Back
हरदोई:जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई।जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट परिसर का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन कक्ष को देखा। उन्होंने कहा कि आपदा कंट्रोल रूम का आवश्यकतानुसार अन्य आकस्मिक उद्देश्यों हेतु कंट्रोल रूम के रूप में किया जाये। उन्होंने पूछा कि कक्ष में लगे सभी एलईडी स्क्रीन सक्रिय हैं या नहीं। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि सभी स्क्रीन सक्रिय हैं। जिलाधिकारी आपदा कक्ष की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आये। यहाँ से वह शस्त्र अनुभाग पहुँचे। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी अभिलेखागार को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि दस्तावेजों का रखरखाव अच्छी तरह से किया जाये। स्थाई व अस्थाई दस्तावेजों को अलग अलग सूचीबद्ध किया जाये। इसके उपरांत उन्होंने संयुक्त हॉल की व्यवस्थाओं को देखा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com