Back
ग्रामीण बालिकाओं की प्रतिभा ने स्विट्जरलैंड से आए शिक्षाविदों को किया अभिभूत
Labhera Durga Prasad, Uttar Pradesh
मीरगंज।ग्रामीण भारत की बेटियाँ अब वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर हैं। इसका सशक्त उदाहरण मीरगंज स्थित ब्रह्मा देवी बालिका विद्यालय में उस समय देखने को मिला, जब स्विट्जरलैंड से आईं अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् डॉ. रेजिना कुराटले अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ विद्यालय पहुँचीं। छात्राओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन ने विदेशी मेहमानों को गहराई से प्रभावित किया।
विद्यालय के संरक्षक डॉ. अनुपम शर्मा एवं प्रबंधक डॉ. मृदुला शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर ग्रामीण परिवेश की सशक्त झलक प्रस्तुत की। मंच संचालन से लेकर प्रस्तुति तक छात्राओं की दक्षता देखकर अतिथि भाव-विभोर हो उठे।
विद्यालय परिसर के भ्रमण के बाद डॉ. रेजिना कुराटले ने कहा कि यह संस्थान इस बात का प्रमाण है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उन्होंने छात्राओं के आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रियंका, शिक्षिका शोभा देवी, अपेक्षा वर्मा, मंजू भारती सहित शिक्षक सत्येंद्र सिंह व नेमचंद मौर्य तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।
विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और बालिका सशक्तिकरण के मॉडल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में पुनः आगमन की इच्छा भी जताई।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 18:48:070
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 18:47:490
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 02, 2026 18:47:07Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए कोलकाता पुलिस की टीम कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची . टीम में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल , कुल २२ पुलिस कर्मी दिल्ली के लिए रवाना हो रही है .
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 02, 2026 18:46:560
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 02, 2026 18:46:180
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 02, 2026 18:46:010
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 02, 2026 18:45:310
Report
इसके साथ ही वनांचल क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु 2 बाइक एम्बुलेंस का शुभ
0
Report
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 02, 2026 18:31:180
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 02, 2026 18:30:590
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 02, 2026 18:30:180
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 02, 2026 18:17:030
Report