Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम गांजा बरामद

Jul 18, 2025 09:17:59
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सासनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 01अभियुक्त जिसका नाम विक्की पुत्र सतीश निवासी ग्राम बैरा फिरोजपुर को आगरा अलीगढ रोड से मडराक स्टेशन जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) (कीमत करीब 2,00,000 रुपए) व तस्करी मे प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ नशीला पदार्थ गांजा को जनपद नोएडा से लेकर हाथरस आ रहे थे। पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। शीध्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top