Back
Ghaziabad: झूठे दुष्कर्म के मामले में महिला गिरफ्तार, 14 मामलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमे
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में दर्ज एक कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता को ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने झूठे आरोप लगाकर पैसे वसूलने की कोशिश की थी। ACP कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 8 मई को एक महिला ने विनीत गर्ग नामक व्यक्ति व दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेल का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बना ली गई जिसकी आड़ में उसे ब्लैकमेल किया गया।
4
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com