icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर में 24 करोड़ के यूएसडीटी क्रिप्टो सिंडिकेट का भंडाफोड़

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में फर्जी बैंक खातों, मर्चेंट QR कोड और क्रिप्टो करेंसी के जरिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। जयपुर पश्चिम की वैशाली नगर थाना पुलिस ने नेटवर्क के मुख्य सरगना विकास ढाका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसके साथियों ने पिछले दो वर्षों में करीब 24 करोड़ रुपए का USDT क्रिप्टो करेंसी लेनदेन किया है। इस नेटवर्क के तार दुबई तक जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट में काम करने वाले गरीब और सीधे-साधे मजदूरों को पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेज हासिल करता था। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर उनका इस्तेमाल साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन गैंबलिंग की रकम को इधर-उधर करने में किया जाता था। 20 दिन पहले जयपुर आया था नेटवर्क फैलाने। एसीपी वैशाली नगर अदिती उपाध्याय ने 27 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वैशाली नगर की नेमी सागर कॉलोनी स्थित चड्ढा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 में विकास ढाका और उसके साथी USDT और क्रिप्टो करेंसी के जरिए अवैध लेनदेन तथा साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क चला रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली नगर थाना पुलिस और DST की टीम ... तकनीकी इनपुट और इंटेलीजेंस के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर विकास ढाका को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब 20 दिन पहले ही जयपुर आया था। उसका मकसद राजधानी में अपने सिंडिकेट का नेटवर्क विस्तार करना और नए म्यूल बैंक खातों व मर्चेंट नेटवर्क को संचालित करना था। मजदूरों के दस्तावेजों से खुलवाते थे बैंक खाते। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में अपना नेटवर्क चला रहा था। जैसलमर और सीकर के आसपास के रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट में काम करने वाले मजदूरों को पैसों का लालच दिया जाता था। आरोपी मजदूरों के पहचान पत्र और KYC दस्तावेज लेकर उनके नाम पर निजी बैंकों और पेमेंट्स बैंकों में चालू और बचत खाते खुलवाता था। एयरटेल पेमेंट्स बैंक में मर्चेंट QR कोड भी तैयार करवाए जाते थे। इन खातों और QR कोड को देशभर में सक्रिय साइबर ठगों और अवैध ऑनलाइन गैंबलिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को उपलब्ध करवाया जाता था। साइबर ठगी और ऑनलाइन गैंबलिंग से प्राप्त रकम पहले इन बैंक खातों और मर्चेंट QR कोड में जमा करवाई जाती थी। इसके बाद आरोपी रकम को तत्काल USDT यानी टेथर क्रिप्टो करेंसी में तब्दील कर देता था। पुलिस के अनुसार इसके बाद दुबई स्थित हवाला और क्रिप्तो नेटवर्क के माध्यम से रकम को लिक्विडेट किया जाता था। फिर इसे व्हाइट मनी के रूप में भारतीय बाजार में खपाने का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने पिछले दो वर्षों के दौरान आरोपी और उसके साथियों के करीब 24 करोड़ रुपए के USDT लेनदेन की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 8 फिनो पेमेंट डेबिट कार्ड किट और गूगल पे स्कैनर रोल बरामद किए हैं। अब साइबर सेल और तकनीकी टीम जब्त मोबाइलों का फॉरेंसिक विश्लेषण कर रही है। मोबाइल में मौजूद क्रिप्टो वॉलेट, डिजिटल कीज, टेलीग्राम सिंडिकेट चैट और सक्रिय बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य एजेंटों, हवाला कारोबारियों और विदेशी संपर्कों की पहचान करने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि किन-किन साइबर ठगी और ऑनलाइन गैंबलिंग नेटवर्क को इन खातों और QR कोड के जरिए रकम ट्रांसफर करने की सुविधा दी गई।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने निकाली ''लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ'' पदयात्रा हनुमानगढ़ में कथित तौर पर कांग्रेस की ओर से अराजकता का माहौल बनाकर सरकार के कामकाज को बाधित करने के प्रयासों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टाउन में ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' पदयात्रा निकाली। यात्रा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पदयात्रा सेंट्रल पार्क से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र पर हमला किया था। आज भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशी ताकतों और कॉरपोरेट समूहों के सहयोग से देश की मजबूत सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिगों के धर्मांतरण के आरोप: दरगाह ट्रस्ट ने दी सफाई

Noida, Uttar Pradesh:महसाणा उनावा दरगाह में नाबालिगों के धर्मांतरण का मुद्दा गीर सोमनाथ के कोडीनार की दो नाबालिगों के धर्मांतरण का मुद्दा उनावा मीरा दातार दरगाह में धर्म परिवर्तन के आरोपों का विवाद धर्म परिवर्तन के आरोपों पर दरगाह ट्रस्ट ने दी सफाई पकड़े गए आसिफ नाम के मौलाना से कोई संबंध नहीं आसिफ नाम का कोई व्यक्ति दरगाह में नौकरी नहीं करता दरगाह को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचे जाने का ट्रस्टियों का आरोप मीरा दातार में सभी धर्मों के लोग आस्था के साथ आते हैं दरगाह में कभी धर्म परिवर्तन की गतिविधि न होने का दावा बाइट: हर्षदभाई नटवरलाल सुखड़िया (ट्रस्टी, मीरा दातार दरगाह - उनावा) मौलाना अकील (खादिम/मौलाना, मीरा दातार दरगाह - उनावा) अब्दुल वहाब (दरगाह कमेटी)
0
0
Report

बल्लभगढ़ में सांडों की भीषण भिड़ंत, घरों में घुसे लोग CCTV वीडियो वायरल

Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ में दो सांडों की खतरनाक लड़ाई, जान बचाने के लिए घरों में घुसे लोग मलेरना रोड की गली में भिड़े दो सांड, लोगों ने लाठी-डंडे लेकर भगाने का किया प्रयास; CCTV में कैद हुई घटना बल्लभगढ़: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर में दो सांडों के बीच हुई खतरनाक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मलेरना रोड के पास एक गली में दो सांड आपस में इस कदर भिड़ गए कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों सांड एक-दूसरे पर सींगों से हमला करते हुए टक्कर मारने लगे। स्थिति बिगड़ती देख लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घरों में घुसना पड़ा। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
0
0
Report

कोडीनार में नाबालिगों के धर्म परिवर्तन और विवाह की साजिश: चौकाने वाला खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:कोडीनार में दो युवतियों के धर्म परिवर्तन और विवाह का मामला कोडीनार पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरे मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा कोडीनार की दो नाबालिगों को उनावा ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किए जाने का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा कुल चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत, तीन की गिरफ्तारी! कोडीनार के एक ग्रामीण इलाके और दूसरी शहरी इलाके की कुल दो नाबालिगों को मेहसाणा जिले के उंझा तालुका के उनावा गांव ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने और एक नाबालिग का एक युवक से विवाह कराने की साजिश चल रही थी। दोनों नाबालिगों के लापता होने पर कोडीनार पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों का लोकेशन उनावा मिलने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से दातारबापू दरगाह से दोनों नाबालिगों को बुर्का पहने हुए हालत में ढूंढ निकाला गया था। कोडीनार वापस लाने के बाद महिला पुलिस द्वारा दोनों की काउंसलिंग और पूछताछ की गई थी। जिसमें नाबालिगों ने बुर्का पहनाने, नाम बदलने और मोबाइल के सिम कार्ड तोड़ डालने सहित के आरोप लगाए होने की बात सामने आई है। इस मामले में एक मौलवी (मौलवी है या नहीं, इसकी फिलहाल जांच चल रही है), एक युवक, एक तथाकथित मामा सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी: अब्दुल हाजी संधि, कोडीनार का रहने वाला उनावा में आई दरगाह के मौलवी आसिफ कव्वाली उर्फ कव्वाली, जो उनावा का रहने वाला है इसके अलावा उनावा का शाकिब उर्फ बबली और निसाद काजी, जो धोराजी का है, जिसे गिरफ्तार किया जाना बाकी है
0
0
Report
Advertisement

दिवाली के लिए NWR ने 50 स्पेशल ट्रेनों से कन्फर्म सीटें बढ़ाईं

Jaipur, Rajasthan:वेब कॉपी काशीराम चौधरी दिवाली पर भीड़ भारी, रेलवे की स्पेशल तैयारी - उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम, इस बार 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चला रहे NWR, 26 जोड़ी ट्रेनों की दिवाली बाद तक अवधि बढ़ाई 94 ट्रेनों में 137 कोच भी बढ़ाए गए, छठ पूजा को लेकर भी की जा रही है तैयारी जयपुर। दिवाली और छठ पूजा के पर्व को लेकर इस बार ट्रेनों में भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। यात्रियों को त्यौहारों के मौके पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने भी कमर कस ली है। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन यात्रियों को कन्फर्म सीट देने के लिए इस बार स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विशेष फोकस कर रहा है। आपको बता दें कि दिवाली पर हर किसी का मन होता है कि वह अपने परिजनों के बीच पहुंचे और रोशनी का यह त्यौहार धूम-धाम से मनाए। लेकिन अक्सर घर पहुंचने तक की यह यात्रा काफी मुश्किलभरी हो जाती है। खासतौर पर जब ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिले तो यह यात्रा अधिक तकलीफदेह हो जाती है। इस बार त्यौहारों के मौके पर यात्रियों की परेशानी को कम करने और उन्हें कन्फर्म सीट मुहैया कराने के लिए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर जोर दे रहा है। अब तक उत्तर-पश्चिम रेलवे 2 दर्जन दिवाली स्पेशल ट्रेनें संचालित करना शुरू कर चुका है। जबकि 26 स्पेशल ट्रेनें पहले से संचालित हो रही हैं, जिनकी अवधि नवंबर माह तक के लिए बढ़ाई गई है। इस तरह कुलमिलाकर करीब 50 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। वहीं रेलवे प्रशासन ने 94 ट्रेनाें में यात्रियों की सुविधा के लिए 137 कोच भी बढ़ाए हैं। ट्रेनों में वेटिंग की कुछ ऐसी है स्थिति - 4 नवंबर को जयपुर से लखनऊ के लिए 14866 मरुधर एक्सप्रेस में लम्बी वेटिंग - स्लीपर में 154, थर्ड एसी इकोनॉमी में 44, थर्ड एसी में 84, सैकड एसी में 37 वेटिंग - लखनऊ के लिए 19725 दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर में 243 वेटिंग - 4 नवंबर को जयपुर से पटना के लिए 15633 बीकानेर-गुवाहाटी में लम्बी वेटिंग - ट्रेन में स्लीपर में स्लीपर में 172, थर्ड एसी में 117, सैकंड एसी में 52 वेटिंग - 04813 भगत की कोठी-दानापुर में स्लीपर में 178, थर्ड एसी में रिग्रेट - 4 नवंबर को जयपुर से हावड़ा(कोलकाता) के लिए 12308 जोधपुर-हावड़ा फुल - स्लीपर 115, थर्ड एसी 83, सैकंड एसी 38, फर्स्ट एसी में 6 वेटिंग - 12988 अजमेर-सियालदाह में s्लीपर में 125, थर्ड एसी इकोनॉमी में रिग्रेट - थर्ड एसी 83, सैकंड एसी 45 और फर्स्ट एसी में भी रिग्रेट - 09709 खातीपुरा-कोलकाता में स्लीपर 76, थर्ड एसी 55 और सैकंड एसी में 27 वेटिंग - जयपुर से जम्मूतवी के लिए 4 नवंबर को 12413 गलताधाम पूजा में वेटिंग - स्लीपर 58, थर्ड एसी इकोनॉमी 17, थर्ड एसी 38, सैकंड एसी 23, फर्स्ट एसी 3 वेटिंग - 14661 शालीमार मालानी में स्लीपर 51, थर्ड एसी 22, सैकंड एसी 10, फर्स्ट एसी 2 वेटिंग 916 शेड्यूल का संचालन निर्धारित उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दिवाली को लेकर पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। करीब 15 ट्रेनाें का शेड्यूल नवरात्रि से पहले ही फाइनल कर दिया गया था। अब कुछ और रूटों पर भी नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि नई स्पेशल ट्रेनों और अवधि बढ़ाई गई दोनों तरह की ट्रेनों को मिलाकर करीब 50 स्पेशल ट्रेनों की 916 स्पेशल ट्रिप अब तक शेड्यूल में संचालित की जा रही हैं। रेलवे का प्रयास यह है कि अपने गंतव्य तक जाने वाले अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मुहैया कराई जा सके। इन नई ट्रेनों का संचालन भी हुआ शुरू - 09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी - 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस 30 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी - 09622 बांद्रा टर्मिनस-मदार 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को चलेगी - 04165 प्रयागराज-असारवा 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 04166 असारवा-प्रयागराज 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी - 09709 खातीपुरा(जयपुर)-कोलकाता 18 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 09710 कोलकाता-खातीपुरा 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी - 05643 यशवंतपुर-जयपुर 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी - 05644 जयपुर-बेंगलूरु कैंट 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 09711 खातीपुरा(जयपुर)-कामाख्या 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी - 09712 कामाख्या-खातीपुरा 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 07371 हुबली-खातीपुरा(जयपुर) 5 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 07372 खातीपुरा-हुबली 7 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी
0
0
Report

दिवाली-छठ के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 50 स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की योजना

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - दिवाली पर भीड़ भारी, रेलवे की स्पेशल तैयारी - उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम - इस बार 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चला रहा NWR - 26 जोड़ी ट्रेनों की दिवाली बाद तक अवधि बढ़ाई - 94 ट्रेनों में 137 कोच भी बढ़ाए गए - छठ पूजा को लेकर भी की जा रही है तैयारी एंकर दिवाली और छठ पूजा के पर्व को लेकर इस बार ट्रेनों में भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। यात्रियों को त्यौहारों के मौके पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने भी कमर कस ली है। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन यात्रियों को कन्फर्म सीट देने के लिए इस बार स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विशेष फोकस कर रहा है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 दिवाली पर हर किसी का मन होता है कि वह अपने परिजनों के बीच पहुंचे और रोशनी का यह त्यौहार धूम-धाम से मनाए। लेकिन अक्सर घर पहुंचने तक की यह यात्रा काफी मुश्किलभरी हो जाती है। खासतौर पर जब ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिले तो यह यात्रा अधिक तकलीफदेह हो जाती है। इस बार त्यौहारों के मौके पर यात्रियों की परेशानी को कम करने और उन्हें कन्फर्म सीट मुहैया कराने के लिए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर जोर दे रहा है। अब तक उत्तर-पश्चिम रेलवे 2 दर्जन दिवाली स्पेशल ट्रेनें संचालित करना शुरू कर चुका है। जबकि 26 स्पेशल ट्रेनें पहले से संचालित हो रही हैं, जिनकी अवधि नवंबर माह तक के लिए बढ़ाई गई है। इस तरह कुलमिलाकर करीब 50 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। वहीं रेलवे प्रशासन ने 94 ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए 137 कोच भी बढ़ाए हैं। ट्रेनों में वेटिंग की कुछ ऐसी है स्थिति - 4 नवंबर को जयपुर से लखनऊ के लिए 14866 मरुधर एक्सप्रेस में लम्बी वेटिंग - स्लीपर में 154, थर्ड एसी इकोनॉमी में 44, थर्ड एसी में 84, सैकंड एसी में 37 वेटिंग - लखनऊ के लिए 19725 दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर में 243 वेटिंग - 4 नवंबर को जयपुर से पटना के लिए 15633 बीकानेर-गुवाहाटी में लम्बी वेटिंग - ट्रेन में स्लीपर में स्लीपर में 172, थर्ड एसी में 117, सैकंड एसी में 52 वेटिंग - 04813 भगत की कोठी-दानापुर में स्लीपर में 178, थर्ड एसी में रिग्रेट - 4 नवंबर को जयपुर से हावड़ा(कोलकाता) के लिए 12308 जोधपुर-हावड़ा फुल - स्लीपर 115, थर्ड एसी 83, सैकंड एसी 38, फर्स्ट एसी में 6 वेटिंग - 12988 अजमेर-सियालदाह में स्लीपर में 125, थर्ड एसी इकोनॉमी में रिग्रेट - थर्ड एसी 83, सैकंड एसी 45 और फर्स्ट एसी में भी रिग्रेट - 09709 खातीपुरा-कोलकाता में स्लीपर 76, थर्ड एसी 55 और सैकंड एसी में 27 वेटिंग - जयपुर से जम्मूतवी के लिए 4 नवंबर को 12413 गलताधाम पूजा में वेटिंग - स्लीपर 58, थर्ड एसी इकोनॉमी 17, थर्ड एसी 38, सैकंड एसी 23, फर्स्ट एसी 3 वेटिंग - 14661 शालीमार मालानी में स्लीपर 51, थर्ड एसी 22, सैकंड एसी 10, फर्स्ट एसी 2 वेटिंग बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे वीओ- 2 उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दिवाली को लेकर पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। करीब 15 ट्रेनाों का शेड्यूल नवरात्रि से पहले ही फाइनल कर दिया गया था। अब कुछ और रूटों पर भी नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। इन नई ट्रेनों का संचालन भी हुआ शुरू - 09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी - 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस 30 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी - 09622 बांद्रा टर्मिनस-मदार 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को चलेगी - 04165 प्रयागराज-असारवा 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 04166 असारवा-प्रयागराज 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी - 09709 खातीपुरा(जयपुर)-कोलकाता 18 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी - 09710 कोलकाता-खातीपुरा 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी - 05643 यशवंतपुर-जयपुर 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी - 05644 जयपुर-बेंगलूरु कैंट 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 09711 खातीपुरा(जयपुर)-कामाख्या 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी - 09712 कामाख्या-खातीपुरा 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 07371 हुबली-खातीपुरा(जयपुर) 5 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी - 07372 खातीपुरा-हुबली 7 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी वीओ- 3 नई स्पेशल ट्रेनों और अवधि बढ़ाई गई दोनों तरह की ट्रेनों को मिलाकर करीब 50 स्पेशल ट्रेनों की 916 स्पेशल ट्रिप अब तक शेड्यूल में संचालित की जा रही हैं। कुलमिलाकर रेलवे प्रशासन का प्रयास यह है कि अपने गंतव्य तक जाने वाले अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मुहैया कराई जा सके। - Kāśhirām Chaudhary जी मीडिया, जयपुर
0
0
Report

अलीगढ़ में सोना-आभूषण के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ बेकिंग सोने के आभूषणों और पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट.., नगला जैत निवासी मोहित शर्मा पर हमला, मामूली बात पर हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदला... सब्जी मंडी परिसर में मची अफरातफरी, आरोपियों ने मोहित शर्मा के साथ सरेआम की जमकर मारपीट... मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की... घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.... पुलिस ने मारपीट में बीच-बचाव कर मोहित शर्मा को सुरक्षित बाहर निकाला और हमलावरों को खदेड़ा... प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस पीड़ित मोहित शर्मा को थाने लेकर गई, जहां मामले की गहन छानबीन जारी है... सोने के आभूषणों और पैसों के लेनदेन के इस पूरे विवाद को लेकर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है... थाना खैर क्षेत्र के सब्जी मंडी का मामला
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में जोहार महोत्सव का भव्य आगाज, सीमांत जोहार घाटी की संस्कृति को नई पहचान

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में 17वें तीन दिवसीय जोहार महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र जोहार घाटी की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजने के उद्देश्य से हर वर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव की शुरुआत जोहार घाटी की लोक संस्कृति को दर्शाती भव्य झांकी और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस आयोजन में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे जोहार घाटी के लोग बड़ी संख्या में शिरकत कर करेंगे। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में सजे इस महोत्सव में कुमाऊं की सीमांत जोहार घाटी की संस्कृति और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। पारंपरिक वेशभूषा में सजी लोक सांस्कृतिक झांकी और मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ 17वें जोहार महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने अपनी लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए जोहार घाटी की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। महोत्सव में पहुंचे लोगों ने इन प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। दरअसल, चीन सीमा से सटी जोहार घाटी अपनी विशिष्ट लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विरासत के लिए जानी जाती है। इस क्षेत्र के लोग आज देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन अपनी जन्मभूमि और संस्कृति से जुड़े रहने का जज्बा उन्हें हर साल इस महोत्सव में खींच लाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से जोहार घाटी के लोग इस आयोजन में शामिल होकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ते हैं। लोक संस्कृति, आपसी मेल-मिलाप और अपनी पहचान को सहेजने का संदेश देता जोहार महोत्सव हल्द्वानी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
0
0
Report

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पीपलखूंट पुलिस ने 615 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की पीपलखूंट थाना पुलिस और डीएसटी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 615 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अफीम के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थानाधिकारी मनीष वैष्णव और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 29 अक्टूबर को थानाधिकारी मनीष वैष्णव जाप्ते के साथ कडबलिया तिराहा, सीओ कार्यालय के पास नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की बिना नंबर की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति पुलिस जाप्ते को देखकर मोटरसाइकिल वापस घुमाकर जाने लगा। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया और नाम-पता पूछा, तो उसने अपना नाम रघुनाथ लबाना पुत्र अमृतराम लबाना, निवासी सिद्धपुरा, जिला प्रतापगढ़ बताया। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 615 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी रघुनाथ लबाना को गिरफ्तार किया तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। मामले में आगे अनुसंधान जारी है。
0
0
Report

हथूनिया के मचलाना कुएं में गिरे बुजुर्ग की मौत; दो घंटे रेस्क्यू

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथूनिया थाना क्षेत्र के मचलाना गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में गिरने से 60 वर्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई। अंधेरा और कुएं की अधिक गहराई के कारण शव को बाहर निकालने में करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चला। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक को गांव में सभी लोग बाबू के नाम से जानते थे। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया। घटना की सूचना मिलने पर हथूनिया पुलिस चौकी से ASI रामचन्द्र मीणा मौके पर पहुंचे। रात करीब 9 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे को दो घंटे बीत चुके थे, लेकिन अंधेरा और कुएं की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकाले जाने में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया।
0
0
Report
Advertisement

जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश: 6 सवार, मौसम खराब

Noida, Uttar Pradesh:जोशीमठ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 5 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से चाय और थाय गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। CHO ROML? (गौरव कुमार) ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिससे प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। हेलिकॉप्टर में सवार लोगो के नाम पायलट: 1. कैप्टन हिमांशु यात्री: प्रतापा (पुरुष) अरुण (पुरुष) शंकर गौड़ा (पुरुष) सुधीर के. (पुरुष) एच.एस. नटराज (पुरुष) कुल सवार: 6 (एक पायलट और पांच यात्री)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top