Back
उत्तर प्रदेश 2027 के लिए बीजेपी का चक्रव्यूह प्लान तैयार
VSVISHAL SINGH
Feb 12, 2026 08:48:13
Noida, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी फुल एक्शन में नजर आ रही है. यूपी भाजपा मार्च से अपने चक्रव्यूह प्लान पर काम करना शुरू कर देगी जिसमे महिला, किसान युवाओं पर खास अभियान शामिल होंगे. यूपी की सियासत में ये अहम वोटबैंक माने जाते हैं, जिसके सहारे बीजेपी ने 2027 में सत्ता की हैट्रिक लगाने का प्लान बनाया है.
उत्तर प्रदेश में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही अपने प्लान में जुड़ गई है इसीलिए अब भाजपा ने अपने चक्रव्यूह प्लान को तैयार किया है। होली के बाद भाजपा इस प्लान के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच भेजेगी। यह कार्यकर्ता अलग-अलग अभियान रैली गोष्ठी के माध्यम से उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे।विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सभी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को एकजुट कर माहौल बनाने की भी कोशिश होगी। इसके जरिए पार्टी नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी सभी 403 विधान सभाओं में लोगों से जुड़ेंगे। इससे 2027 के लिए माहौल बनेगा.
क्या है भाजपा का चक्रव्यूह प्लान
1-- पार्टी छात्रों के जरिए पार्टी की नीतियों का विस्तार करेगी। इसके तहत पार्टी कॉलेज और विश्वविद्यालयों के कैंपस में पार्टी और सरकार के युवाओं के लिए किए गए कार्यो का प्रचार प्रसार करेगी। इसके लिए प्रदेश में छात्र नेता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। युवा मोर्चा इस जिम्मेदारी को निभाएगा
2 --प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में महापुरुषों के नाम पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
3--बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस साल हर जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है।
4 -- उत्तर प्रदेश की महिलाओं को साधने के लिए हर एक ग्राम स्तर पर महिला चौपाल आयोजित की जाएगी और उनको सरकार की तरफ से महिला समूह के द्वारा मिल रहे रोजगार की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें बताया जाएगा कि महिलाएं यूपी में भाजपा सरकार में सुरक्षित है। इसके लिए महिला मोर्चे की टीम को लगाया जाएगा
5-- उत्तर प्रदेश में किसानों को भाजपा अपने पाले में करने के लिए रात्रि चौपाल और छोटी-छोटी किसान सभाएं करेंगी। किसान मोर्चो की इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी
6 -- अलग-अलग मंडल स्तर पर ओबीसी, पिछड़ा और दलित वर्ग के लोगो के साथ गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा और एससी मोर्चे को दी जाएगी
7 --इन सब के अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को भी अलग-अलग बूथ स्तर तक रैली और यात्राएं कराने का टास्क दिया जाएगा
उत्तर प्रदेश फतह करने के लिए भाजपा ने अपने चक्रव्यूह प्लान को मार्च में जमीन पर उतारने की योजना बना ली है जिस पर अब सपा हमलावर है
अब देखना यह होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की लड़ाई में भाजपा के इस चक्रव्यूह प्लान को विपक्ष भेज पता है या इस चक्रव्यूह में फंसकर रह जाता है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा, दिल्ली से बिहार जा रही डबलडेकर बस डिवाइडर से टकराई
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 10:04:100
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 12, 2026 10:03:540
Report
PCPartha Chowdhury
FollowFeb 12, 2026 10:02:590
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowFeb 12, 2026 10:02:17Kolkata, West Bengal:সারা ভারত শ্রমিক ধর্মঘটে দক্ষিণ কলকাতার বেহালয় কর্পোরেশনের সামনে সিআইউ এর কর্মীদের মিছিল এবং বিক্ষোভ ।
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 12, 2026 10:02:000
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 12, 2026 10:01:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 10:01:070
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 12, 2026 10:00:340
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 12, 2026 09:51:040
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 12, 2026 09:50:310
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 12, 2026 09:50:150
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 12, 2026 09:49:270
Report