Back
रामपुर में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या पर उबाल, बहेड़ी बार ने जताया रोष
Baheri, Uttar Pradesh
बहेड़ी। जनपद रामपुर में 11 फरवरी 2026 को अधिवक्ता फारुख अहमद खाँ की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के विरोध में बहेड़ी बार एसोसिएशन सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर अधिवक्ता आंदोलनरत हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बहेड़ी बार एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि हत्या जिला पंचायत कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा उच्च अधिकारी के कथित निर्देश पर की गई, जो सरकारी तंत्र में बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।
बार एसोसिएशन ने मांग की है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये का मुआवजा तत्काल प्रभाव से प्रदान किया जाए।
एडवोकेट सुनील रस्तोगी, चुनाव अधिकारी बहेड़ी बार एसोसिएशन, ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने तहसील बहेड़ी में कस्बा कानूनगो राजीव सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ठाकुर रन सिंह, महासचिव मनोज कुमार जौहरी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी, नवनिर्वाचित महासचिव दीपचंद पांडे, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष रविंदर गंगवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित अधिवक्ताओं में कृष्ण अवतार शर्मा, जगन लाल, रामस्वरूप गंगवार, ठाकुर कमल सिंह, अरविंद मलिक, सतपाल गौतम, मनोहर लाल गौतम, धर्मपाल सागर, वीरेंद्र सक्सेना, पातीराम गंगवार, महेंद्र पाल गौतम, परशुराम, साबिर रजा, जगदीश सरन, कुलबीर सिंह, रामेंद्र कश्यप, अमरजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, सूरजपाल गंगवार, धर्मेंद्र कुमार, केसर कुमार, जगदीश गुर्जर, जसवीर सिंह चौहान, लाल सिंह चौहान, गिरवर सिंह, इकरा बी., निशा फजल, अरविंद कश्यप, मुज्सम खान अली, भगवान स्वरूप, देवेंद्र पटेल, धर्मेंद्र दिवाकर, विनोद कुमार, जसवंत सिंह लक्खा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 12, 2026 10:21:230
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 12, 2026 10:21:150
Report
SJSubhash Jha
FollowFeb 12, 2026 10:20:550
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 10:20:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 10:20:200
Report
ASAmit Singh01
FollowFeb 12, 2026 10:20:030
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 12, 2026 10:19:480
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 12, 2026 10:19:400
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 12, 2026 10:19:300
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 12, 2026 10:19:160
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 12, 2026 10:18:520
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 12, 2026 10:18:340
Report
0
Report
0
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 12, 2026 10:16:270
Report