 04, 2026 15:32:470
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 04, 2026 15:32:300
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 04, 2026 15:32:15Noida, Uttar Pradesh:सदन की गरिमा से किया गया यह खिलवाड़ देश नहीं भूलेगा। मा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी की बार-बार अपील के बावजूद विपक्ष ने मर्यादाओं को तार-तार किया। विपक्ष का ये असंसदीय व्यवहार शर्मनाक है。
0
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 04, 2026 15:32:010
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 15:31:430
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 04, 2026 15:31:120
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 04, 2026 15:30:410
Report