Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Advertisement
Back
Hardoi241001blurImage

हरदोई:डीएम की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की बैठक

Sunil Kumar
Jun 11, 2025 12:39:53
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई।विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि चालू परियोजनाओं में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। लीकेज को ठीक करने में देरी न की जाये। योजना को लेकर आमजन को जागरूक किया जाये। विभिन्न प्रमुख कार्यालयों में योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एलईडी स्क्रीन लगवाई जाये। आपूर्ति के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाये। अधिक शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने एनसीसी कंपनी के जिलास्तरीय अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक महीने में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement