Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001blurImage

हरदोई:जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण,बंदियो से की बातचीत

Sunil Kumar
Jun 12, 2025 12:59:51
Behti, Uttar Pradesh
हरदोई।जिला जज सुशील कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। जिला जज ने बंदियों से विधिक सहायता के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास वकील ना हो तो उसे सरकारी वकील मुहैया कराया जाए। सभी अधिकारियों ने बंदियों से जेल की व्यवस्थाओं के संबंध में संवाद किया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कैदियों को रोस्टर के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बंदियों में रचनात्मक गतिविधियों का संचार किया जाए। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीमार बंदियों का हाल-चाल जाना तथा डॉक्टर को बंदियों का अच्छी तरह से इलाज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सभी सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी पर लगातार मुस्तैद रहे।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement