284003
झांसी में बिना परमिशन के मीटिंग करने पहुंचे अपना दल एस के नेता और सर्किट हाउस कर्मी के बीच हुई कहासुनी, बिजली काटी-
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सर्किट हाउस में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं और सर्किट हाउस कर्मियों में शनिवार को पार्टी मीटिंग से पहले बिजली काटने को लेकर विवाद हो गया। सर्किट हाउस कर्मचारी पदाधिकारियों से बोले कि बिना परमिशन बैठक होने के कारण बिजली काटी गई है। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। काफी देर तक कहासुनी के बाद बिजली की सप्लाई शुरू हो सकी। इस दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष भारत सिंह पटेल समेत तमाम पदाधिकारी अंधेरे में बैठे रहे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिरसा पुलिस ने 297.7 किलो डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किया
Sirsa, Haryana:सीआईए सिरसा पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा चूरा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। DSP अर्शदीप सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त एवं चेकिंग के लिए डिंग क्षेत्र में मौजूद थी। एनएच-9 डिंग थाना क्षेत्र में फतेहाबाद की ओर से आ रहे एक संदिग्ध लाल रंग के कैंटर को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से सफेद रंग के 12 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। कट्टे से 297 किलो 70 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेजर सिंह पुत्र मंदर सिंह निवासी गांव कुतियावाली, जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) के रूप में हुई है।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य राम कथा स्थल पर पहुंचे, बलिदान और सत्य पथ की बात
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी में चल रही राम कथा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने इस दौरान मंच से मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के द्वारा किए गए बलिदान और सत्य पथ पर चलने का वर्णन किया。 मंच से केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश0
0
Report
अंबाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तेज़ी से काम के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:अंबाला छावनी डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा जल्द, लंबित कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश - ऊर्जा मंत्री अनिल विज अंबाला से उड़ान भरने को तैयार एयरपोर्ट, सुरक्षा व तकनीकी कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश - अनिल विज अंबाला एयरपोर्ट से बढ़ेगी कनेक्टिविटी और व्यापार, अयोध्या-श्रीनगर समेत कई रूट्स पर तैयारी - विज डोमेस्टिक एयरपोर्ट शुरू होने से क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे- विज अंबाला छावनी बनेगा एयर कनेक्टिविटी हब, ऑफ-एयरपोर्ट कार्गाे टर्मिनल की भी तैयारी - विज चंडीगढ़, 16 अप्रैल - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में निर्मित डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा। इस संबंध में आज हरियाणा सिविल विमानन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में एयरपोर्ट के शेष छोटे-मोटे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। अंबाला छावनी एयरपोर्ट का दौरा करेगी तकनीकी टीम- विज बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गठित कर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया जाए, ताकि तकनीकी रूप से लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने सीसीटीवी इंस्टॉलेशन, कंट्रोल रूम की स्थापना, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं, ऑनलाइन यूपीएस, छोटे सिविल कार्य एवं कार्यालय की आवश्यकताओं से जुड़े अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, स्टाफ एवं वाहनों की उपलब्धता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वही, दूसरी ओर श्री विज ने अधिकारियांे को कार्गों की सुविधा के लिए ऑफ-एयरपोर्ट एयर टर्मिनल स्थापित करने के संबंध में भी निर्देश दिए। अंबाला छावनी में एयरपोर्ट स्थापित होने से व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढावा- विज ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी एक प्रमुख जंक्शन है और यहां से हवाई सेवाएं शुरू होने पर आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल और पानीपत सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के भीतर स्थित होने के कारण यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। डोमेस्टिक एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे - विज श्री विज ने बताया कि अंबाला से अयोध्या के लिए प्रस्तावित उड़ान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है और उड़ान शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा, श्री विज ने बताया कि अंबाला से श्रीनगर रूट पर एक कंपनी को कार्य दिया जा रहा है जबकि अंबाला-लखनऊ इत्यादि शहरों के लिए विभिन्न एयरलाईन कंपनियों ने आवेदन किया है जिस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। श्री विज डोमेस्टिक एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश बैठक से पूर्व श्री विज ने डोमेस्टिक एयरपोर्ट, अंबाला छावनी का निरीक्षण किया तथा पीडब्ल्यूडी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यात्रियों की सुविधाओं-जैसे आवागमन, खान-पान, बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग और लगाए गए उपकरणों, जिनमें बैगेज स्कैनर आदि शामिल हैं, की जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बना डोमेस्टिक एयरपोर्ट उल्लेखनीय है कि इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन के निकट रक्षा मंत्रालय से लगभग 20 एकड़ भूमि 133 करोड़ रुपये में प्राप्त की गई। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट का बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है तथा आवश्यक उपकरण स्थापित किए गए हैं। एयरपोर्ट शुरू होने से यात्रियों को होगा लाभ अंबाला छावनी एक महत्वपूर्ण स्थान होने के चलते डोमेस्टिक एयरपोर्ट के शुरू होने से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत मिलेगी। एयरलाइंस को यहां से संचालन की मंजूरी पहले ही प्रदान की जा चुकी है। बैठक में सिविल विमानन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी.अनुपमा, अतिरिक्त निदेशक श्री मनीष कुमार लोहान, प्रोजैक्ट निदेशक गु्रप कैप्टन ए.एस. गिल और परामर्शदाता (योजना) श्री एम.एस. दूहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
सोनीपत में हाई टेंशन तार चोरी: 3 आरोपी गिरफ्तार, 9 मुकदमे दर्ज
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत: - बिजली तार चोरी आरोपी गिरफ्तार.. बिजली के खंभों से बिजली तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार चलती बिजली लाइन से 2 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन से काटी थी तार हाई टेंशन वायर चोरी वारदात अंजाम देने वाले 3 आरोपी हुए गिरफ्तार आरोपियों के ख़िलाफ़ पहले से ही 9 मुकदमे दर्ज है झज्जर सोनीपत रोहतक में वारदातों को दे चुके हैं अंजाम बाइट - राजपाल - एसीपी0
0
Report
सिरसा के कंगनपुर फाटक के पास होटल से जबरन वसूली का प्रयास, तीन गिरफ्तार
Sirsa, Haryana:13 अप्रैल को शहर के कंगनपुर फाटक के नजदीक होटल के पास बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने हथियारों के बल पर जबरन वसूली करने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर लिए है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बलु बैरी होटल नजदीक कंगपुर फाटक सिरसा पर काम करता है। 13 अप्रैल रात्रि करीब 2 बजे होटल को बंद करने के लिए बाहर आया तो बाइक सवार 3-4 युवक खड़े दिखाई दिए। उक्त युवकों ने गाली गलौच किया और मार पिटाई करते हुए रिवाल्वर निकाल कर मेरी कनपटी पर लगा दी। धमकी दी कि होटल चलाना है तो 2 लाख रुपए देने पड़गें और यदि आज के बाद होटल पर दिखाई दिया तो जान से हाथ धो बैठेगा। DSP अर्शदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जबरन वसूली की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान खैरपुर पुलिस चौकी की टीम ने तीन युवकों अमनदीप उर्फ साधू निवासी मल्लेवाला नेजाडेला खुर्द, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र उपकार सिंह निवासी सपरा वाली गली सदर बाजार सिरसा व सोनल उर्फ सन्नी निवासी भक्त सिंह कॉलोनी सिरसा को नजदीक कंगनपुर फाटक सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक व स्कूटी एक रिवाल्वर बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।0
0
Report
गैस सिलेंडर संकट के चलते पडैनिया में मंत्री काफिले के सामने प्रदर्शन
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ सीधी। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से नाराज़ लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पडैनिया क्षेत्र में आज आमजनों ने राज्य मंत्री के काफिले को रोककर विरोध प्रदर्शन किया।बताया जा रहा है कि लंबे समय से गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोग परेशान थे। इसी समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने मंत्री के काफिले का रास्ता रोक दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह के Beat of Life Entertainment बना दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का मीडिया पार्टनर
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में झारखंड के गिरिडीह की कंपनी Beat of Life Entertainment کو डिजिटल मीडिया पार्टनर बनाया गया है। यह शहर और राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह फिल्म फेस्टिवल 4 से 8 मई 2026 तक दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स और डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा। इसमें 60 से अधिक देशों की 175 फिल्में दिखाई जाएंगी और 100 से अधिक कला प्रदर्शनियां लगेंगी। उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्मकार आदूर गोपालकृष्णन करेंगे। कंपनी के संस्थापक पीयूष सागर के नेतृत्व में यह सफलता मिली है। फेस्टिवल में कंपनी की टीम सोशल मीडिया, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग और लाइव अपडेट्स का काम संभालेगी। इसमें पियान सिंह, रूपाली डे, उज्ज्वल यादव, अभिषेक, आदित्य, प्रेम सागर और राजवीर कुमार शामिल हैं। कंपनी ने कम समय में डिजिटल मीडिया और प्रोडक्शन के क्षेत्र में अच्छी पहचान बनाई है। इस उपलब्धि से गिरिडीह के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और दिखेगा कि छोटे शहरों की प्रतिभा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती है। यह सफलता डिजिटल युग में नई संभावनाओं को भी दर्शाती है यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।0
0
Report
एटा गोलीकांड: दूसरा पति देवदत्त ने रचा था गोलीकांड, पुलिस ने किया खुलासा
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने पत्नी को गोली मारने की घटना का किया खुलासा, दूसरा पति देवदत्त ने खुद ही रचा था गोलीकांड, पहले पति को फंसाने की थी पूरी प्लानिंग, पत्नी के पैर में मारी गोली, पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा किया बरामद, मलावन क्षेत्र के सौहार गांव का पूरा मामला।0
0
Report
मराठी नहीं आने पर ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के परमिट पर सरकार का नया नियम, विरोध
Mumbai, Maharashtra:सरकार द्वारा ये ऐलान किया गया ki जिन्हें मराठी नहीं आती है ऐसे ऑटो टैक्सी ड्राइवर की परमिट नहीं दी जाएगी साथ ही एक तारीख से ऐसे लोगो की जांच भी होगी जिन्हें पहले से परमिट मिल गई है लेकिन मराठी नहीं आती. जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगा उसके आधार पर सरकार एक्शन तय करेगी. वही सरकार के इस फैसले का यूनियन विरोध कर रहे है उनका कहना ہے की ऑटो ड्राइवर और टैक्सी ड्राइवर का परिवार उन पर निर्भर करता है ऐस में इस तरह की ज्यादती बर्दास्त नहीं की जाएगी. यूनियन का मानना है की मराठी आनी चाहिए लेकिन भाषा के नाम पर भेदभाव ठीक नहीं0
0
Report
Advertisement
मुंबई के ऑटो ड्राइवर्स: मराठी समझते हैं पर बोलना मुश्किल
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के ऑटो ड्रावरों से हमने बातचीत की: कई लोग मराठी समझ तो आती है लेकिन बोलने नहीं आती. कई ऐसे भी मिले जिन्हें समझाना और बोलना दोनों नहीं आती. एक ऐसे भी ऑटो ड्राइवर मिले जिन्हें अच्छी मराठी बोलना आता है और अब सरकार के फैसले से नाराज़ है.0
0
Report
मधेपुरा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान: 25 खोए फोन लौटाकर जनता की मुस्कान लौटाई
Madanpur, Bihar:मधेपुरा पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता की खुशियों की भी सच्ची संरक्षक है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत 25 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंपे गए, जिससे लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई। पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान को हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है。 मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभार्थियों की खुशी देखने लायक थी। कुमारखंड के गौरव, मधेपुरा के राकेश कुमार यादव और पुरैनी के सुनील भगत सहित कई लोगों ने भावुक होकर कहा कि उन्हें अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन मधेपुरा पुलिस ने उनकी उम्मीदों को हकीकत में बदल दिया。 डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि यह अभियान सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि जनता के भरोसे को मजबूत करने की एक पहल है। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया जा रहा है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मधेपुरा पुलिस की इस सराहनीय पहल ने यह संदेश दिया है कि पुलिस न केवल सुरक्षा का दायित्व निभा रही है, बल्कि आम लोगों की छोटी-छोटी खुशियों का भी ख्याल रख रही है.0
0
Report
Sant Kabir Nagar में सन्त कबीर अकादमी में आग, शॉर्ट सर्किट से नुकसान टला
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर जिले में मगहर स्थित सन्त कबीर अकादमी एवँ शोध संस्थान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। अकादमी के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रमुख जन गोष्टी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आडिटोरियम के एक हिस्से में अचानक आग लग गई। आग लगने से धुंए का गुबार उठने लगा। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला भी तत्काल सक्रिय हो गया। मौके पर एडीएम, एएसपी, सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में महिलाओं के दो पक्षों की चौकी के बाहर भिड़ंत, पुलिस शांत कराई
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग महिलाओं के दो पक्षों में चौकी के बाहर जमकर चले लात घुसे महिलाओं ने आपस में जमकर की एक दूसरे से मारपीट पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामला कराया शांत मामूली काहसुनी के बाद हुआ था आपस में विवाद थाना तितावी क्षेत्र के बघरा चौकी के सामने का मामला0
0
Report
सरमथुरा के जंगलों में भीषण आग, कई हैक्टेयर वन संपदा जलकर खाक
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा के जंगलों में भीषण आग, कई हैक्टेयर वन संपदा जलकर खाक सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा इलाके के भेंडे का पुरा क्षेत्र के जंगलों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते कई हैक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे और फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जंगल से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन ने आसपास के गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आग से जंगली जानवरों और पेड़-पौधों को भारी नुकसान होने की आशंका है।0
0
Report
रामगढ़ में मोबाइल लूट: बदमाशों ने कट्टा दिखाकर पीछा करने वालों को डराकर भागे
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ में युवक से मोबाइल लूट, बदमाशों ने कट्टा दिखाकर पीछा कर रहे लोगों को डराया रामगढ़ कस्बे में मोबाइल लूट की एक वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना अलवर-दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारे के पास की बताई जा रही है। पीड़ित सरबजीत सिंह पुत्र खेमसिंह, निवासी गुरुद्वारा कॉलोनी, ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। जब वह विधायक सुखवंत सिंह के जनसुनवाई केंद्र वाली सड़क के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया。 पीड़ित के अनुसार मोबाइल की कीमत करीब 40 हजार रुपये थी। वारदात के बाद उसने शोर मचाया, जिस पर एक व्यक्ति ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि भागते समय बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर उसे डरा दिया, जिससे वह रुक गया। इसके बाद दोनों आरोपी रेलवे फाटक के पास कच्चे रास्ते से फरार हो गए。 घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित ने ई-मित्र के माध्यम से मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई और थाने में मामला भी दर्ज कराया। पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बाइट: sarbjit singh, पीड़ित युवक0
0
Report
Advertisement
