Back
एलआईसी कर्मचारियों ने चार सूत्री मांगों के लिए हड़ताल, निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन
JGJugal Gandhi
Feb 12, 2026 08:45:37
Alwar, Rajasthan
चार सूत्रीय मांगों को लेकर एलआईसी कर्मचारियों की हड़ताल, निजीकरण के विरोध में मोती डूंगरी कार्यालय पर प्रदर्शन
ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को एलआईसी कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल की और मोती डूंगरी स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और एलआईसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
शाखा समिति अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने बताया कि एलआईसी में लंबे समय से क्लास थर्ड और फोर्थ कैडर की भर्ती नहीं हो रही है, जिससे मौजूदा कर्मचारियों पर कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को 1995 की पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा, जो उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। यूनियन का आरोप है कि केंद्र सरकार एलआईसी के निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है और संस्था के शेयर अन्य कंपनियों को बेचे जा रहे हैं, जिससे एलआईसी की स्वायत्तता और सार्वजनिक स्वरूप पर असर पड़ सकता है।
यूनियन नेताओं ने सरकार से उद्योग और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद की मांग की। संजय अरोड़ा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा, दिल्ली से बिहार जा रही डबलडेकर बस डिवाइडर से टकराई
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 10:04:100
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 12, 2026 10:03:540
Report
PCPartha Chowdhury
FollowFeb 12, 2026 10:02:590
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowFeb 12, 2026 10:02:17Kolkata, West Bengal:সারা ভারত শ্রমিক ধর্মঘটে দক্ষিণ কলকাতার বেহালয় কর্পোরেশনের সামনে সিআইউ এর কর্মীদের মিছিল এবং বিক্ষোভ ।
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 12, 2026 10:02:000
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 12, 2026 10:01:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 10:01:070
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 12, 2026 10:00:340
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 12, 2026 09:51:040
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 12, 2026 09:50:310
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 12, 2026 09:50:150
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 12, 2026 09:49:270
Report