Back
हाथरस के सादाबाद में महिला का शव नाली में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस की सादाबाद तहसील के सहपऊ थाना क्षेत्र के दौहई गांव में बुधवार रात एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उनका शव घर से कुछ दूरी पर एक नाली में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सहपऊ कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।मृतका की पहचान 50 वर्षीय अनीशा पत्नी सौखी खान के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, अनीशा के पति की छह माह पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे बाहर ईंट भट्ठों पर काम करते हैं। बुधवार देर रात अनीशा शौच के लिए घर से खेतों की ओर गई थी। उसका शव घर से लगभग 50 मीटर दूर बहने वाली एक नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शौच के लिए वह जिस डिब्बे को लेकर गई थी, वह घर के पास ही पड़ा मिला है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 12, 2026 09:02:070
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:49:100
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 12, 2026 08:49:030
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 12, 2026 08:48:530
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 12, 2026 08:48:370
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:48:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 12, 2026 08:48:130
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 12, 2026 08:47:320
Report
1
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:46:510
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 12, 2026 08:46:280
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 12, 2026 08:46:070
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 12, 2026 08:45:520
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 12, 2026 08:45:370
Report