Back
परिषदीय विद्यालयों के मर्ज को लेकर दिया बड़ा बयान
Sadabad, Uttar Pradesh
परिषदीय विद्यालयों के मर्ज को लेकर दिया बड़ा बयान
सादाबाद भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किए जाने के संबंध में सरकार के रवैया को गलत बताते हुए अपने आवास सादाबाद पर बड़ा बयान दिया है।
1
Share
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
Gajraula, Uttar Pradesh:
श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में चल रही कार्यशाला में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने युवाओं को साइबर जागरूकता के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि साइबर क्राइम के बदलते स्वरूप को समझना और उसका सामना करने हेतु तकनीकी दक्षता आवश्यक है। उन्होंने इंटर्नशिप में सम्मिलित छात्रों को इस क्षेत्र में करियर के विभिन्न आयामों पर भी प्रकाश डाला।
0
Share
Report
Kanpur, Uttar Pradesh:
UP News - उन्नाव के गंगाघाट के मिश्रा कॉलोनी क्षेत्र के किनारे गंगा किनारे अवैध तरीके से मछलियों को पकड़ कर दूसरे जिलों में भेजी जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया सेटिंग करके सुबह के वक्त मछुआरों द्वारा अवैध तरीके से छोटी कच्ची मछलियों को पकड़वा कर चंपापुरवा के रास्ते से ले जाया जाता है। जिसकी जानकारी मत्स्य विभाग के आला अधिकारियों को नहीं है। प्रशासन की आंख में धूल झोंक हो रहा गंगा किनारे हो रहा अवैध मछलियों का कारोबार।
0
Share
Report
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी मातेश्वरी जगत अम्मा के स्मृति दिवस के अवसर पर जनपद के शिवाजी नगर स्थित आश्रम पर संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर संदीप सरावगी को आमंत्रित किया गया। अतिथियों के आगमन पर तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी से हुई तत्पश्चात मातेश्वरी को भोग लगाकर सभी को भोजन प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में बीके रितु ने सभी आगंतुकों को आत्मिक ज्ञान का संदेश दिया और डॉ० संदीप से ब्रह्मकुमारी आश्रम से सम्बंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। बीके रितु ने बताया ब्रह्म कुमारियां एवं ब्रह्म कुमार एक आध्यात्मिक संगठन है जिसकी स्थापना 1930 के दशक में दादा लेखराज कृपलानी ने की थी, जिन्हें ब्रह्म बाबा के नाम से भी जाना जाता
1
Share
Report
Gajraula, Uttar Pradesh:
बृहस्पतिवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डा. सीवीरमन सभागार में वेंक्टेश्वरा को देश में आईआईआरएफ-2025 (इण्डियन इंस्टीट्यूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क) में 16 वां स्थान मिलने पर आयोजित ’’नेशनल रैकिंग सेलीब्रेशन समारोह-2025’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे, मेडिकल सुपरिटेन्डेंट डा. मेहता आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
0
Share
Report
Kharoha, Uttar Pradesh:
सीतापुर के रेउसा क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई। मवेशियों को नहलाने के लिए पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान विनोद कुमार (27) के रूप में हुई। वह रसूलपुर गांव के सम्बरी लाल के पुत्र थे। विनोद अपने घर में पानी की मोटर चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और अचेत हो गए।
परिजन तुरंत विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वे शव को घर ले गए।
0
Share
Report
Athner, Madhya Pradesh:
आठनेर नगर में गुरुवार को स्कूल के छात्र छात्राओं को नशा मुक्त समाज का संदेश दिया गया । इस अवसर पर कैलाश आजाद, ने स्कूल के बच्चों के को नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई गई। संचालक रविन्द्र झाडे एवं अन्य समाज सेवक मौजूद थे।
0
Share
Report
Indore, Madhya Pradesh:
इंदौर के गांधी हॉल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो देश की लोकतांत्रिक चेतना को फिर से जीवंत करने की एक पहल थी। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस मॉक पार्लियामेंट में युवाओं ने संसदीय प्रक्रिया को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया और संसद की प्रक्रिया को समझाया ,आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर मंत्री कैलाश विजयवर्गी मौजूद रहे.
0
Share
Report
Gajraula, Uttar Pradesh:
बृहस्पतिवार को गजरौला में मंडी धनौरा मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने कहा कि कांवड़ यात्रा व मोहर्रम के त्यौहार परम्परागत रूप से मनाए जाएं। सीओ श्वेताभ भास्कर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाइवे पर मुरादाबाद से हापुड़ वाली साइड कांवड़ियों के लिये वहीं मुरादाबाद से दिल्ली वाली साइड यातायात के लिये निर्धारित रहेगी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मौजूद सभी जिम्मेदार लोगों से आपसी मेलजोल के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तत्पर है।
0
Share
Report
Unnao, Uttar Pradesh:
जगन्नाथ रथयात्रा एवं मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा सुशील कुमार अपर जिलाधिकारी उन्नाव, अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी , श्रीमती सोनम सिंह क्षेत्राधिकारी नगर व अवनीश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर मय थाना कोतवाली सदर पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी वाले इलाके मे पैदल गश्त की गई। तत्पश्चात श्री जगन्नाथ रथयात्रा एवं ताजिया जुलूस के रूट व कर्बला का निरीक्षण किया गया तथा संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
1
Share
Report
mohana, Odisha:
ବିଦ୍ୟାଳୟରେ ଛାତ୍ର ଙ୍କୁ ପିଅନ ମାଡ଼ ମାରିବାରୁ ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଉତ୍ତେଜନା ! ଏଭଳି ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ମୋହନା ବ୍ଲକ କର୍ଚ୍ଚବାଡ଼ି ଗ୍ରାମର ସରକାରୀ ଉଚ୍ଚ ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟରେ। ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ମାନେ ବିଦ୍ୟାଳୟ ପରିସର ରେ ଖେଳୁଥିବା ବେଳେ ନିଶାସକ୍ତ ଅବସ୍ଥାରେ ପିଅନ ବୃନ୍ଦାବନ ମଳିକ ଛାତ୍ର ଙ୍କୁ ବାଡେଇଥିଲେ। ଯାହାକୁ ନେଇ ବିଦ୍ୟାଳୟରେ ଅଭିଭାବକ ମାନେ ପହଞ୍ଚି ଉତେଜିତ ହୋଇଥିଲେ । ଏହା ସହ ସମ୍ପୃକ୍ତ ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ କୁ ଦାୟୀ କରି ଘଣ୍ଟା ଘଣ୍ଟା ଧରି ଉତ୍ତେଜନା ଲାଗି ରହିଥିଲା । ବିଦ୍ୟାଳୟରେ ମୋହନା ବ୍ଲକ ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ପହଞ୍ଚି ଅଭିଭାବକ ଙ୍କୁ ବୁଝା ସୁଝା କରିବା ପରେ ଶାନ୍ତ ପଡିଥିଲା।
0
Share
Report