274304
कर्तव्यनिष्ठा को सलाम: एसपी ने लगाए सितारे, बढ़ा पुलिस महकमे का गौरव
Padrauna, Uttar Pradesh:कंधों पर सजे सितारे… और उसके साथ बढ़ी जिम्मेदारी। कुशीनगर पुलिस महकमे के लिए आज का दिन गर्व और सम्मान से भरा रहा। जनपद में तैनात उपनिरीक्षक जयश्री यादव और उपनिरीक्षक हरेराम सिंह यादव को उनकी वर्षों की निष्ठावान सेवा का प्रतिफल मिला। वरिष्ठता के आधार पर दोनों अधिकारियों को पुलिस निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित औपचारिक समारोह में एसपी कुशीनगर केशव कुमार, आईपीएस ने स्वयं दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के नवीन सितारे लगाए। जैसे ही सितारे सजे, सभागार तालियों की गूंज से भर उठा—सम्मान भी था और नई जिम्मेदारी का अहसास भी। इस मौके पर एसपी केशव कुमार ने दोनों निरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति एक दिन की नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पद पर भी दोनों अधिकारी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।0
0
Report
274207
कोहरे ने ली तीन जिंदगियां: हाटा में खड़े ट्राला से टकराई अर्टिगा, गांव में पसरा सन्नाटा
Shukrauli, Uttar Pradesh:कुशीनगर हाटा, जहां कुछ घंटे पहले जश्न में झूम रही थी, वही खुशी आज मातम में बदल चुकी है। कुशीनगर के हाटा से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अहिरौली तुला दास गांव से बहुभोज में शामिल होकर लौट रहे युवकों की अर्टिगा कार नेशनल हाईवे 28 पर खड़े एक ट्राला से टकरा गई। सुबह करीब साढ़े तीन बजे, घना कोहरा, तेज रफ्तार और सड़क पर पहले से खड़े ट्रक… मौत बनकर सामने आए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक ही गांव के तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 20 वर्षीय राजू वर्मा उर्फ नितेश, 25 वर्षीय अमन वर्मा और दुबई से भाई की शादी में आया हरीश वर्मा शामिल हैं। हरीश की 15 फरवरी को दुबई वापसी की फ्लाइट थी… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। घायलों का इलाज गोरखपुर में जारी है, एक की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। इधर गांव में एक साथ तीन अर्थियों की तैयारी है, हर घर में सन्नाटा है, हर आंख नम है। हाटा कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
274403
दिल्ली से दरभंगा जा रही बस का हुआ एक्सीडेंट
Khedani, Uttar Pradesh:कसया क्षेत्र के हिरनापुर गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।तेज़ रफ्तार,लापरवाही ,बस चालक की एक पल की नींद ने कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।यात्रियों में चीख-पुकार मच गई,और कुछ ही पलों में पूरा इलाका दहशत में आ गया।ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मोर्चा संभाला,घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।घायलों में दरभंगा निवासी केवला देवी और उनकी 13 वर्षीय बेटी रूप कुमारी शामिल हैं,जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।सूचना मिलते पुलिस पहुंची।0
0
Report
Advertisement
274203
बवासीर के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, अस्पताल प्रबंधन फरार
Hata, Uttar Pradesh:कुशीनगर हाटा में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हिला कर रख दिया कृष्णा हॉस्पिटल, जहां पाइल्स का साधारण ऑपरेशन हुआ था अब गंभीर आरोपों के घेरे में है45 वर्षीय राज मोहम्मद, जिनका ऑपरेशन 6 दिसंबर को हुआ था शुरुआती स्थिति सामान्य थी, लेकिन सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तेज चक्कर अनियंत्रित सांसें… और घबराए परिजन उन्हें गोरखपुर ले जाने निकले। लेकिन रास्ते में हालत और बिगड़ गई। गोरखपुर के निजी अस्पताल ने गंभीर स्थिति बताई और तुरंत एम्स रेफर कर दिया जहां पहुंचते ही डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया0
0
Report
274304
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से गायब हुए नवजात को सकुशल पुलिस ने किया बरामद, पुलिस ने बच्चे के पिता को सौपा
Padrauna, Uttar Pradesh:कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की हो रही सराहना कुशीनगर । पडरौना राजकीय मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड से गायब हुए नवजात शिशु को पुलिस ने गुरुवार को देर शाम सकुशल बरामद कर लिया। नवजात को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव के टोला बिंद टोली महुअवा कुटी से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार माया देवी पत्नी स्वर्गीय बसंत निषाद नवजात को वार्ड से उठा ले गई थीं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सतर्क हुई और खोजबीन शुरू कर दी। ग्राम प्रधान नंदलाल साहनी की सूचना पर स्वाट टीम प्रभार0
0
Report
