Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227801

अमेठी के काशीराम कॉलोनी में मिला बुजुर्ग का संदिग्ध शव

Jun 24, 2024 01:58:46
Bhikhipur, Uttar Pradesh

अमेठी के जायस थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के सम्बंध में       अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान और जान जाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RCRAJVEER CHAUDHARY
Feb 02, 2026 18:01:12
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के नई बस्ती मोहल्ले में देर शाम एक मकान में आग लग गई. आग से घर का सारा सामान जल गया और 50 हजार रुपये नकद भी जल गए. मकान में रहने वाली बाला देवी के अनुसार उन्होंने बेटे की शादी के लिए घर में काफी सामान इकट्ठा कर रखा था, जो आग लगने से पूरी तरह नष्ट हो गया. घटना के समय बाला देवी घर पर अकेली थीं. उनके दोनों बेटे नोएडा में नौकरी करते हैं और इकलौती बेटी की शादी हो चुकी है. बाला देवी ने घर में ही एक छोटी परचून की दुकान खोल रखी है. बताया जा रहा है कि शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने कमरे में रखी मूर्ति के सामने दिया जलाया था और उसके बाद दुकान पर आ गई थीं. आशंका जताई जा रही है कि दिए से ही आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था.
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 02, 2026 18:00:54
Noida, Uttar Pradesh:अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद बड़ा फैसला अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा।
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Feb 02, 2026 18:00:45
Sitamarhi, Bihar:बिहार के सीतामढ़ी के एक विद्यालय में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। महिला हेडमैस्टर को बंधक बनाकर पीटा गया है। कमलदह स्थित प्राथमिक विद्यालय मंडल टोल में व्याप्त अनियमितता और मध्यान भोजन के सही संचालन को लेकर बच्चों के स्वास्थ्य पर असर का आरोप है. ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में नियमित पढ़ाई नहीं होती और मध्यान भोजन का संचालन भी ठीक नहीं हो रहा है. प्रधानाध्यापिका ने हंगामा शांत कराने के लिए वीडियो बनाना शुरू किया तो ग्रामीण महिलाएं गुस्सा हो गईं, उनका मोबाइल छीनकर बाल खींचकर हाथापाई हुई. इस दौरान भीड़ ने महिला शिक्षिका के साथ मारपीट की. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है; फिलहाल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की प्रतिक्रिया नहीं आई है. वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी के साथ मारपीट दिखी, लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 02, 2026 18:00:20
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की उप राजधानी दुमका में 47 व झारखंड दिवस मनाया गया। झारखंड दिवस के मौके पर गुरुजी शिबू सोरेन की कमी साफ तौर पर देखने को मिली हालांकि मंच के मुख्य कुर्सी पर शिबू सोरेन का पोर्ट्रेट कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहा। झारखंड अपनी अप राजधानी दुमका में 47 व झारखंड दिवस मान रहा था जिसकी शुरुआत शिबू सोरेन ने 1978 में की थी लेकिन ऐसा पहला मौका था जब गुरुजी शिबू सोरेन नहीं रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम वक्ताओं के संबोधन में दी शोम गुरु की कमी साफ तौर पर दिखाई। लेकिन जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ढिशुम गुरु को याद कर रहे थे तो भावुक भी हुए,आवाज भारी भी हुआ और उनकी आंखों से आंसू भी छलकते नजर आए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन को याद कर उनके संघर्ष की चर्चा की। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किस तरीके से झारखंड और झारखंडियों के विकास के लिए काम कर रही है और विभिन्न योजनाओं के जरिए उन्हें लाभ दिया जा रहा है। ज्यादातर भाषण संथाली में मुख्यमंत्री दे रहे थे और इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पूरा झारखंड असम जाकर भी संघर्ष करेगा क्योंकि असम में भाजपा की सरकार है जो आपस में ही लड़ रही है। बाइट... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड दिवस में पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो जनमानस का समर्थन मिला है उनके ही सहयोग से हम अपने राज्य के लिए बहुत कुछ काम कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड इतिहास बन रहा है की सबसे बड़े वैश्विक मंच में आदिवासी राज्य से आदिवासी प्रतिनिधित्व करने जाता है। केंद्रीय बजट का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य सबसे ज्यादा खनिज संपदा वाला राज्य है लेकिन बजट में खनिज के नाम पर झारखंड का नाम तक नहीं दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि हमें अपने अधिकार से वंचित किया जाता रहा है लेकिन हम अपना अधिकार लड़कर भी लेंगे और कानूनी तरीके से भी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हर झारखंडी विरोधियों के हर षड्यंत्र को समझता है और हमें बोका समझने की भूल न करें। लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी ताकत की बदौलत हम यहां हैं और इस ताकत को कमजोर नहीं होने देना है और हम इस संकल्प के साथ यहां से जाएं कि अपने बाल बच्चों को पढ़ाएंगे लिखाएंगे काबिल बनाएंगे और समाज और राज्य का नाम रोशन कराएंगे। बाइट.... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड दिवस पूरे जेएमएम परिवार को मजबूत करता है हमारे गार्जियन ने पूरा राज्य हमें सौंपा आज और भी ज्यादा एक जुट होने की जरूरत है फिर्कपरस्त ताकत हर रोज नए प्रोपेगेंडा चला रहा है एसआईआर आ रहा है,सोने का वक्त नहीं जागने का वक्त है नाम कटने नहीं देना है। बाइट...हफ़ीउज़्ल हसन,मंत्री झारखंड के निर्माता आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी विचारधारा राज्य के निर्माण के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।आज विदेश भी मुख्यमंत्री का लोहा मान रहा है।जिस तरह से पिछले चुनाव में संगठित रहे हैं आगे भी ऐसे रहने है।केंद्र दोहरा नीति कर था है षडयंत्र के तहत हमारा हक नहीं दिया जा रहा है।उचित समय में उचित जवाब देने की जरूरत है। बाइट....योगेंद्र महतो,मंत्री यह पहला मौका है जब वीर शिबू हमारे बीच नहीं है।मंच में कुर्सी खाली थी जिसमें गुरुजी बैठकर हमें देख रहे हैं।स्वर्ग से निगाहे हमारी तरफ है।जेएमएम का वृक्ष गुरु जी ने रोपा था आज हम मजबूत हैं।ये लड़ाने वाले लोग अब को बांटेंगे,लेकिन हम गुरुजी के विचार से बंधे हैं ।जनसैलाब बताता है कि उनके विचार जीवित रहेंगे। बाइट....सुदीव्य कुमार सोनू बजट जो देश के लिए लाया गया है वो मजदूर,किसान और नौजवान के विरोध में हैं।अस्तित्व को मिटाने की कोशिश केंद्र कर रही है।सरकार हर महीने राज्य में बहाली कर रही है।युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ रहा है। बाइट....मथुरा महतो,टुंडी विधायक पहला मौका है जब हमारे दी शोम गुरु अनुपस्थित हैं।उनके आंदोलन की वजह से राज्य 2000 में अलग हुआ।गुरुजी का जो सपना था सीएम पूरा कर रहे है । बाइट...नलिन सोरेन,दुमका सांसद
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 02, 2026 17:31:07
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर फतेहपुर, सीकर राजस्थान। फतेहपुर सीकर वसुंधरा राजे का किया स्वागत। भावुक दिखाई वसुंधरा राजे बोली प्रेम बांटते रहो। फतेहपुर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सोमवार को बीकानेर जाते समय फतेहपुर पहुंची, जहां भाजपा नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु सुदन भिण्डा, विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सुनिता जाखड के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भले ही मैं छह घंटे देरी से पहुंची हूं लेकिन आपका प्यार देखकर मैं अभिभूत हूं कि इतनी देरी से आने के बाद भी आप सब कार्यकर्ता यहाँ बैठे रहे, इससे बड़ा प्यार और आपका स्नेह ही मेरे लिए मेरी पूंजी है। राजे ने कहा कि राजनीति दो तरह की होती है: एक प्रोफेशनल होती है जो सुबह नौ से छह बजे तक होती है और दूसरी राजनीति सेवा भावों को आत्मसात करते हुए जनता की सेवा करते रहो और जनता से प्यार और आशीर्वाद मिलता रहेगा। मुझे आप लोगों का प्यार मिल रहा है, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। राजे ने कहा कि ऐसा मौका कभी-कभी मिलता है। उन्होंने कहा कि मुझे जमीन नहीं लेनी, मकान नहीं बनवाना; हम सब एक गांव के ही है और सभी परिवार के है, आपका प्यार मेरे साथ है। जितना प्यार और स्नेह लूट सकते हैं उतना लूटें और लोगों की सेवा करते रहो; सब एक हैं और इसी प्रकार पार्टी को मजबूत बनाते हुए आगे बढ़ते रहें। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रोलसाहबसर पहुँची, जहां राम मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर राजे ने क्षत्रिय युवक संघ के चौथी संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा रोलसाहबसर के परिवार जनों से भी मुलाकात की। इस दौरान राजे का रोलसाहबसर गांव में मातृशक्तियों एवं ग्रामीणजनों की ओर से दुपट्टा ओढ़ा एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। राजे ने ग्रामीणों से मुलाकात करने के बाद उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से भी बातचीत की। इस मौके पर पूर्व आईपीएस केशर सिंह खोटिया, पूर्व मंत्री विधायक यूनुस खां, सहित अनेक ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित थीं।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 02, 2026 17:30:48
Churu, Rajasthan:रतनगढ़। क्षेत्र में मवेशी की तलाश करते समय पटरियों को पार कर रहा 66 वर्षीय पशुपालक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पर मृतक के बड़े भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मालपुर निवासी 68 वर्षीय बहादुरसिंह पुत्र डालूसिंह निवासी मालपुर ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई करणीसिंह सोमवार की सुबह अपनी भैंस को ढूंढने के लिए घर से निकला था। घुमांदा सड़क मार्ग के पास निकल रही रेल पटरियों को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 02, 2026 17:30:31
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन-रतनगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आज रतनगढ़ में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वसुंधरा राजे जयपुर से बीकानेर जाते समय अल्प समय के लिए रतनगढ़ में एक होटल पर रुकी जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार से कार्यक्रम स्थल तक ढोल बजाकर कार्यकर्ता पूर्व सीएम को लेकर आए तथा उसके पश्चात 51 किलो की माला से स्वागत किया। वहीं पूर्व मंत्री रिणवां ने बुके देकर राजे का अभिनंदन किया। अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे देरी से आई पूर्व मुख्यमंत्री ने बंद कमरे में पूर्व मंत्री से वार्ता की तथा उसके पश्चात कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची तथा लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान रतनगढ़ व सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने राजे को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इसके पश्चात पूर्व सीएम खड़ी होकर जनता के बीच आ गई तथा हंसी-ठिठोली करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार व स्नेह ही उन्हें कार्य करने की ऊर्जा देता है। वे समय से जयपुर से रवाना हुई थी, लेकिन रास्ते भर में कार्यकर्ताओं के प्यार व स्नेह ने उन्हें रोक लिया, जिसके कारण उन्हें देरी हुई है और इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। राजे के आगमन पर कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का शॉल, प्रतिमा, बुके आदि देकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाइट राजकुमार रिणवा, पूर्व मंत्री।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top