Back
बाराचट्टी में जंगली हाथी घुसा, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग का लौटाने का प्रयास
JPJAY PRAKASH KUMAR
Feb 15, 2026 09:16:22
Gaya, Bihar
गया के बाराचट्टी में जंगली हाथी की एंट्री, गांवों में हाई अलर्ट, हाथी को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप,घनी आबादी में जा घुसा हाथी
गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के घनी आबादी वाले इलाकों में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब जंगल से भटककर एक जंगली हाथी घनी आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। पदुमचक गांव में हाथी के देखे जाने की खबर फैलते ही आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी बरवाडीह के जंगलों से निकलकर पदुमचक पहुंचा और वहां से सरवा बाजार, तिवारी चक, बाहरगड़ा और सुरौंधा सहित कई गांवों के आसपास विचरण करता देखा गया। सुबह-सुबह हाथी के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए और एहतियातन उससे दूरी बनाए रखी。
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है。
वन क्षेत्र पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जैसे ही जंगली हाथी के आबादी वाले इलाके में प्रवेश की सूचना मिली, टीम अलर्ट हो गई। उन्होंने कहा कि हाथी को बिना किसी नुकसान के जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है और पूरे इलाके पर लगातार निगरानी रखी जा रही है。
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के नजदीक जाने की कोशिश न करें, किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। फिलहाल विभाग की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है और हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर ले जाने की कार्रवाई जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 15, 2026 10:48:530
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 15, 2026 10:48:450
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 15, 2026 10:48:300
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 15, 2026 10:48:02Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଆନ୍ଧ୍ର ର ସାଲୁର ନିକଟରେ ଓଏସାରଟିସ ବସ୍ ଓଲୋଟି ୭ ଆହତ। ଆହତ ମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରୁ ୪ ଗୁରୁତର। ବସ୍ ଟି ନବରଙ୍ଗପୁର ରୁ ବିଜୟୱାଡା ଯାଇଥିଲା。
0
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 15, 2026 10:47:020
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 15, 2026 10:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 15, 2026 10:46:350
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 15, 2026 10:45:590
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 15, 2026 10:45:460
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 15, 2026 10:45:130
Report
0
Report
0
Report