Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274001

Deoria: पुलिस पर पिटाई का आरोप, थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

Feb 03, 2025 16:53:58
Deoria, Uttar Pradesh

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पर दो लोगों की पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला देवरिया मीर गांव का है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अहिल्यापुर गांव में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई थी। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में विवाद हो गया, जिसके बाद कई लोगों को जेल भेजा गया। अब जमानत पर छूटकर लौटे अभियुक्त श्याम बिहारी के घर पुलिस ने दबिश दी, जहां पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष कंचन राय पर खास तौर पर यह आरोप लगे हैं। मामला गंभीर होता दिख रहा है।

0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KJKunal Jamdade
Mar 20, 2026 07:00:37
Shirdi, Maharashtra:संगमनेर / अहिल्यानगर *जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील बाईट पॉइंटर* ऑन संगमनेर ॲसिड हल्ला प्रकरण वडगावपान येथील घटना दुर्दैवी.. CCTV नसल्याने आरोपीला सापडण्यात अडचणी.. शाळेजवळील CCTV तपासण्याचे आदेश दिले आहेत.. काही संशयित लोकांची चौकशी देखील केली.. मात्र चौकशीतून निष्पन्न झाले नाही.. कृत्य करणारा बाहेरचा व्यक्ती असण्याचा पोलिसांना संशय.. ग्रामपंचायत ने पुढाकार घेऊन CCTV बसवले पाहिजे.. लवकरच आरोपीला अटक होईल याबद्दल प्रयत्न सुरू.. ऑन कॅप्टन अशोक खरात कॅप्टन अशोक खरात संदर्भात पहिला गुन्हा शिर्डीला दाखल झाला होता.. याबाबत मला देखील पूर्वकल्पना होती.. ज्या गोष्टी आज समोर येताय त्यामुळे सामाजिक परिस्थिती बिघडत आहे.. धर्माच आधार घेऊन होणार शोषण क्लेशदायक.. तेजस्विनी सातपुते कर्तव्यदक्ष अधिकारी.. आता याची पायामुळं शोधून संपत्ती कुठे कुठे आहे हे समोर येईल.. कोणाच्या प्रॉपर्टी त्याने बळकावल्या आहेत का हे देखील आता समोर येईल.. ऑन ट्रस्ट मंडळ जे विश्वस्त मंडळ आहे त्यांना देखील ताब्यात घेऊन चौकशी केली पाहिजे.. या घटनेबाबत मोठा संताप.. यात जे जवळचे आहेत किंवा कोणी त्यांची चौकशी केली पाहिजे.. ज्या क्लिप पोलिसांना मिळाल्या आहेत त्यावरून चौकशी होईलच..
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 06:53:32
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग करते हुए युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है और लाइसेंसी रायफल भी ज़ब्त कर ली थाने पर आरोपी के समर्थन में पहुंचने वाले संगठन को पुलिस के कार्य में बाधा डालने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी ‌थाना नारखी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला चौबे निवासी राहुल कुमार व संदीप कुमार द्वारा लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें थाना नारखी पर मु0 धाराओं में पंजीकृत कर अभियुक्त राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है साथ ही लाइसेंसी राइफल को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । कतिपय संगठनों द्वारा अभियुक्त राहुल कुमार उपरोक्त के समर्थन में कल दिनाँक 20-03-2026 को थाना नारखी पहुँचकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की बात प्रकाश में आई है । सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास वाले कतिपय संगठनों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा दी गई बाइट-*
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 06:53:31
Mathura, Uttar Pradesh:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बाबा नींव करोरी समाधि स्थल। मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को धर्मनगरी वृंदावन के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक स्थलों का दौरा किया। सुबह राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध संत श्री प्रेमानंद जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात, उनका काफिला परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुँचा, जहाँ उन्होंने बाबा की समाधि पर मत्था टेका और हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर की परिक्रमा की। धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद राष्ट्रपति रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुँचीं। यहाँ उन्होंने अस्पताल के नवनिर्मित ओंकोलॉजी ब्लॉक (कैंसर विभाग) का उद्घाटन करेंगी, जो क्षेत्र में कैंसर उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। नोट। कार्यक्रम के फोटो वीडियो।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 20, 2026 06:52:21
New Delhi, Delhi:दिल्ली से चोरी कर गुजरात में खपाता था कारें, पांच गाड़ियां बरामद。 जमनापार के शाहदरा जिला की पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहनचोर को दबोचा。 पूर्वी दिल्ली लगातार बढ़ रहीं वाहन चोरी की घटनाओं के बीच शाहदरा जिले की एंटी आटो थेफ्ट स्कवाड को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित पांचवीं पास है। अच्छी नौकरी नहीं मिली तो उसने कार चोरी कर आसान पैसे कमाने का रास्ता ढूंढ निकाला। इसके बाद वह योगेंद्र सैनी से मिला और कारें यहां से ले जाकर गुजरात के वापी बेचने लगा। डीसीपी शाहदरा जिला आरपी मीणा के अनुसार 11 मार्च को सूचना के आधार पर सहदेव साहनी निवासी कोटगांव गाजियाबाद और योगेंद्र सैनी उर्फ योगेश (36) निवासी उत्तम नगर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। बाद में पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर स्विफ्ट डिजायर, बलेनो, अर्टिगा, ऑल्टो और क्रेटा समेत पांच चोरी की कारें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से पांच मामलों का पर्दाफाश हुआ है और पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पूछताछ में सहदेव ने बताया कि वह लोगों की कार चलाता था। इस दौरान वह अपने आसपास रहने वाले लोगों को खूब पैसा खर्च करते देखता तो उसे भी अच्छा लाइफस्टाइल रखने की इच्छा हुई लेकिन वेतन काफी कम था। पांचवी पास होने के चलते उसे अच्छी कंपनी में भी जाब नहीं मिली। इसके बाद उसने वाहनचोरी कर रुपये कमाने की योजना बनाई। इसके बाद वह योगेंद्र सैनी से मिला और कारें यहां से ले जाकर गुजरात के वापी बेचने लगा। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और औजारों की मदद से कारों के लाक सिस्टम को तोड़ते थे और फिर गाड़ियों को मुरादाबाद निवासी फैजान उर्फ फैज को सौंप देते थे। फैज अपने पिता फुरकान के साथ मिलकर इन वाहनों को गुजरात के वापी भेजता था, जहां से इन्हें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पंजाब जैसे राज्यों में बेच दिया जाता था। डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि जल्द ही इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे इंटरस्टेट नेटवर्क से जुड़े वाहनचोरों को पकड़ने का प्रयास जारी है, जिससे पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
0
comment0
Report
KJKunal Jamdade
Mar 20, 2026 06:51:09
0
comment0
Report
KJKunal Jamdade
Mar 20, 2026 06:50:55
Shirdi, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्यातील कोल्हार गावात देवांचे सोंग नाचवण्याची अनोखी परंपरा अनेक दशकांपासून जपली जातेय.. बिरोबा देवाच्या यात्रेच्या निमित्ताने गुढीपाडव्याच्या दिवशी भरणारी हि यात्रा सर्वांसाठी आकर्षण असते.. गुढीपाडव्यापासून महाराष्ट्रातील ग्रामीण भागात यात्रा जत्रांचा माहौल असतो.. अनेक गावात अनोख्या परंपरा आजही जोपासल्या जात आहेत.. राहुरी तालुक्यातील कोल्हार खुर्द गावात अनेक दशकांपासून देवांचे सोंग नाचवण्याची परंपरा आजही मोठ्या उत्साहाने जोपासली जात आहे.. सुत्रधार, विदूषक, गणपती सरस्वती यांच्या सोंगाने या आखाडीला सुरूवात होते आणी रात्रभर विष्णूचे दशावतार आणी विविध सोंग नाचत येतात.. हि कला बघण्यासाठी जिल्ह्यासह राज्यभरातून नागरिक आवर्जून हजेरी लावतात..
0
comment0
Report
JMJAVED MULANI
Mar 20, 2026 06:50:21
Rui, Maharashtra:उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ॲक्शन मोडवर..... अवकाळी पावसामुळे झालेल्या शेती नुकसानीचे तातडीने पंचनामे करण्याचे दिले आदेश ! गळ्ये दोन दिवसात महाराष्ट्रात विविध ठिकाणी अवकाळी पावसाने मोठ थैमान घातल आहे यामुळे शेतकऱ्यांचं नुकसान झालंय. उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी तातडीने प्रशासनातील संबंधित अधिकाऱ्यांशी संपर्क साधत अवकाळी ने नुकसान झालेल्या शेती पिकांचे पंचनामे करण्याचे आदेश दिलेत. विविध ठिकाणी कमी अधिक प्रमाणात या अवकाळी पावसामुळे शेती पिकाच नुकसान झालं आहे. तातडीने प्रशासनाने याचे पंचनामे करावेत अशा सूचना सुनेत्रा पवारांनी संबंधित अधिकाऱ्यांना दिल्या आहेत.
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 20, 2026 06:49:48
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:JABALPUR (MP) एक साल के बच्चे पर EOW का केस, हाईकोर्ट ने उठाए सवाल आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की कार्यप्रणाली पर - मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ी हैरानी जताई है...मामला इतना अजीब है कि एक ऐसे व्यक्ति की संपत्ति की जांच की गई, जो जांच अवधि के शुरुआती सालों में महज एक साल का था... - हाईकोर्ट की युगलपीठ—न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति रत्नेश चंद्र सिंह बिसे ने पूछा कि जब याचिकाकर्ता का जन्म 1996 में हुआ और उसे सरकारी नौकरी वर्ष 2023 में मिली, तो फिर 1997 से 2021 तक की अवधि को ‘चेक पीरियड’ कैसे बनाया गया... - कोर्ट ने इस पर गंभीर आपत्ति जताते हुए EOW के डीजी और विधिक सलाहकार से सात दिनों के भीतर जवाब तलब किया है। - मामले में छतरपुर निवासी कृष्ण प्रताप सिंह चंदेल ने याचिका दायर कर कहा कि जांच की समीक्षा अवधि के दौरान वह नाबालिग थे और किसी प्रकार की सेवा में नहीं थे। ऐसे में उस समय की संपत्ति को उनकी आय से अधिक कैसे माना जा सकता है, यह समझ से परे है... - दरअसल मूल एफआईआर याचिकाकर्ता के भाई के खिलाफ दर्ज हुई थी, जो एक समिति में प्रबंधक पद पर कार्यरत थे और उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप था। बाद में जांच के दायरे को बढ़ाते हुए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ याचिकाकर्ता को भी शामिल कर लिया गया। इसी आधार पर उनकी नौकरी भी समाप्त कर दी गई। हाईकोर्ट ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट किया है कि जांच की वैधानिकता और आधार को स्पष्ट करना आवश्यक है। (हाई कोर्ट आर्डर)
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 20, 2026 06:49:31
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार देर रात अचानक मौसम बदला और जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। करीब 20 से 30 मिनट तक हुई इस बारिश के साथ तेज हवाएं और बादलों की गर्जना ने खेतों में खड़ी गेहूं और चना की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है। वहीं कृषि विभाग द्वारा खराब हुई फसलों की जानकारी जुटाई जा रही है। अगर दोबारा बारिश हुई, तो फसल गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। वहीं मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का पारा भी करीब डेढ़ डिग्री नीचे आ गया है。
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 20, 2026 06:49:12
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के देपालपुर में इंदौर देपालपुर मुख्य मार्ग पर गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई जिससे कई बीघा में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौसम में अचानक बदलाव और तेज हवाओं के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वहीं आसपास के किसानों ने भी तत्परता दिखाते हुए अपने ट्रैक्टर और संसाधनों के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से टल गई। हालांकि, इस घटना में किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि इंदौर के देपालपुर क्षेत्र में इन दिनों लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 20, 2026 06:48:56
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के हाट मैदान में गुरुवार देर रात बिजली के खंभे पर लगे तारों में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले खंभे पर लटके तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते केबल ने आग पकड़ ली। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की। वहीं, बिजली कंपनी को सूचना दी गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक इलाके की बिजली बंद रही। खंभे पर अनावश्यक रूप से कई तार लटके हुए हैं, जिनमें शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top