Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001blurImage

हरदोई:स्वमी विवेकानंद सभागार जनपद में कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 331 प्रभावित परिवारों को मिली 15 करोड़ 49 लाख की धनराशि

Sunil Kumar
Jun 16, 2025 12:47:15
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अम्बेडकर नगर से बटन दबाकर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 11,690 आश्रित परिवारों को रूपये 561.86 करोड़ सहायता राशि का वितरण किया गया। जनपद हरदोई में भी 331 लाभार्थियों को 15 करोड़ 49 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त हुई। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद सभागार में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुखसागर मिश्र मधुर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों, अधिकारियों ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना। जनपदीय कार्यक्रम में सबसे पहले जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement