193222
Kupwara - Police Evacuates Civilians Amid India-Pakistan Tensions
Kupwara, 0905ZN_kupwara_police Amid ongoing clashes between India and Pakistan, the Kupwara Police on Friday cleared bunkers and relocated civilians living near the Line of Actual Control (LAC) to safer locations. The move was made in response to heightened tensions and potential threats to local residents. Inspector Reyaz Ahmad visited the affected areas to assess the situation and personally meet with the evacuated families. खालिद हुसैन0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विस्थापितों के हित के लिए वित्त मंत्री की बैठक, BSL और जमीन वापसी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में विस्थापितों और प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन की हुई वार्ता में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमलेश हुए शामिल। वार्ता के दौरान मंत्री बीएसएल प्रबंधन पर बिफरे कहा हर हाल में विस्थापितों को देना होगा नियोजन। जमीन राज्य सरकार की ऐसे में BSL के पास सरप्लस जमीन को भी करे राज्य सरकार और रैयत को वापस। सर्किट हाउस में वार्ता विफल होने के बाद मंत्री बिफरे और टूटन गार्डन में विस्थापितों के चल रहे धरना स्थल पर जाकर दो घंटे के सांकेतिक धरना पर बैठ गए। इस दौरान 8 दिनों से भूख हड़ताल कर रही विधायक श्वेता सिंह सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमलेश भी रहे मौजूद। बताते चले कि विस्थापित अप्रेंटिस संघ के बैनर तले विस्थापित पिछले 8 दिनों से भूख हड़ताल है जहां इस भूख हड़ताल में कांग्रेस बोकारो विधायक श्वेता सिंह सहित पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी सह भाजपा नेत्री एंजेला भी शामिल है। एक तरफ 8 दिनों की भूख हड़ताल तो दूसरी तरफ बोकारो स्टील प्लांट के सभी 12 गेट को आज जाम कर दिया गया। ऐसे में इस आंदोलन में त्रिपक्षीय वार्ता कर मामले के समाधान को लेकर खुद झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो भी बोकारो पहुंचे जहां बोकारो जिला प्रशासन और बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन के साथ साथ विस्थापित प्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में करीब तीन घंटे का मैराथन बैठक हुआ। इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद मंत्री जी बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन पर बिफर गए और कहा कि BSL प्रबंधन विस्थापितों के साथ अन्याय कर रही है। जहां अपना घर बार प्लांट के निर्माण के लिए देने वाले आज दर दर की ठोकरें खा रहे है। उन्होंने कहा कि जमीन सरकार की है ऐसे में झारखंड के नियोजन नीति के आधार पर विस्थापितों को नियोजन देना होगा नहीं तो पूजा बाद वो खुद विस्थापितों के हक अधिकार को लेकर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि BSL 32 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण उस समय किया था जो सरप्लस जमीन है ऐसे में जिन उद्देश्यों से जमीन लिया गया है वो पूरा नहीं हो रहा है तो ऐसे जमीनों को राज्य सरकार और रैयतों को वापस कर देना चाहिए। उन्होंने पिछले आंदोलन के दौरान प्रेम महतो की मौत को हत्या बताते हुए कहा कि जिनपर प्रेम महतो के हत्या का आरोप लगा है उसकी गिरफ्तारी 3 दिनों के भीतर हो और उसके लिए मैने बोकारो एसपी को कहा है। वहीं भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल भाजपा को लोकसभा चुनाव में विस्थापित याद आते है। उन्होंने कहा कि BSL प्रबंधन कोई निर्णय ले नहीं तो इससे बड़ा आंदोलन होगा। वही BSL प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी करके आज के विस्थापित बंदी 30 करोड़ के नुकसान की बात कही है। बाइट -- राधाकृष्ण किशोर, वित्त मंत्री झारखंड सरकार।0
0
Report
जमलू के लछुआड़ में रास्ता विवाद पर हिंसक भिड़ंत, 8 घायल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी- डंडा वह ईंट- पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से भी चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को इलाज के लिए शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से गणेश यादव और उनके पुत्र रामाशीष यादव, मनीष कुमार और पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से बिराइंची यादव और उनके भाई जमुना यादव, पुत्री कंचन कुमारी व काजल कुमारी घायल हुई है। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एक पक्ष से घायल गणेश यादव ने बताया कि वह अपना मकान बनाने के दौरान 7 फीट का रास्ता छोड़े थे, ताकि पीछे के लोग उस रास्ता से बाहर निकल सके, पहले तो उक्त रास्ता में खिड़की और दरवाजा देने से बिराइंची यादव सहित अन्य लोगों के द्वारा जबरन रोका गया था, जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी तो मामला सुलह हो चुका था और उक्त रास्ता पर वे दरवाजा खिड़की खोल भी थे, लेकिन अब रास्ता के जमीन पर छज्जा देने से मना किया जा रहा है और बलपूर्वक गाली- गलौज किया जाता है। इसी रंजिश में उक्त लोगों के द्वारा मारपीट की गई है, जबकि दूसरे पक्ष से घायल बिराइंची यादव ने आरोप लगाया है कि उनका घर पीछे है और उक्त लोगों द्वारा रास्ता से निकलने नहीं दिया जाता है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
जमुई सदर अस्पताल में सिजेरियन के बाद बेटी के जन्म पर परिवार में उत्सव की लहर
Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में सफल सिजेरियन के बाद बेटी के जन्म लेते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। शनिवार को चिकित्सक द्वारा आवश्यक जांच के बाद जच्चा- बच्चा के स्वास्थ्य होने की स्थिति में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। यहां स्वजन वाहन को गुब्बारे से सजा कर जच्चा- बच्चा को घर लेकर जाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और धूम- धाम से दोनों को घर लेकर गए। साथ ही सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी खुशी का इजहार किया और मिली सुविधा को लेकर संतुष्ट दिखे। स्वजन ने बच्ची के जन्म को यादगार बना दिया और लोगों को एक संदेश भी दिया। बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव निवासी बादल सिंह की पत्नी स्नेहा कुमारी ने सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। घर में नन्हीं परी के आगमन से माता-पिता सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी के जन्म को परिवार ने उत्सव के रूप में मनाया। स्वजन ने बच्ची को अस्पताल से घर ले जाने के लिए वाहन को फूलों और अन्य सजावटी सामग्रियों से सजाया। इसके बाद नवजात बच्ची को खुशी-खशी घर ले जाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। स्वजन का कहना था कि बेटी का जन्म उनके लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। बच्ची के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल है। वहीं स्नेहा कुमारी और उनके स्वजन सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं से काफी संतुष्ट नजर आए। स्वजन ने अस्पताल में मिले इलाज, चिकित्सकीय देखभाल और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की सराहना की। उनका कहना था कि अस्पताल में उन्हें बेहतर सुविधा और सहयोग मिला। बेटी के जन्म पर वाहन सजाकर घर ले जाने की यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और उनके सम्मान का सुंदर संदेश देती नजर आई।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, अफ़सरों का फ्लैग मार्च
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी स्लग – दुर्गा पूजा की बढ़ी रौनक, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट。 खूँटी में दुर्गा पूजा की रौनक अब पूरी तरह छाने लगी है। जिले के विभिन्न पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी शहर की सड़कें और आकर्षक पूजा पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठता है और चारों ओर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ज़ावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग व एसडीओ की अगुवाई में मुरहू थाना से मुख्य पथ पर फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें उन्होंने हर ओर पैनी नजर दौड़ाई। क्योंकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराना आवश्यक है. इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट हैं। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में माता के दर्शन कर सकें और त्योहार का आनंद उठा सकें। कुल मिलाकर, खूँटी में जहां दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ रही है, वहीं प्रशासन भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित पूजा संपन्न कराने के लिए मुस्तैद नजर आ रहा है。0
0
Report
झाबुआ के बजरंगगढ़ पास रतलाम-आ रही ऑयल टैंकर मालगाड़ी में आग; राहत ट्रेन रवाना
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेल मंडल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वडोदरा से रतलाम आ रही ऑयल टैंकर मालगाड़ी में झाबुआ जिले के बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात करीब 9 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाया जा रहा है। हालांकि, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर रेलवे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
अमेठी: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल चालक बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार दो बाइक सवार युवक साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, वहीं बाइक सवार एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल किया गया रेफर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भेजा, पुलिस घायल बाइक सवार को इलाज के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही व जांच पड़ताल में जुटी, जामों थाना क्षेत्र के कटारी गांव के पानी टंकी के पास का है मामला0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ फांसी की सजा की मांग: भाजपा विधायक
Ghaziabad, Uttar Pradesh:भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दोनों नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए फांसी की सजा देने की बात कही। साथ ही अखिलेश यादव की पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग भी उठाई। नंदकिशोर गुर्जर ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आखिर इन लोगों को सुप्रीम कोर्ट पर प्रदर्शन करने की अनुमति किसने दी? उन्होंने मुख्य न्यायाधीश (CJI) से निष्पक्षता के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा विधायक ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए और उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ भी इसी तरह की सजा की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में ऐसी ही राजनीतिक पार्टी होनी चाहिए, जो राष्ट्रहित में काम करती हो。0
0
Report
शिंदे ने कहा किसानों की दिवाली रोशन रहेगी; जिम्मेदारी हमारी
Kalyan, Maharashtra:शेतकऱ्यांची दिवाळी काळी होणार नाही याची जबाबदारी आम्ही घेतली आहे, अशी विश्वास उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी व्यक्त केला. दिवाळीचा शिधा दसऱ्याच्या दिवशी रवाना होईल अशी माहिती त्यांनी दिली. डोंबिवलीतील खासदार श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन आयोजित शारदीय नवरात्र उत्सवाला उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी भेट दिली. देवीची आरती झाली. महाप्रसादाचा वाटप उपमुख्यमंत्र्यांच्या हस्ते करण्यात आला. शिवसेनेचे नगरसेवक आणि पदाधिकाऱ्यांनी दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यासाठी मदत देण्यात आली.0
0
Report
नवरात्रि सप्तमी पर एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में चला यातायात अभियान, पुलिस मुस्तैद
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर्व के दृष्टिगत वाराणसी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आज विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में संपन्न हुआ। एसीपी रोहनिया के निर्देशन में एसओ मंडुवाडीह की टीम ने ककरमत्ता पुल और भिखारीपुर बीएलडब्ल्यू चौराहे पर मोर्चा संभाला। नवरात्रि के कारण दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे इन दोनों चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही थी। एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए वाहनों को सुगम तरीके से निकलवाया। पुलिस की मुस्तैदी के कारण श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक इसी तरह प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।0
0
Report
Advertisement
चंद्रपुर में भाऊचा दांडिया उत्सव, प्रतिभा धानोरकर ने सातत्य बनाए रखा
Chandrapur, Chhattisgarh:टायटल:--- चंद्रपुरात खासदार प्रतिभा धानोरकर यांनी ठेवले आहे भाऊचा दांडिया उत्सव आयोजनातील सातत्य, दिवंगत खासदार स्व. बाळू धानोरकर यांनी सुरू केला होता महोत्सव, यंदा पोलीस फुटबॉल मैदानावर मोठ्या संख्येत चंद्रपूरकर झाले सहभागी0
0
Report
कोंडागांव के खानाबदोश भक्तों के नवरात्रि दरबार में आस्था का नजारा
Kondagaon, Chhattisgarh:नवरात्रि में कहीं माता रानी के भव्य पंडाल सजे हैं, तो कहीं आकर्षक विद्युत सजावट के बीच श्रद्धालु माता की आराधना कर रहे हैं। लेकिन कोंडागांव में आस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो दिल को छू जाती है। यहाँ न बड़े-बड़े पंडाल हैं, न भव्य सजावट और न ही पूजा-पाठ के लिए कोई विशेष व्यवस्था। पेट पालने के लिए दर दर भटकने वाले कुछ खानाबदोश परिवारों ने चुनरी से ही माता रानी का दरबार सजा दिया है। खुले आसमान के नीचे जल रही ज्योत और माता रानी के जयकारों के बीच इनकी भक्ति देखते ही बनती है। ये तस्वीरें कोंडागांव की हैं, जहां नवरात्रि के अवसर पर आस्था का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ माता रानी के विशालकाय पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, तो दूसरी तरफ जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहे इन परिवारों की भक्ति भी किसी से कम नहीं है। खाने के लिए दाने-दाने को मोहताज ये परिवार मांगकर अपना जीवन गुजारते हैं। रोजी-रोटी की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह भटकते रहते हैं, लेकिन जैसे ही नवरात्रि आती है, इनकी जिंदगी की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। चुनरी से छोटा-सा पंडाल तैयार किया जाता है, माता रानी की प्रतिमा स्थापित होती है, ज्योत जलाई जाती है और फिर नौ दिनों तक चलने वाली भक्ति और आराधना शुरू होती है। इन परिवारों का कहना है कि वे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और सालभर घूम-घूमकर अपना जीवनयापन करते हैं। लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में जहां जगह मिल जाती है, वहीं ठहर जाते हैं और माता रानी की पूजा-अर्चना में लीन हो जाते हैं। कहते हैं, भक्ति के लिए धन नहीं, सच्चा मन चाहिए। कोंडागांव की यह तस्वीर इसी बात को चरितार्थ करती है। किसी के पास भव्य पंडाल है, तो किसी के पास सिर्फ एक चुनरी। लेकिन माता रानी के प्रति श्रद्धा और विश्वास दोनों के दिलों में बराबर है। आस्था के रंग अनेक हैं, और भक्ति का यह रूप सचमुच दिल जीत लेने वाला है।0
0
Report
हरदोई में खाद घोटाला: ट्रक से 41 टन खाद बरामद, FIR दर्ज
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में किसानों की खेती और उनकी गाढ़ी कमाई से जुड़े उर्वरक कारोबार में बड़ा मामला सामने आया है। पिहानी थाना क्षेत्र के जहानीखेड़ा स्थित हरियाली किसान सेवा केंद्र पर STF और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 41 हजार किलोग्राम खाद बरामद की। हरियाणा नंबर के ट्रक HR46G5567 से खाद की बोरियां उतारी जा रही थीं। मौके पर ट्रक में 775 और दुकान में पहले से उतारी जा चुकीं 45 बोरियां मिलीं। कुल 820 बोरियों में 600 हरे रंग की और 220 पीले रंग की थीं। प्रत्येक बोरी 50 किलोग्राम की थी। कार्रवाई के बाद मामले में FIR दर्ज होने से उर्वरक कारोबार और आपूर्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच तेज हो गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चन्द्र पाठक की तहरीर के मुताबिक, ट्रक चालक ने इनवॉइस और ई-वे बिल प्रस्तुत किया, जिसमें माल का विवरण ‘RAW GRANDUVELS’ दर्ज था, जबकि मौके पर खाद बोरियों में उतारी जा रही थी। दस्तावेजों में दर्ज विवरण और मौके पर मिले माल के बीच इस अंतर को लेकर जांच की जा रही है। खाद हरियाणा के हिसार स्थित श्री कृष्ण सुदामा एग्रो टानिक फर्म से लाई गई थी। कृषि विभाग ने इसे नियमों के विपरीत आपूर्ति का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। संयुक्त टीम ने हरी बोरियों से दो, पीली बोरियों से एक और दुकान में रखे अन्य उर्वरकों से पांच नमूने लिए। कुल आठ नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। कार्रवाई के दौरान 16 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे चौगानपुर निवासी अखिलेश कुमार को हिरासत में लिया गया था। खाद की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर हिसार की श्री कृष्ण सुदामा एग्रो टानिक फर्म, रजनीश पुत्र हीरालाल, अखिलेश कुमार पुत्र मदनपाल और हरियाली किसान सेवा केंद्र के प्रोपराइटर कुलदीप पुत्र गंगा सिंह को नामजद किया गया है। पिहानी थाने में FIR संख्या 0508 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आपूर्ति के दस्तावेजों, खाद की गुणवत्ता और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र के भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्र पर भक्तों की भीड़ और पूजन
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र स्थित माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में षष्टी-सप्तमी नवरात्र के पावन अवसर पर माँ कात्यायनी व कालरात्रि का विधिवत पूजन किया गया। शनिवार होने के कारण सुबह से ही माँ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही भक्त माँ के दर्शन के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए। अनेक श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर, दंडवत करते हुए तथा ढोल-नगाड़ों के साथ माँ के दरबार में पहुँचकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने बताया कि माँ कालरात्रि नवदुर्गा का सातवाँ स्वरूप हैं। माँ का यह स्वरूप दुष्टों का संहार करने वाला तथा भक्तों को भय से मुक्ति और अभय प्रदान करने वाला है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान माँ के दर्शन और पूजन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु शक्तिपीठ पहुँच रहे हैं। माँ के दरबार में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर कुरुक्षेत्र की धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति के प्रति जनमानस की अटूट श्रद्धा को प्रदर्शित किया।0
0
Report
वडगाम में ईको गाड़ी-रिक्शा हादसा: चार की मौत
Palanpur, Gujarat:બણાસકાંઠા..... વડગામના મોરિયા નજીક સર્જયોએ ગમખ્વાર અકસ્માત. ઈકો ગાડી અને રિક્ષા વચ્ચે સર્જાયો અકસ્માત.. આકસંકમાં 4 લોકોના ઘટના સ્થળે જ નિપજ્યા મોત.. વડગામ પોલીસને ઘટના સ્થળે પહોંચીને મૃતદેહોને પીએમ અર્થે સરકારી હોસ્પિટલ ખસેડયા આકસાત્મને લઈને વડગામ પોલીસ વધુ તપાસ હાથ ધરી0
0
Report
झाबुआ के बजरंग गड़ के पास मालगाड़ी में आग, दमकल कर्मी मौके पर पहुँचे
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ झाबुआ जिले के बजरंग गड़ के पास, मालगाड़ी में आग, रेल अमला मौक़े पर, फायर लऱिबसे आग बुझाने का प्रयास जारी,0
0
Report
Advertisement
