Back
गोरा लोकनाथपुर में भक्तिरस की बयार, शिव मंदिर में शुरू हुआ भव्य प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान
Mirganj, Uttar Pradesh
मीरगंज तहसील के ग्राम गोरा लोकनाथपुर में धार्मिक उल्लास और सनातन परंपराओं की अनुपम छटा देखने को मिल रही है। गांव के शिव मंदिर परिसर में भगवान शिव परिवार, शनिदेव और राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान वैदिक विधि-विधान के साथ प्रारंभ हो गया है। मंत्रोच्चार के बीच आरंभ हुए इस पावन आयोजन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बन गया है।
आयोजन समिति के अनुसार आगामी सोमवार को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के बाद विधिवत रूप से मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है, वहीं आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे गांव को आस्था के रंग में रंग दिया। 51 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रामगंगा नदी से पवित्र जल भरकर कलश धारण किए। आचार्यों के वैदिक मंत्रों के साथ गंगाजल भरवाया गया, जिसके बाद डीजे पर भक्ति गीतों के बीच कलश यात्रा गांव की गलियों से होती हुई शिव मंदिर पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष से यात्रा का स्वागत किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पंडित विनीत त्रिगुनायत, पंडित उत्तम त्रिगुनायत, पंडित अमित शंखधार, पंडित शिवम शंखधार एवं पंडित सुमित शंखधार द्वारा शुद्ध वैदिक परंपराओं के अनुसार किया जा रहा है। वहीं आयोजन की व्यवस्थाओं में ओमप्रताप उपाध्याय, प्रमोद कुमार मिश्रा, बाबूराम कश्यप, नीरेश शर्मा, गणेश कश्यप, गजेंद्र, सोमपाल सिंह, लक्ष्मीदत्त मिश्रा, विनोद शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:000
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 07, 2026 16:01:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 07, 2026 16:01:270
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 07, 2026 16:01:130
Report
JSJayanti solanki
FollowFeb 07, 2026 16:00:400
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 07, 2026 16:00:170
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 15:47:420
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 15:47:300
Report
PKPARDEEP KUMAR
FollowFeb 07, 2026 15:46:250
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 07, 2026 15:45:570
Report