Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ambedkar Nagar224168

श्रावणधाम में आयोजित हुआ दीपोत्सव

Nov 05, 2025 14:39:06
Bahorikpur, Uttar Pradesh
अंबेडकरनगर, देव दीपावली का पर्व श्रवणधाम के तमसा तट पर 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित और आतिशबाजी कर हर्षोल्लास से मनाया गया, तमसा तट पर आरती का आयोजन हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी अभिजीत आर शंकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जिला प्रशासन, श्रवण क्षेत्र महोत्सव न्यास और संस्कार भारती के आयोजन में हुए इस कार्यक्रम में अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस चंद्रा ,बीजेपी एमएलसी हरिओम पाण्डेय, बीजेपी विधायक धर्मराज निषाद, सीडीओ आनंद शुक्ला और अनुपम पाण्डेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Jan 29, 2026 09:24:53
Iteliya Raja, Uttar Pradesh:कभी देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाला गांव जिगनी आज अपने ही विकास की राह देख रहा है जी हा अग्रेजों से देश आजाद कराने को लेकर जिगनी स्टेट के राजा उत्तर प्रदेश के हमीरपुर क्षेत्र (बुंदेलखंड) में स्थित जिगनी स्टेट (Jigni State) ब्रिटिश राज के समय की एक छोटी सनद रियासत थी, जिसकी स्थापना 1730 में हुई थी। इस राज्य पर बुंदेला राजाओं का शासन था। जिगनी रियासत के प्रमुख ऐतिहासिक शासकों में राव लक्ष्मण सिंह (शुरुआती समय) शामिल रहे, और इस क्षेत्र में बुंदेला वंश का प्रभाव था। राजा लक्ष्मण सिंह जी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि आने वाले समय में जिगनी स्टेट अपने ही विकास को लेकर संघर्ष करेगा।आज मौजूदा समय में जिगनी गांव के पास बालू की खदाने संचालित है जिसकी वजह से यहां की मुख्य सड़क नष्ट होकर एक दलदल में परिवर्तित हो गई है गांव के लोग आज दिन सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हैं लेकिन जिला प्रशासन इनकी मदद करना तो दूर सुन भी नहीं रहा है ।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Jan 29, 2026 09:21:24
Noida, Uttar Pradesh:ANI Hathras alankar byte
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Jan 29, 2026 09:21:15
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद का सिविल अस्पताल एक बार फिर से आया चर्चाओं में फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है,। टीबी से पीड़ित 35 वर्षीय महिला की मौत के बाद शव को घर ले जाने के लिए परिजनों को सरकारी वाहन नहीं मिला。 अस्पताल से महज 7 किलोमीटर दूर घर होने के बावजूद मजबूर परिवार ने महिला के शव को ठेले पर रखकर ले जाने का दर्दनाक कदम उठाया, मृतका के पति गुनगुन ने बताया कि इलाज में सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी थी और प्राइवेट एंबुलेंस के पैसे भी उनके पास नहीं थे। यह घटना सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है और सिस्टम की अमानवीय सच्चाई उजागर करती है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Jan 29, 2026 09:20:52
Paradeep, Odisha:ଜଗତସିଂହପୁର ଅବକାରୀ ବିଭାଗ ଦ୍ୱାରା ଗତ ବୁଧବାର ଦିନ ଦୁଇଟି ଭିନ୍ନ ସ୍ତାନରେ ଚଢାଉ କରି ଦୁଇ ଜଣ ନିଶା ବେପାରୀଙ୍କୁ ଗିରଫ କରାଯାଇଛି। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ଅବକାରୀ ଭ୍ରାମ୍ୟମାଣ ସଂସ୍ଥାର ଇନ୍ସପେକ୍ଟର ବନ୍ଦନା ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ଏକ ଟିମ ନୂଆପୋଲ ଛକ ନିକଟରେ ରହିଥିଲେ। ଅଭିଯୁକ୍ତ ଜଣଙ୍କର ଗ୍ରାହକଙ୍କୁ heroin ବିକ୍ରି କରିବା ପାଇଁ ଆସିଥିଥିବା ସମୟରେ ପୂର୍ବରୁ ଛକି ରହିଥିବା ଟିମ୍ ତାଙ୍କୁ କାବୁ କରିନେଇଥିଲେ। ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ଗଞ୍ଜେଇ ଜବତ, ୨୭ ଗ୍ରାମର ବେଆଇନ heroin, ଏକ ହିରୋ+ସ୍ପ୍ଲେଣ୍ଡର ମଟରସାଇକେଲ ଏବଂ ଏକ ଆଣ୍ଡ୍ରଏଡ ଫୋନ ଜବତ କରାଯାଇଥିଲା। ଯାହାର ଆନୁମାନିକ ମୂଲ୍ୟ ୩ଲକ୍ଷ୦ାହଜାର ଟଙ୍କା। ଗିରଫ ଅଭିଯୁକ୍ତ ସିଙ୍ହାରପୁର ଗ୍ରାମର ଅଶୋକ ସିଂଙ୍କ ପୁଅ ଜିତେନ୍ଦ୍ର ସିଂ (୩୮)। ସେହି ପରି ଅନ୍ୟ ଏକ ଘଟଣାକ୍ରମରେ ତିର୍ତ୍ତୋଲ ଥାନା ଅନ୍ତରଗତ ରଥିପୁର ଛକରେ ଚଢାଉ କରି ୧ କେଜି ୨୦୦ ଗ୍ରାମର ଗଞ୍ଜେଇ ଜବତ କରାଯାଇଥିଲା। ଜବତ ଗଞ୍ଜେଇ ର ଆନୁମାନିକ ମୂଳ୍ୟ ୧୨,୦୦୦ଟଙ୍କା। ଏହି ମାମଲାର ଗିରଫ ଲପ୍ତ ହୋଇଥିବା ଦୁଇ ଅଭିଯୁକ୍ତଙ୍କୁ ୧୪ ଦିନିଆ ବିଚାର ବିଭାଗୀୟ ହାଜତ ପାଇଁ ପଠାଯାଇଛି। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାର ଅବକାରୀ ଭ୍ରାମ୍ୟମାଣ ସଂସ୍ଥାର ସମ୍ମୁଖରେ କଲ୍ୟାଣୀ ସେଠୀ ପ୍ରମୁଖ ସାମିଲଙ୍କୁ ଗତିବିଧି ସମ୍ବାଦ ଦେଇଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Jan 29, 2026 09:20:23
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में सोने का खजाना मिलने की ख़बर के बाद दिन में भी ग्रामीण सोने के सिक्कों की तलाश मे मिट्टी छानते नजर आये ,बीती nacht के बाद आज सुबह से भी राजगढ़ गांव में लोग परिवार सहित सड़क पर डली मिट्टी को खोदकर अपनी किस्मत बदलने में जुटे हुए है, बीती रात लोगो को इसी मिट्टी में सोने के सिक्के मिलने का वीडियो सोसल मीडिया पर बायरल हुआ था उसके बाद से ही लोग अपनी गरीबी और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए सिक्को की खोज में जुटे हुए है, बताया जाता है कि रियासत कालीन महल "राजगढ़ पैलेस" के आसपास की मिट्टी खोदकर सड़क पर डाली गई थी और बारिश होने से मिट्टी के बहने से सोने के सिक्के चमकते रात में मिलने का दावा किया जा रहा है, ग्रामीणों का दावा है कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए डाली गई मिट्टी में लोगो को सोने के कई साल पुराने सिक्के मिले है, सिक्को की तलाश में जंहा लोगो की भीड़ जमा है वही खजाना मिलने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए है, सरपंच का दावा है कि खजाने की इस लूट में अकेले सोने के सिक्के ही नही बल्कि कई लोगो को करोड़ो की सोने की बिस्कुट भी मिली है जिसकी जानकारी और सूची पुलिस के पास है,वही अभी खजाने की खबर अपवाह ही लग रही है ,लेकिन कोई ग्रामीण सामने नही आया कि उससे मिट्टी से खजाना मिल गया हो
0
comment0
Report
Jan 29, 2026 09:20:06
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जनपद के हसायन कोतवाली क्षेत्र के इन्द्रनगर सिकतरा गांव में एक विधवा बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के बरामदे में मिला। महिला के कान और नाक से सोने के आभूषण गायब थे, और कान से खून भी निकला हुआ था। ग्रामीणों ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर हसायन कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सिकंद्राराऊ क्षेत्राधिकारी जेनेन्द्र नाथ अस्थाना के साथ, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान मालती देवी उर्फ मुन्नी देवी (लगभग 62 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय केंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। गांव के महेंद्र पाल सिंह सिकतरा निवासी ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे तक महिला को दूध गर्म करते और अलाव तापते देखा गया था। गुरुवार सुबह लगभग 7:30 बजे जब वह दिखाई नहीं दीं, तो पड़ोसियों ने देखा कि बाहर का दरवाजा भिड़ा हुआ था, लेकिन अंदर से कुंडी नहीं लगी थी। अंदर का दरवाजा खुला था और मालती देवी बरामदे में मृत पड़ी थीं। पड़ोसियों ने पाया कि मालती देवी के कान और नाक से सोने के कुंडल और लोंग गायब थे, साथ ही उनके कान से खून भी निकला हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी ने लूटपाट के इरादे से महिला की हत्या की है। जानकारी के अनुसार, मृत महिला के पति केंद्रपाल सिंह का लगभग नौ साल पहले पथरी के इलाज के दौरान निधन हो गया था। मालती देवी की कोई संतान नहीं थी और उनके नाम पर करीब पच्चीस बीघा जमीन थी। उनके पति तीन भाई थे। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक सी.ओ. सिकन्दराराऊ जैनेन्द्र नाथ अस्थाना ने बताया कि 62 वर्षीय महिला का शव घर में पाया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति उत्पन्न हो पाएगी कि महिला की मौत कैसे हुई है।
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Jan 29, 2026 09:19:54
Supaul, Bihar:स्लग - सुपौल में श्री श्याम बसंत महोत्सव का शुभारम्भ, आज निकाला गया भव्य निशान यात्रा. श्री श्याम बसंत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित बसंत महोत्सव को लेकर आज भव्य निशान यात्रा निकाला गया, जो सुपौल के श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए पुनः राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी तक पहुंची, निशान यात्रा में हजारों श्रद्धालु एक जैसी पोशाक में श्री श्याम नाम का जय घोष करते हुए अपने आस्था के स्वरूप निशान ध्वज फहराते हुए पूरे शहर का परिक्रमा किया , इस निशान यात्रा में कोलकाता से आए मेहुल नृत्य नाटिका के कलाकारों के द्वारा बेहद आकर्षक झांकियां भी निकाली गई, जिसमें मुख्य रूप से श्री राधा कृष्ण व वीर हनुमान बाबा की झांकियां प्रस्तुत की गई. बताया गया कि दो दिवसीय इस बसंत महोत्सव का आज शुभारम्भ हुआ है जो कल तक चलेगी, आज संध्या अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी, साथ ही शाम को ही भजन कीर्तन का दौर भी प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति पेश की जाएगी.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Jan 29, 2026 09:19:23
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर नशेरियों और मनचलों का आतंक सामने आया है, जहां एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।मामला सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नागदह नगर निगम वार्ड नंबर 10 का है। जानकारी के मुताबिक त्रिभुवन नाथ मंदिर के पास करीब 3 बजे एक युवती डॉक्टर के पास जा रही थी, तभी नशे की हालत में मौजूद मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। युवती किसी तरह वहां से बचकर निकली और तत्काल पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। अगले दिन जब पीड़िता के परिजन और ग्रामीण इस मामले को लेकर आरोपियों के परिजनों से शिकायत करने पहुंचे, तो मामला और बिगड़ गया। आरोपियों के परिजन आग-बबूला हो गए और उन्होंने मिलकर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थानीय महिलाओं का कहना है कि यह रास्ता छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है। आए दिन नशेरियों द्वारा भद्दी टिप्पणियां और छेड़खानी की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा गिरोह शराब और स्मैक माफिया से जुड़ा हुआ है, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।अब सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन।स्थानीय लोग और महिलाएं पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, और पूरे मामले ने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है। बाइट पीड़िता युवती
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Jan 29, 2026 09:18:05
Jammu, :जम्मू में छात्रों का बड़ा विरोध प्रदर्शन सामने आया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी क Kashmir के साथ-साथ जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित किए जाने की मांग के लेकर लॉ छात्रों, युवा राजपूत सभा और विभिन्न संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनोंकारियों का आरोप है कि उमर सरकार जम्मू के साथ भेदभाव कर रही है। इसी मांग को लेकर छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर यातायात ठप हो गया। हाईवे पर सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं, जबकि आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग कई किलोमीटर तक पैदल चलकर अपनी मंज़िल तक पहुंचने को मजबूर हुए। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने न पाए। पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी हाईवे से हटने को तैयार नहीं हुए। कुछ छात्र सड़क पर लेट गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को हाईवे से हटाने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिलहाल हाईवे बंद है और हालात तनावपूर्ण बने हुए।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Jan 29, 2026 09:17:42
Noida, Uttar Pradesh:जिले के हिंडोली में दी बार सोसायटी द्वारा पंचायत समिति हिंडोली के विकास अधिकारी पीयूष कुमार जैन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर बूंदी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विकास अधिकारी पर विकास कार्यों के नाम पर नियमों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए गए हैं। दी बार सोसायटी का कहना है कि विकास अधिकारी द्वारा सरपंचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को झूठी जांच में फंसाने की धम्मकी देकर अवैध वसूली की जा रही है। ज्ञापन में विकास अधिकारी के पूरे पदस्थापन काल की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग भी की गई है। दी बार सोसायटी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Jan 29, 2026 09:17:26
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 100 फुटा रोड, बुराडी गाँव के पास निर्माणाधीन सड़क सीवरेज पाइप लाइन आज स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है. जिस सड़क को इलाके की लाइफलाइन कहा जाता है, वही सड़क अब खस्ताहाल होकर हादसों को दावत दे रही है. ये बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की टूटी-फूटी सड़क, जगह-जगह गहरे गड्ढ़े और बारिश के बाद लंबे समय तक जल जमाव की स्थिति ने हालात और भी बदतर बना दिए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, बुराड़ी 100 फुटा रोड पर हर दूसरे घंटे में कोई न कोई दुर्घटना हो रही है. इन हादसों में कई राहगीर हल्की चोटों के साथ बच जाते हैं, तो कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है. आपको बता दे सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों को हो रही है. रात के समय सड़क पर पानी भरा होने के कारण गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसों की संख्या और बढ़ जाती है. स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है. कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत पत्र दिए गए, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला. अब बुराड़ी वासियों का सब्र जवाब देने लगा है. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही 100 फुटा रोड की मरम्मत और निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो वे संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. बुराड़ी की जनता की मांग साफ है—खस्ताहाल सड़क से राहत और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था।
0
comment0
Report
Jan 29, 2026 09:17:04
Katra Raja Himmat Sing, Uttar Pradesh:शिक्षा की नई मशाल:अमेठी के गोलू सोनी सर ने पेश की संघर्ष और सेवा की अनूठी मिसाल- अमेठी:वर्तमान समय में जहाँ शिक्षा एक व्यापक 'व्यवसाय' का रूप ले चुकी है,वहीं उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की माटी से निकले एक युवा ने इस धारणा को बदल दिया है।'रेंजर्स क्लासेज' के संचालक गोलू सोनी का जीवन उन हज़ारों नौजवानों के लिए एक जीवंत 'प्रेरणापुंज' है,जो संसाधनों के अभाव में अपने सपनों का त्याग कर देते हैं। गोलू सोनी का सफर पुष्पों की सेज नहीं,बल्कि कांटों भरा रहा है।एक समय था जब वे पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन हेतु पैदल ही घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाया करते थे।भीषण संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों ने उन्हें थकाया नहीं,अपितु उनके संकल्प को 'फौलादी' बना दिया।उनकी इसी अटूट तपस्या का परिणाम है कि आज उनके द्वारा मार्गदर्शित अनेक छात्र प्रशासनिक पदों पर सुशोभित होकर देश की सेवा कर रहे हैं। जब गणित और तर्कशक्ति बन जाते हैं खेल R.R.P.G. डिग्री कॉलेज के समीप संचालित इस केंद्र की सफलता का रहस्य इसकी 'अद्वितीय' शिक्षण पद्धति में निहित है।गोलू सोनी सर गणित और तर्कशक्ति जैसे गूढ़ और पेचीदा विषयों को अपनी जादुई व्याख्या से अत्यंत सरल बना देते हैं। संस्थान की प्राथमिकता केवल भीड़ एकत्रित करना नहीं, बल्कि 'व्यक्तिगत ध्यानाकर्षण' के माध्यम से प्रत्येक छात्र की नींव सुदृढ़ करना है। "रील देखोगे तो रोओगे, मेहनत करोगे तो राज करोगे।"— गोलू सोनी, संचालक (रेंजर्स क्लासेज) अभिभावकों और युवाओं को संबोधित करते हुए गोलू सोनी ने कहा,"आज का युवा क्षणिक आनंद (रील) में उलझकर अपना बहुमूल्य समय नष्ट कर रहा है।मेरा ध्येय हर उस छात्र को 'शून्य' से उठाकर 'शिखर' तक पहुँचाना है,जिसके भीतर कुछ कर गुजरने का जज्बा है।" उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि उनका संस्थान गरीब छात्रों को विशेष 'रियायत' (छूट) प्रदान करता है। वे कहते हैं, "मैं एक किसान और मजदूर पिता की विवशता को भली-भांति समझता हूँ।कोई भी छात्र धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे,यही मेरा संकल्प है।" वर्दी के दीवानों के लिए ओजस्वी उद्घोष आगामी परीक्षाओं और वर्दी का स्वप्न देख रहे अभ्यर्थियों में जोश भरते हुए उन्होंने एक ओजस्वी पंक्ति साझा की,जो क्षेत्र के युवाओं में अत्यंत लोकप्रिय हो रही है: "किनारे-किनारे मत चलना,किनारा छूट जाएगा... और इस बार अगर नहीं बने दरोगा,तो दरोगा बनने का सपना टूट जाएगा।" गोलू सोनी का जीवन उन सभी के लिए प्रेरणा है जो यह सोचते हैं कि सफलता के लिए केवल बड़े शहरों और भारी-भरकम फीस की जरूरत होती है।उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प 'दृढ़' हो और गुरु का मार्गदर्शन 'सच्चा' हो,तो शून्य से शिखर तक का सफर असंभव नहीं है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Jan 29, 2026 09:16:52
Ranchi, Jharkhand:यूजीसी के नियमों में बदलाव का विरोध देश भर में देखने को मिल रहा था और आज जब सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर स्टे लगाया है तो फिर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मामले पर भाजपा के प्रवक्ता अतुल शाह देव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने यूजीसी के गाइडलाइन पर रोक लगा दिया है कल ही जब मामला न्यायालय के समक्ष आया था तो सूचीबद्ध करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने जल्दी सुनवाई करने की बात कही थी और सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश पारित किया है अभी इस पर सुनवाई चलेगी और उसके बाद इस पर फैसला आएगा भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव में कहा की यह हमारा मानना है कि हमारी सरकार किसी के साथ अन्याय करने के पक्ष में ना कभी रही है ना कभी रहेगी ।हम सब का साथ सबका विश्वास और सब के विकास के नारे के साथ काम करते हैं। हमारे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी स्पष्ट किया था कि यूजीसी के नए गाइडलाइंस में किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होगा और हम इस स्टैंड पर अधिक हैं हालांकि यह अब विचाराधीन है इसीलिए इस पर टिप्पणी सही नहीं.
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Jan 29, 2026 09:16:02
Karnaprayag, Uttarakhand:जंगलों को वनाग्नि से बचाने के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गयी है । इसके लिए वन क्षेत्राधिकारी नवलकिशोर नेगी की मौजूदगी में विभिन्न विभागों ने मिलकर मॉक ड्रिल की । मॉक ड्रिल के दौरान वनाग्नि की सूचना पर प्रशाषन की टीम ने कम समय में मौके पर पहुचकर आग को काबू किया , वन क्षेत्राधिकारी नवलकिशोर नेगी ने बताया कि यह वनाग्नि को रोकने का एक प्रयास है । बीओ 1 / प्रतिवर्ष जंगलों में वनाग्नि की घटनाओं से कई हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर नष्ट हो आते है। जिससे पर्यावरण दूषित होता है तो जल स्रोत सुख जाते है जिसमे सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा अभी से तैयारियां की जा रही है । नागनाथ रेंज के रेंजर नवलकिशोर नेगी की मौजूदगी में वन विभाग ने स्वास्थ्य, पुलिस, और राजस्व विभाग के साथ मिलकर मॉक ड्रिल की, इस दौरान खाल बीट के अंतर्गत वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मॉक ड्र्रील की, मॉक ड्रील के दौरान वनाग्नि की घटना की सूचना के दौरान प्रशाषन की टीम ने बहुत कम समय मे मौके पर पहुँचकर वनाग्नि पर काबू पाया , नागनाथ रेंज के रेंजर नवलकिशोर नेगी ने कहा इसका उद्देश्य वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों को लेकर यह देखना है कि आखिर हम वनाग्नि को रोकने के लिए कितना तैयार है । बाईट / नवलकिशोर नेगी वन क्षेत्राधिकारी नागनाथ रेंज पोखरी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top