Back
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, सरदार पटेल इंटर कॉलेज में एसडीएम का औचक निरीक्षण
Kaisarganj, Uttar Pradesh
कैसरगंज बहराइच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज 18 फरवरी 2026 से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने सद्दार पटेर इंटर कॉलेज स्थित बोर्ड परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं की सघन जांच की, प्रवेश पत्र व पहचान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बैठने की व्यवस्था को भी परखा।
उप जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद प्रधानाचार्य, कक्ष निरीक्षक, शिक्षकगण एवं सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन एवं पारदर्शी होनी चाहिए और यदि कहीं भी नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय व विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्र के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, वहीं लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। प्रशासन की सख्ती और सतत निगरानी के चलते परीक्षाएं शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संचालित हो रही हैं।
अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से भी अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बोर्ड परीक्षा ईमानदारी और विश्वास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AKAshwani Kumar
FollowFeb 18, 2026 07:40:590
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 18, 2026 07:40:440
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 18, 2026 07:40:170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 07:39:45Noida, Uttar Pradesh:Varanasi Breaking
वाराणसी के दालमंडी में नगर निगम द्वारा जर्जर घोषित किये 3 नए भवनों पर चला बुलडोजर
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 18, 2026 07:39:350
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 18, 2026 07:39:230
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 18, 2026 07:37:180
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 18, 2026 07:36:410
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 18, 2026 07:36:320
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 18, 2026 07:35:220
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 18, 2026 07:35:120
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 18, 2026 07:35:030
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 18, 2026 07:34:540
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 18, 2026 07:34:420
Report