Ramban district administration Sets Up Tents for Amarnath Yatra Pilgrims
Nachlana,The Ramban district administration has set up a high-quality tented accommodation at Langer site in Banihal for Amarnath Yatra pilgrims. With a capacity of 5,000 beds, the facility offers bedding and other necessary amenities. DC Baseer-Ul-Haq Chowdhary inspected the site and stated that this arrangement aims to facilitate more pilgrims during the Amarnath Yatra 2024. The tent city is located at Lamber Ground, Banihal, and is fully equipped to cater to the needs of the yatris.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीरसा दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Sirsa, Haryana:एंकर रीड -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 22 नवंबर को प्रस्तावित सिरसा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री कालांवाली में आयोजित होने वाली मैराठन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री इसी दिन सिरसा के पंचायत भवन में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वॉयस01 -अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि कालांवाली में आयोजित होने वाली मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की रेस करवाई जाएगी। 21 किलोमीटर की रेस में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये तथा दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रशासन ने जिला वासियों से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में भाग लेने की अपील की है। बाइट -अर्पित संगल ,अतिरिक्त उपायुक्त। वॉयस02 -वहीं, 22 नवंबर को ही सिरसा के पंचायत भवन में सुबह 11 बजे जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष अलग-अलग विभागों से संबंधित 16 शिकायतें रखी जाएंगी। प्रशासन के अनुसार शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। दीपक सहारण वॉयस03 -पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद की गई है। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की गई है। बाइट - दीपक सहारण , पुलिस अधीक्षकखैरागढ़ के सरकारी स्कूलों में अव्यवस्थाएं, पढ़ाई पर सवाल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले की शिक्षा व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। कहीं स्कूलों में बच्चे झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं, तो कहीं उनसे बर्तन साफ कराए जा रहे हैं। वहीं जिले के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी और शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्कूलों में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि विभाग द्वारा लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिन स्कूलों में अव्यवस्थाएं मिल रही हैं, वहां सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि विभाग के निरीक्षण और कार्रवाई से जिले की शिक्षा व्यवस्था में कितना सुधार आता है।गाजियाबाद के नंदग्राम में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग, 12 झोपड़ियां जलकर राख
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित कृष्णा नगर के सादिक नगर में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 10 से 12 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना फायर स्टेशन कोतवाली को मिली। सूचना मिलते ही एफएसओ कोतवाली के नेतृत्व में तीन फायर टैंकर मौके पर रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में आग बुझाने का अभियान शुरू किया। एमएफई की सहायता से होज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। आसपास आबादी वाला क्षेत्र और अन्य झुग्गियां भी मौजूद थीं। दमकल विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोकते हुए आसपास की झुग्गियों और आबादी को सुरक्षित बचा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।बांसवाड़ा में चुनावी हार के बाद 15 अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा व विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के लिमथान गांव में चुनावी हार के बाद पुलिस चौकी पर धांधली करने के मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सरपंच पद के चुनाव में हार के बाद पांच प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ लिमथान पुलिस चौकी पहुंचे थे। मतगणना में गड़बड़ी और धांधली का आरोप लगाते हुए समर्थकों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की। गिरफ्तार सभी 15 आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। डीएसपी राजकुमार के नेतृत्व में सदर थाना CI रूप सिंह ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। चुनावी विवाद के बाद हुए उपद्रव पर पुलिस की सख्ती से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है。सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में सिंधिया का स्वागत, विकास पर विचार-विमर्श
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक भवन, पटना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का किया स्वागत पटना। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना स्थित लोक सेवक भवन में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच आत्मीय संवाद हुआ तथा बिहार के विकास, जनकल्याण और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बिहार की प्रगति और विकास की संभावनाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।मुजफ्फरपुर में अंधविश्वास की आड़: महिला की बलि की साजिश गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में अंधविश्वास के चक्कर में महिला को बली चढ़ाने की तैयारी, फिर भी महिला भाग कर पुलिस के पास पहुंच गई. सूची में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं. मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के सिंघेला शंकर टोला का है, जहां की रहने वाली कविता कुमारी और रितेश कुमार के बीच पहले प्रेम प्रसंग हुआ, फिर दोनों परिवारों ने शादी करा दी. शादी के बाद दोनों को दो बच्चे भी हुए, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पति परिजनों के साथ मिलकर अक्सर पत्नी की पिटाई करने लगा और फिर इस पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए अंधविश्वास के चक्कर में सारी हदें पार कर दीं और ओझा को बुलाकर जादू-टोना कर रहा था. इसी बीच पीड़ित महिला के साथ मारपीट हुई. जब उसको पति पर शक हुआ कि उसका पति और परिवार वाले जादू-टोना करवा रहे हैं तो जादू-टोना खत्म होने के बाद उसकी बलि देने की साजिश रची गई.पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घर पर पूजा के लिए बाबा और ओझा को बुलाया गया. इस बीच उसके पति रितेश ने उसके मायके में फोन कर कहा कि तुम्हारी बेटी मर गई है. खबर सुनते ही मायके वाले दौड़े-दौड़े पहुंचे तो आरोपी परिवार ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. कई लोग बुरी तरह घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता का कहना है कि पूजा के बाद तीनों आरोपी पीड़िता कविता की बलि देने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही परिजन और पुलिस पहुंच गई और कविता की जान बच गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति रितेश कुमार, देवर सुबोध कुमार और सास संगीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पूरे मामले को लेकर वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिरफ्तारी हुई है. वहीं घर पहुंचे ओझा की भूमिका की भी जांच की जा रही है.तेजस्वी यादव ने केंद्र पर निशाना साधते हुए मुफ्त अनाज पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजद कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि केंद्र सरकार को यह बताना चाहिए कि आखिरकार मुफ्त में कितने लोगों को केंद्र सरकार अनाज दे रही है, हाल के दिनों में पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी गरीबी बढ़ी है और केंद्र सरकार लगातार फर्जी आंकड़ा पेश कर रहा है。 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री है झूठ बोलने के मैन्युफैक्चरर है झूठ बोलने के होलसेलर है उनकी हर कहानी झूठी होती है。 वही सम्राट चौधरी के द्वारा वर्ष 2030 तक बिहार से पलायन खत्म करने मामले पर कटाक्ष करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 2030 तक सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने रह जाए वही काफी。 वही तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने चुनाव से पहले ही कह दिया था कि इस चुनाव के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया जाएगा वही हुआ। हमने कहा था कि चुनाव के बाद जनता दल यूनाइटेड खत्म हो जाएगा। अगर आप हाल के दिन की घटनाओं को देखें तो जदयू के नेता आपस में लड़ रहे हैं जदयू नेताओं के सार्वजनिक हुए झगड़े की तस्वीर चुनाव के पहले भी लोगों ने देखा और हाल के दिनों में भी बिहार के लोग देख रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड अब जनता दल यूनाइटेड पार्टी न रहकर जनता दल डिवाइडेड पार्टी हो गया है। तेजस्वी यादव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि जब बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार अचेत अवस्था में चले गए तो उनके सभी विश्वसनीय लोगों ने अपने मंत्री पद को बचाने के लिए मलाई खाने के लिए इनके लोग भाजपा के साथ चले गए और उनके दल के नेताओं की भाजपा से अगली डील जदयू को खत्म करने की है。 वही निशांत मामले पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके दल में एक झुकता नहीं थी तभी तो नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को इन लोगों ने उपमुख्यमंत्री नही फिर मुख्यमंत्री नहीं बनाया यह कुर्सी वैसे लोगों को दी गई जिन्होंने नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन को बर्बाद कर दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री चेत अवस्था में होते तो इंडिया एयरलाइंस में होते आज वह महागठबंधन के नेता होते। वही अशोक चौधरी पर सीधा हमला करते हुए नेता पर तिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा जितना बड़ा फ्रॉड अशोक चौधरी ने किया है आखिरकार इन पर कारवाई कब होगी। सभी साक्ष्य मौजूद रहते हुए भी अशोक चौधरी पर कार्रवाई नहीं हो रही है । वहीं नीतीश के नाम पर सेतुः के नाम रखे जाने पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बताया कि यह पुल हम लोगों ने बनवाया इस पुल में अगर केंद्र सरकार का 1 रू भी लगा है तो कोई बता दे. लालू प्रसाद यादव के रहते हुए इस पुल का निर्माण और शिलान्यास करवाया गया. हम लोगों ने इस पुल का नाम अक्षय वट राय के नाम पर रखने की बातें कही थी उस दौरान नीतीश कुमार ने भी इसके स्वीकृति दे दी थी और अब नीतीश के अचेत अवस्था में जाने के बाद उस पुल का नाम बदल गया. अगर मुख्यमंत्री ठीक रहते तो इसका नाम बद continents नहीं देते। बिहार में भ्रष्टाचार अपराध के साथ-साथ अब ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल शुरू हो गया है हालत यह है कि करोड़ों रुपए का सोना लूट लिया जाता है और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपराध और क्राइम की परिभाषा एक है कि अलग है。जयंती पर टीकाराम जूली ने सरकार पर हमला: पुलिस को राजनीति मुक्त किया जाए
Alwar, Rajasthan:इंदिरा गांधी जयंती पर टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर हमला, बोले- पुलिस से राजनीति करवाना बंद कीजिए, अपराधियों को कौन पकड़ेगा? अलवर. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कार्यक्रम में शामिल हुए और इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और देश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन पुलिस को अपराधियों की धरपकड़ के बजाय राजनीतिक गतिविधियों में उलझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, पुलिस से राजनीति करवाना बंद कीजिए। जब पुलिस पार्षदों और डायरेक्टरों को पकड़ने में लगी रहेगी तो अपराधियों को कौन पकड़ेगा? राजगढ़ के युवा की मौत का उठाया मामला टीकाराम जूली ने राजगढ़ के एक होनहार युवा का उदाहरण देते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि राजगढ़ के इस नौजवान ने स्टार्टअप और नवाचार के दम पर जयपुर में कैफे-बेकरी का कारोबार शुरू किया था और अपनी मेहनत से अच्छी पहचान बनाई थी। लेकिन जयपुर में कैफे से लौटते समय उस पर सिर पर वार कर हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई। जूली ने सवाल उठाया कि आखिर इस होनहार नौजवान की मौत का जिम्मेदार कौन है? पुलिस को राजनीतिक गतिविधियों में उलझाने का आरोप नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की ड्यूटी अपराधियों को पकड़ने के बजाय पार्षदों और डायरेक्टरों को पकड़ने तथा उन्हें फोन करने में लगाई गई। उन्होंने कहा कि जब पुलिस को राजनीतिक कामों में उलझा दिया जाएगा तो अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा? जूली ने भाजपा के पूर्व विधायक की हत्या और जयपुर में करीब एक सप्ताह पहले हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजननक बनी हुई है। चोरी, लूट और साइबर ठगी की घटनाओं पर सरकार को घेरा जूली ने आरोप लगाया कि राजस्थान में सरेआम चोरी, लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म और साइबर ठगी जैसी वारदातें हो रही हैं। आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय दूसरे मुद्दों में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षा देने की जरूरत है। तीन साल के जश्न पर भी कसा तंज राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल के जश्न को लेकर भी टीकाराम जूली ने निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है? क्या योजनाओं को बंद करने का जश्न मनाया जा रहा है या राजस्थान के विकास में पिछड़ने का? उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुरक्षा और बेहतर शासन चाहती है, जबकि सरकार अपनी उपलब्धियों के प्रचार में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री से पुलिस को स्वतंत्र रूप से काम करने देने की मांग नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पुलिस को उसका वास्तविक काम करने दिया जाए और राजनीतिक गतिविधियों में उसका इस्तेमाल बंद किया जाए। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने की जरूरत बताई। जूली के इन बयानों के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस की भूमिका को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।पाकिस्तान से RDX मंगवाने आरोपी का कोर्ट में पेश, पंजाब के लिए गिरफ्तारी तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:ATS ने भारत में RDX मंगवाने के मुख्य आरोपी को कोर्ट में किया पेश, ATS इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने आरोपी को घडसाना कोर्ट में किया पेश, आरोपी कुलवंत उर्फ सूखा का 5 दिनों लिया रिमांड, ATS आरोपी को लेकर पंजाब के लिए हुई रवाना, पंजाब में किया जाएगा मौका तस्दीक, ATS ASP सुरेन्द्र कुमार ने आरोपी को फिरोजपुर जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर किया था गिरफ्तार, आरोपी कुलवंत जलालाबाद में ग्रेनेड फैंकने के मामले में भी है शामिल, 13 अक्टूबर को 12KND में पाकिस्तान से आया था करीब 8 किलो RDX और अन्य हथियार, आरोपी पर पंजाब पुलिस ने एक लाख का ईनाम किया था घोषितबेतवा नदी के चरण तीर्थ घाट पर 41 वर्षीय राजकुमार का शव मिला
Vidisha, Madhya Pradesh:आज सुबह बेतवा नदी के चरण तीर्थ घाट पर एक शव लोगों को तैरता दिखाई दिया। सूचना पर आसपास नहा रहे लोग और गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला, मृतक की पहचान बरईपुरा निवासी 41 वर्षीय राजकुमार के रूप में की गई। उनके परिजनों को इस बात की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उनके भाई ने बताया कि तकरीबन 8 दिन पहले वह घर से बिना बताए निकले थे। तब से उन्हें तलाशा जा रहा था। उन्होंने शंका जाहिर की है कि कैंसर की बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाए हो। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.अदलहाट में 5-6 दिसंबर को होगी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, भारतीय ज्ञान प्रणाली और एआई के समन्वय
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:अदलहाट में 5-6 दिसंबर को होगी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, भारतीय ज्ञान प्रणाली और एआई के समन्वय पर होगा मंथन अदलहाट(मीरजापुर) : लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में आगामी 5 एवं 6 दिसंबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के समन्वय के माध्यम से भारतीय उच्च शिक्षा को नई दिशा देने पर देश-विदेश के शिक्षाविद्, शोधार्थी और विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय इंटीग्रेटिंग आईकेएस एंड एआई: रीडिफाइनिंग इंडियन हाइयर एजुकेशन थ्रो एनईपी 2020' रखा गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक तकनीकी नवाचारों के बीच समन्वय स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा करना है। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से संपन्न होगा। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए कॉन्फ्रेंस का आयोजन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। इससे देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों के शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को भी अपने विचार एवं शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार,कॉन्फ्रेंस में भारतीय ज्ञान प्रणाली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, डिजिटल शिक्षा, शोध एवं नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर भी मंथन होगा। आयोजन समिति में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह यादव को संरक्षक, प्रो. राज कुमार सिंह को संयोजक तथा विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के आरएचबीओ प्रो. रामोद कुमार मौर्य को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वाराणसी स्थित द एजुकेशनल सोसायटी के डॉ. आर.के. सिंह अध्यक्ष तथा लंदन की एकेडमिक्स इंटरनेशनल की निदेशक एवं सीआईजीएनइटी की अपूर्वा को आयोजन से जोड़ा गया है।राज्यपाल मंगू पटेल 21 नवंबर को विदिशा पहुँचे, ऑडिटोरियम तैयारियाँ चर्चा में
Vidisha, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल आगामी 21 नवंबर को विदिशा आ रहे हैं ब्रह्मकुमारी प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में किया जाएगा उनके आगमन और कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एडीएम मीणा मेश्राम, एसडीएम मनीष जैन पुलिस अधिकारी और अन्य अधिकारी ऑडिटोरियम पहुंचे साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दिखा ऑडिटोरियम के एक और मधुमक्खी के छत्ते भी लगे हुए हैं उन्हें भी साफ करने की बात कही गईदिल्ली के लाजपत नगर में बेसमेंट में आग, एक युवक की मौत, कई घायल
New Delhi, Delhi:south east Delhi के lajpat Nagar-2 स्थित चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लगी, जिसमें 23 वर्षीय युवक की जलकर मौत हो गई. आग दोपहर 1 बजे G-5 इमारत में लगी. बताया गया कि बेसमेंट में एक ऑफिस था. मृतक की पहचान गौर के रूप में हुई, जो ऑफिस के कर्मचारी थे. 38 वर्षीय परमजीत शर्मा 30 प्रतिशत झुलस गए हैं, जिनका उपचार जारी है. इलाके में ADCP उत्कर्ष ने बताया कि 18 नवंबर बुधवार को लगभग 1:17 बजे, लाजपत नगर पुलिस स्टेशन को PCR कॉल मिली. घटना में गश्त कर रहे HC गजानंद ने मौके पर पहुंचकर लोगो को बाहर निकाला. दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. गौरव नाम के कर्मचारी को बेसमेंट से बाहर निकाला गया और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रेम सिंह शर्मा नाम के एक अन्य कर्मचारी आग से झुलस गया है और ICU में भर्ती है. चार मंजिला इमारत में बेसमेंट में 'Milana Craft Works' नाम का ऑफिस/मीडिया हाउस है, जिसे बिल्डिंग के मालिक ही चलाते हैं. ऊपरी मंजिलों पर मालिक के रिश्तेदार और अन्य लोग रहते हैं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था, संभवतः आग से बचाव के उपकरण लगाने के लिए. दो कर्मचारियों की मौजूदगी में दो मजदूर वेल्डिंग कर रहे थे. ठेकेदार को बुलाया गया है. आग बुझा दी गई है. घटना के सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया. FIR दर्ज कर ली गई. जांच चल रही है. बिल्डिंग के मालिक, ठेकेदार और मजदूरों की भूमिका की भी जांच हो रही है.अनिल विज का जनता दरबार: अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और समयबद्ध निवारण की चेतावनी
Ambala, Haryana:अंबाला कैंट में कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने सख्त तेवरों में नजर आए। जनता दरबार लगाकर विज ने जहां लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं शिकायतों के समाधान में देरी करने वाले अधिकारियों को दो टूक चेतावनी भी दी। विज ने साफ कहा कि जनता को अपने कामों के लिए महीनों तक दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने चाहिए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका में राहुल गांधी के देश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर दिए गए बयान पर भी अनिल विज ने तीखा पलटवार किया। विज ने राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विदेशों में जाकर भारत को गाली देना और तालियां बटोरना ही अब उनका किरदार बन गया है। अंबाला कैंट में आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाकर अपनी विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान अनिल विज का एक बार फिर सख्त अंदाज देखने को मिला। विज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोटूक कहा कि काम में बेवजह देरी और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर इंतकाल जैसे मामलों में लोगों को महीनों तक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ें, यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। विज ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसी शिकायतें सामने आती हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह रहने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए।प्रेम संबंधों का खूनी अंजाम, 13 लाख की सुपारी देकर रचाई वर्षा तुरकर की हत्या की साजिश, एयर होस्टेस हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट
Balaghat, Madhya Pradesh:प्रेम संबंधों का खूनी अंजाम, 13 लाख की सुपारी देकर रचाई वर्षा तुरकर की हत्या की साजिश, एयर होस्टेस हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट
बालाघाट– एयर होस्टेस हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट....
मृतका वर्षा धुरनलाल तुरकर (35) दिवाली की छुट्टियो में अपने मायके मौजा किन्ही, तहसील खैरलांजी, जिला बालाघाट आई हुई थी। 14 नवंबर 2026 को वह गोंदिया निवासी अपने मित्र नितेश अग्रवाल के साथ तिरोड़ा गई थी। वहां से लौटते समय दोनो बोंडरानी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप जंगल में रुके थे। इसी दौरान शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच मोटरसाइकिल से पहुंचे तीन अज्ञात हमलावरों ने वर्षा पर चाकू से पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई थी। इस मामले में शिकायत के आधार पर दवनीवाड़ा पुलिस ने 15 नवंबर को अपराध क्रमांक 550/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे को हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा ने छह अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियो की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने पिछले चार दिनों मे घटनास्थल से तिरोड़ा, खैरलांजी, वारासिवनी, बालाघाट और गोंदिया तक के मार्गों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से नितेश अग्रवाल की कार का पीछा करते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। 19 नवंबर को पुलिस ने गोंदिया के मुरी क्षेत्र से इमरान करीम को हिरासत में लिया...जिसने पूछताछ में घटना को लेकर खुलासा किया...
नितेश अग्रवाल और वर्षा तुरकर के बीच प्रेमसंबंध होने के कारण नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल कथित तौर पर परेशान थी। इसी के चलते उसने अपने घर के पास रहने वाले कुणाल कुंभलकर की मदद से वर्षा की हत्या की साजिश रची। कुणाल ने कथित तौर पर कुख्यात अपराधी शाहरुख पठाण से संपर्क किया और वर्षा की हत्या के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी तय की। इसके बाद शाहरुख पठाण ने अपने परिचित मुरी निवासी इमरान करीम शेख, नलेन उर्फ नायलान शेख (24) और क्रिश राऊत (19) को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी।
कार की जीपीएस लोकेशन से आरोपियों ने हत्याकांड को दिया अंजाम
पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। नितेश अग्रवाल की कार उसकी पत्नी के नाम पर पंजीकृत थी। कार में टोयोटा आई-कनेक्ट एप के माध्यम से जीपीएस लोकेशन की सुविधा सक्रिय थी। नितेश की पत्नी ने आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराकर आरोपियों को कार की लोकेशन ट्रैक करने मे मदद की। इसी जीपीएस लोकेशन के आधार पर तीनों हमलावर नितेश की कार का पीछा करते हुए बोंडरानी गांव के जंगल में शिव मंदिर के पास पहुंचे। वहां वर्षा पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने इस वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
(भोपाल से जी न्यूज ब्यूरो प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
