Back
हाथरस में कार हादसा: ढाई साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस के मुरसान कस्बे में रविवार दोपहर एक अर्टिगा कार ने ढाई वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने मथुरा-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, मुरसान के मोहल्ला मढैया में रुपो निवासी का पुत्र यश घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक अर्टिगा कार में सवार तीन लोग तेजी से वाहन चलाते हुए निकले। बच्चा कार के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले हाथरस के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर बागला अस्पताल रेफर किया गया और अलीगढ़ भेजा गया, लेकिन अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया और बड़ी संख्या में लोग मुरसान कोतवाली पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। मृतक बच्चे का शव आने के बाद परिजनों ने मुरसान कोतवाली के सामने मथुरा-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि गाड़ी चालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RSRajkumar Singh
FollowFeb 08, 2026 15:30:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 08, 2026 15:16:160
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 08, 2026 15:16:040
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 08, 2026 15:15:520
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 08, 2026 15:15:420
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 15:04:030
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 15:03:500
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 15:03:310
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 08, 2026 15:03:130
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 08, 2026 15:02:280
Report