Back
बेगूसराय में नशेड़ियों द्वारा छेड़खानी के बाद तनाव, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
JCJitendra Chaudhary
Jan 29, 2026 09:19:23
Begusarai, Bihar
जितेंद्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में एक बार फिर नशेरियों और मनचलों का आतंक सामने आया है, जहां एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।मामला सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नागदह नगर निगम वार्ड नंबर 10 का है। जानकारी के मुताबिक त्रिभुवन नाथ मंदिर के पास करीब 3 बजे एक युवती डॉक्टर के पास जा रही थी, तभी नशे की हालत में मौजूद मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। युवती किसी तरह वहां से बचकर निकली और तत्काल पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।
अगले दिन जब पीड़िता के परिजन और ग्रामीण इस मामले को लेकर आरोपियों के परिजनों से शिकायत करने पहुंचे, तो मामला और बिगड़ गया। आरोपियों के परिजन आग-बबूला हो गए और उन्होंने मिलकर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थानीय महिलाओं का कहना है कि यह रास्ता छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है। आए दिन नशेरियों द्वारा भद्दी टिप्पणियां और छेड़खानी की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा गिरोह शराब और स्मैक माफिया से जुड़ा हुआ है, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।अब सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन।स्थानीय लोग और महिलाएं पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, और पूरे मामले ने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है।
बाइट पीड़िता युवती
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowJan 29, 2026 10:40:360
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 29, 2026 10:39:070
Report
VRVikash Raut
FollowJan 29, 2026 10:38:500
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowJan 29, 2026 10:38:270
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 29, 2026 10:38:070
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 29, 2026 10:37:390
Report
KKKamal Kumar
FollowJan 29, 2026 10:37:280
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 29, 2026 10:37:180
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowJan 29, 2026 10:37:020
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowJan 29, 2026 10:36:490
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 29, 2026 10:36:310
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 29, 2026 10:35:460
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 29, 2026 10:35:330
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 29, 2026 10:34:09Noida, Uttar Pradesh:सवाल यह है कि वह बच्चा गाड़ी पर खड़े होकर मदद के लिए पुलिस को बुला रहा था पुलिस क्यों नहीं पहुंची? बताइए प्रधानमंत्री गुजरात के होने के बाद एक गुजराती बच्चों को नहीं बचा पाएं।
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowJan 29, 2026 10:33:260
Report