Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ballia277001

महाशिवरात्रि में बलिया के सभी शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तो की भीड़

Feb 15, 2026 08:01:09
Ballia, Uttar Pradesh
महाशिवरात्रि पर बलिया के सभी शिवालियों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही मंदिरों पर भक्तों की लंबी कतार देखी गई। वही सुरक्षा के मध्य नजर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शिव भक्तों का कहना है कि उन्हें पूरे साल महाशिवरात्रि का इंतजार रहता है। विश्व शांति देश की उन्नति सुख और समृद्धि की कामना के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। वही शिव भक्तों ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की निकलने वाली बारात सभी के लिए खास होती है पूजा अर्चना के बाद सभी लोग बरात में शामिल होंगे।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Feb 15, 2026 09:25:46
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki: फतेहपुर के बड्डुपुर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव में एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। संदीप का पुत्र आरजू अपने घर के सामने सड़क पर खेल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों को सूचना मिलने पर वे घायल आरजू को लेकर आनन-फानन में फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, आरजू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा सड़क पर दूर जा गिरा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जाने की मांग की है।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 15, 2026 09:20:22
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-- झांसी में आज शिवरात्रि के मौके पर बड़ा बाजार राम लीला मंच से विशाल शिव बारात का आयोजन किया गया। इस शिव बारात में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुरली मनोहर मंदिर के पास से शुरू होकर शिव बारात ने शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया और अंत में मढिया महाकालेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। मढिया शिव मंदिर पहुंचे लोगों ने धूमधाम से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिव बारात में शामिल लोगों ने डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भगवान शिव की बारात में हिस्सा लिया। शिव बारात में भगवान शिव और उनके सहयोगी अपने अलग-अलग रुप-रंग और वेश-भूषा में मौजूद रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा कर शिव बारात में शामिल शिव भक्तों का स्वागत किया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 15, 2026 09:19:40
Patna, Bihar:पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित मुन्ना चक के शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड की जांच अब (CBI) ने अपने हाथ में ले ली है। राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद एजेंसी ने आधिकारिक रूप से केस टेकओवर किया। जांच की कमान संभालते ही CBI की 12 सदस्यीय टीम SIT के साथ हॉस्टल पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने हॉस्टल परिसर, कमरों और आसपास के इलाकों का गहन जायजा लिया। करीब तीन घंटे तक चली जांच के दौरान पहले जुटाए गए साक्ष्यों की समीक्षा की गई। मौके पर दो थानों की पुलिस भी तैनात रही। जांच के बाद CBI टीम ने छात्रा के कमरे से पांच बोरी दस्तावेज, कॉपियां, किताबें, अन्य कागजात और कपड़े जब्त कर अपने साथ ले गई। कार्रवाई पूरी होने के बाद हॉस्टल के मुख्य गेट पर दोबारा ताला लगा दिया गया। अब CBI पूरे मामले की नए सिरे से जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी。
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Feb 15, 2026 09:19:05
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने केंद्रीय बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद नरेश बंसल ने वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को शानदार, दमदार और आम आदमी की सोच वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया गया और यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट रहा। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि गरीब कल्याण के संकल्प के साथ तैयार यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आवास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नई मजबूती देगा। हर घर तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता इस बजट में साफ झलकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देगा और आम आदमी के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 15, 2026 09:18:42
Masanganj, Chhattisgarh: बिलासपुर। आज क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा महा मुकाबला सांसें थाम देने वाला संग्राम,टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर आमने-सामने हैं दो चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान।कोलंबिया की धरती पर खेला जा रहा ये मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं ये जज़्बात है, जुनून है, और करोड़ों दिलों की धड़कन है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस हाई-वोल्टेज थ्रिलर पर टिकी हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। हर गली, हर मोहल्ले में बस एक ही चर्चा आज भारत जीतेगा।स्थानीय युवा खिलाड़ियों का कहना है कि भारत की बैटिंग लाइनअप इस बार पूरी तरह फॉर्म में है। बुमराह का अनुभव, युवा खिलाड़ियों का जोश और मिडिल ऑर्डर की मजबूती पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी।भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में कभी भारत का पलड़ा भारी रहा है इस बार भी हम जीतेंगे। हमारी बैटिंग और बॉलिंग दोनों दमदार हैं।भारत की मजबूत बल्लेबाज़ी,घातक गेंदबाज़ी आक्रमण,और बड़े मैचों का अनुभव—ये तीनों फैक्टर टीम इंडिया को बना रहे हैं फेवरेट।वहीं पाकिस्तान भी अपना दम लगाने में जुटा हुआ है लेकिन बिलासपुर के युवा सितारे पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं कि इस बार भी इतिहास खुद को दोहराएगा।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Feb 15, 2026 09:18:30
Gaya, Bihar:मंदिर में श्रद्धा, पर माथे से मिटा तिलक—सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, निशांत का गर्भगृह में पूजा के दौरान तिलक पोंछने का वीडियो वायरल मोक्ष की नगरी गया में विष्णुपद मंदिर में शनिवार को यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने पूजा के दौरान लगाए गए तिलक को कुछ ही सेकंड में अपने रुमाल से पोंछ दिया।पूरी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निशांत कुमार का गया पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे, जहां भगवान विष्णु के चरण स्थल पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना शुरू की गई। पूजा के दौरान एक गयापाल पंडा ने उनके माथे पर तिलक लगाया।लेकिन तिलक लगने के कुछ ही सेकंड बाद निशांत कुमार ने अपने रुमाल से उसे साफ कर दिया और फिर पूजा में तल्लीन हो गए। यह दृश्य का पूरा वीडियो निशांत कुमार के जाते हीं सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तिलक को रुमाल से साफ करते समय जदयू के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।गया पाल पंडा के द्वारा विष्णु चरण पर विशेष पूजा अर्चना करता गया।पूजा के दौरान तिलक भी लगाया गया।जिसे महज कुछ हीं सेकंड में रुमाल से साफ कर दिया गया। सनातन परंपरा में तिलक का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किस वजह से निशांत कुमार ने तिलक तुरंत हटा दिया? क्या यह महज एक सामान्य प्रतिक्रिया थी या इसके पीछे कोई विशेष कारण?
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 09:17:59
LahnGaura, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोण्डा :कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोण्डा राम प्रताप सिंह ने अपने निजी आवास निपनिया गौरा चौकी बाजार गोण्डा मे प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया से मुख़ातिब होते हुए बताया कि पहले चल रही लोक कल्याणी योजना मनरेगा योजना के जगह राम जी नाम बदलने के विरोध मे निपनिया से सोमवार सुबह लगभग 10 बजे रैली निकाल कर गौरा चौकी बाजार, रेनुवा सहित अन्य ग्राम पंचायत होते हुए बुधनी बाजार सहित अल्लीपुर बाजार मे समय लगभग 12 बजे दोपहर पहुंच कर रैली कार्यक्रम मे परिवर्तित हो जाएगी । इस रैली मे लगभग एक हजार बाइक रैली मे शामिल होंगे उन्होंने क्षेत्र वासियो से अपील किया कि इस रैली मे शामिल होकर रैली को सफल बनाए। आगे उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष बभनजोत के नेतृत्व मे यह रैली हम केवल ब्लॉक बभनजोत स्तर पर अपने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को शामिल होने के लिए बुलाए है यह रैली हमारा शांति पूर्ण एवं अहिंसात्मक रहेगा।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Feb 15, 2026 09:16:22
Gaya, Bihar:गया के बाराचट्टी में जंगली हाथी की एंट्री, गांवों में हाई अलर्ट, हाथी को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप,घनी आबादी में जा घुसा हाथी गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के घनी आबादी वाले इलाकों में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब जंगल से भटककर एक जंगली हाथी घनी आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। पदुमचक गांव में हाथी के देखे जाने की खबर फैलते ही आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी बरवाडीह के जंगलों से निकलकर पदुमचक पहुंचा और वहां से सरवा बाजार, तिवारी चक, बाहरगड़ा और सुरौंधा सहित कई गांवों के आसपास विचरण करता देखा गया। सुबह-सुबह हाथी के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए और एहतियातन उससे दूरी बनाए रखी。 घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है。 वन क्षेत्र पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जैसे ही जंगली हाथी के आबादी वाले इलाके में प्रवेश की सूचना मिली, टीम अलर्ट हो गई। उन्होंने कहा कि हाथी को बिना किसी नुकसान के जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है और पूरे इलाके पर लगातार निगरानी रखी जा रही है。 वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के नजदीक जाने की कोशिश न करें, किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। फिलहाल विभाग की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है और हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर ले जाने की कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Feb 15, 2026 09:16:07
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:एंकर - चमोली ,ऋषिकेष - बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित पवित्र अलकनंदा नदी के तट पर स्थित उमरेश्वर महादेव मंदिर आस्था, तप और शिव भक्ति का एक प्राचीन सिद्धपीठ माना जाता है। अलकनंदा नदी के तट पर बसे इस मंदिर के बारे में स्थानीय मान्यताओं में कहा गया है कि यहाँ सच्चे मन से दर्शन करने पर भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। लोकमान्यता के अनुसार इस स्थान पर भगवान शिव स्वयंभू रूप में प्रकट हुए थे। प्राचीन समय में ऋषि-मुनियों ने यहाँ कठोर तपस्या की थी, जिससे यह स्थान सिद्धभूमि के रूप में प्रतिष्ठित हुआ। श्रद्धालु मानते हैं कि यहाँ जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस मंदिर से जुड़ी एक विशेष मान्यता यह भी है कि जिन लोगों की आयु अल्प मानी जाती है या जिन पर अकाल मृत्यु का भय होता है, वे यहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। विश्वास है कि भगवान शिव की कृपा से उनकी आयु में वृद्धि होती है और जीवन की रक्षा होती है। इसी मान्यता के कारण इस पवित्र धाम को उमरेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। मंदिर अलकनंदा नदी के पवित्र तट पर स्थित है, जिसे मोक्षदायिनी नदियों में गिना जाता है। श्रद्धालु पहले नदी में स्नान कर स्वयं को पवित्र करते हैं, उसके बाद मंदिर में जल चढ़ाकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। नदी, पर्वत और मंदिर का यह संगम स्थान आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण माना जाता है। स्थानीय श्रद्धालुओं का विश्वास है कि - संतान सुख की कामना करने वाले दंपत्ति यहाँ विशेष पूजा करते हैं, विवाह में विलंब दूर होने की मान्यता है, रोग एवं कष्टों से मुक्ति के लिए जलाभिषेक किया जाता है, अल्प आयु दोष से रक्षा और दीर्घायु की कामना की जाती है, मन की शांति और जीवन में सफलता हेतु भक्त दीप जलाते हैं। महाशिवरात्रि, श्रावण मास और सोमवती अमावस्या के अवसर पर यहाँ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इन दिनों दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं और मंदिर परिसर में भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिलता है। मंदिर के आसपास का शांत वातावरण, अलकनंदा की कलकल ध्वनि और हिमालयी पर्वतों की पृष्ठभूमि इस स्थान को ध्यान और साधना के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु केवल पूजा ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति का अनुभव भी करते हैं। आस्था, प्रकृति और शिव कृपा का अद्भुत संगम — उमरेश्वर महादेव मंदिर आज भी भक्तों की अटूट श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top