184102
Rajiv Jasrotia Holds “Ek Ped Maa Ke Naam” Mega Event in Barnote
Kathua,Former Minister and senior BJP leader Rajiv Jasrotia organized a major event titled “Ek Ped Maa Ke Naam” in Barnote, Kathua. Jasrotia emphasized that during the upcoming rainy season, they pledge to plant a tree in the name of mother, fulfilling Prime Minister Narendra Modi’s vision of “Ek Ped Maa Ke Naam.”
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू-कश्मीर: उत्तर कश्मीर के ऊँचे इलाकों में हिमपात शुरू
Aram Pora, Ganderbal, Jammu and Kashmir: Higher reaches of North Kashmir receive snowfall0
0
Report
भागलपुर बरारी में दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग और चाकूबाजी: मॉल मैनेजर घायल
Naya Chak, Bihar:ग्राहक से दोस्ती, फिर भरोसे की आड़ में ब्लैकमेलिंग और आखिर में चाकूबाजी! भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में एक महिला और मॉल के मैनेजर के बीच विवाद ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब महिला ने मैनेजर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में मैनेजर ने चाकू पकड़ लिया, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया। मामला यहीं नहीं रुका, हंगामा बढ़ा तो महिला ने बीच-बचाव करने पहुंचे एक दूसरे युवक पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, मामला कटहलबाड़ी स्थित टीवी-फ्रीज मॉल का है। घायल मैनेजर पंकज कुमार सुमन के मुताबिक, करीब ढाई साल पहले महिला से उनकी जान-पहचान हुई थी। महिला मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बनकर मॉल में सामान खरीदने आती थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। मैनेजर का आरोप है कि इसी दौरान महिला ने उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए और बाद में शादी का दबाव बनाते हुए उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। मैनेजर का दावा है कि महिला ऑनलाइन माध्यम से करीब ढाई लाख रुपये ऐंठ चुकी है। आरोप यह भी है कि फर्जी आईडी से तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके परिवार को बदनाम किया गया। मैनेजर के मुताबिक, परिवार का राशन-पानी तक का खर्च उठाने के बावजूद महिला ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। बुधवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला ने मॉल के सामने ही मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया। खुद को बचाने के दौरान मैनेजर का हाथ जख्मी हो गया। मौके पर जुटी भीड़ के बीच महिला ने एक दूसरे युवक पर भी हमला कर दिया। इसके बाद सड़क पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप और हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जबकि घायल मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में मैनेजर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।0
0
Report
नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता और मां शीतला मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़
Patna, Bihar:शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, ज्ञान, विवेक और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। मां का स्वरूप ममता, करुणा और वात्सल्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां को केला अर्पित करने की विशेष मान्यता है। इसके बावजूद भक्त दूध, खीर, फल और अन्य सात्विक पकवानों का भोग लगाते हैं। मां की आरती कर श्रद्धालु परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की कामना करते हैं। वहीं, नवरात्र के पांचवें दिन पटना के मां शीतला माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त कतारबद्ध होकर पूरे भक्तिमय माहौल में मां शीतला की पूजा-अर्चना करते नजर आए। हाथों में फूलों की डाली, शृंगार का सामान और मां को अर्पित करने के लिए भोग लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही जारी है वहीं, पुजारी गीत गाकर मां की आराधना करते नजर आए। मां को प्रसन्न करने के लिए पुजारी ने भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया, जिससे मंदिर का माहौल और भी भक्तिमय हो गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां शीतला माता मंदिर की मान्यता काफी प्राचीन है। मां शीतला को कष्टों को दूर करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। पुजारी के अनुसार, मंदिर परिसर में स्थित कुएं से भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मान्यता है कि इस कुएं का जल ग्रहण करने से बीमारियों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के अवसर पर पटना के मां शीतला माता मंदिर के साथ-साथ शहर के अन्य मंदिरों और पूजा पंडालों में भी भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
अमरोहा देहात में पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, हवाई फायरिंग
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा देहात थाना क्षेत्र की पुष्कर नगर कॉलोनी में बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ने को लेकर युवाओं के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट और हंगामे का रूप ले लिया। घटना के दौरान एक हवाई फायर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी बीच कोई व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की कार्रवाई और विवाद के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।0
0
Report
सुशांत विहार में जलभराव से नवरात्रि श्रद्धालु परेशान
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के सुशांत विहार में जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं। नत्थूपुरा जाने वाली मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा है। नवरात्रि के बीच रामलीला स्थल के बाहर जलभराव से श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई के बावजूद पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं है. तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के सुशांत विहार की हैं... जहां नत्थूपुरा जाने वाली मुख्य सड़क पर जमा गंदा पानी स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर जलभराव के साथ-साथ जगह-जह गंदगी भी नजर आ रही है। राहगीरों और वाहन चालकों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी इन दिनों नवरात्रि के चलते रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है। रामलीला मंचन स्थल के बाहर ही गंदा पानी जमा होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान भी प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके की नालियों की सफाई कभी-कभी जरूर की जाती है, लेकिन नालियों से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि बारिश होने या नालियों का पानी भरने के बाद सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान के बजाय सिर्फ अस्थायी तौर पर सफाई कर जिम्मेदारी पूरी कर दी जाती है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सुशांत विहार में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और मुख्य सड़क समेत रामलीला स्थल के आसपास जमा गंदे पानी को तत्काल हटाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ नवरात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी से राहत मिल सके।0
0
Report
हरियाणा मंडियों में धान खरीदी रिकॉर्ड, 14.36 लाख मीट्रिक टन तक पहुंची
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा की मंडियों में अब तक 14.36 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद आज सुबह तक मंडियों में 21.40 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, खरीदे गए धान के लिए किसानों को 1,622.34 करोड़ रुपये का एमएसपी भुगतान कुल उत्पादन का अनुमान 59.03 लाख मीट्रिक टन मंडियों में पहुंची धान की कुल आवक में से 74.10 प्रतिशत की हुई नीलामी अब तक मंडियों में पहुंची धान की मात्रा अनुमानित उत्पादन का 36.30 प्रतिशत 7.93 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हुआ0
0
Report
Advertisement
वाशीम के भामदेवी मंदिर में 403 अखण्ड ज्योतियाँ भक्तों के बीच उजाला
Washim, Maharashtra:नवरात्रोत्सवानिमित्त वाशीमच्या कारंजा तालुक्यातील भामदेवी येथील जगदंबा माता मंदिरात भक्तीचा अनोखा जागर पाहायला मिळत आहे. मंदिरात तब्बल ४०३ अखंड मनोकामना ज्योती प्रज्वलित करण्यात आल्या असून, नऊही दिवस या ज्योती तेवत ठेवल्या जात आहेत. मनोकामना पूर्ण झाल्यानंतर दिवे प्रज्वलित करून नवस फेडण्याची येथे परंपरा आहे. या ४०३ ज्योतींच्या प्रकाशाने मंदिर परिसर उजळून निघाला असून, मातेच्या दर्शनासाठी भाविकांची मोठी गर्दी होत आहे.0
0
Report
दुष्काळ से हल्दी की फसल सूखने लगी, पानी के अभाव में किसान चिंतित
Washim, Maharashtra:अँकर:वाशिम जिल्ह्यात दुष्काळाची तीव्रता वाढत असताना पाण्याअभावी हळद पीक करपण्यास सुरुवात झाली आहे. सिंचन प्रकल्पांमधून पाणी उपसा बंद केल्यानंतर परिसरातील वीजपुरवठाही खंडित करण्यात आल्याने,विहिरींमध्ये पाणी असूनही शेतकऱ्यांना सिंचन करता येत नाही.त्यामुळे डोळ्यांदेखत हळद पीक वाळत असल्याने शेतकरी चिंतेत आहेत.हळद पीक वाचवण्यासाठी विहिरी आणि बोअरवेलसाठी आठवड्यातून किमान एक दिवस वीजपुरवठा सुरू ठेवावा,अशी मागणी शेतकऱ्यांकडून होत आहे.0
0
Report
खंडवा में दूध से भरा टैंकर पलटा, लोगों में दूध लूटने की होड़
खंडवा (MP) दूध से भरा टेंकर पलटा, लोगों में मिल्क लूटने की मची होड़ खंडवा के मोकलगांव में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा दूध का टैंकर, दूध लूटने की मची होड़, हाईवे पर लगा वाहनों का जाम, छेगांव माखन पुलिस ने मौके पर পৌঁंचकर संभाला मोर्चा खंडवा जिले के मोकलगांव में बुधवार शाम को बार फिर बड़ा हादसा हो गया। दूध से भरा एक टैंकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टैंकर के पलटते ही ग्रामीणों में दूध लूटने की होड़ लग गई। लोग अपने-अपने घरों से डिब्बे, बाल्टियां और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंचे और टैंकर से निकल रहे दूध को भरने लगे। देखते ही देखते हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई और यातायात बाधित हो गया। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही छेगांव माखन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को घटनास्थल से हटाया, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके। इसके बाद क्रेन बुलवाकर पलटे हुए टैंकर को सड़क पर सीधा खड़ा करवाया गया। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है。 (वीडियो)0
0
Report
Advertisement
नाभा के 18 भुजा मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के पवित्र नृत्य के साथ माथा टेक
Nabha, Punjab:ਅੱਸੂ ਦੇ ਨਰਾਤਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਨਾਭਾ ਦੇ 18 ਭੁਜਾ ਮੰਦਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਟੇਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਮੱਥਾ ਅੱਜ ਮਾਤਾ ਦਾ ਪੰਜਵਾਂ ਨਰਾਤਾ0
0
Report
अंबेडकर पार्क की जमीन में कब्जा करने को लेकर जमकर हुई मारपीट,युवक को दबंगों ने पीटकरकिया गंभीर घायल
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर : - अंबेडकर पार्क की जमीन में कब्जा करने को लेकर जमकर हुई मारपीट, युवक को दबंगों ने पीट - पीटकर किया गंभीर घायल, करीब आधा दर्जन लोगों ने विरोध करने पर दंपत्ति को पीटने का आरोप, पीड़ित ने बताया - पुलिस अधीक्षक और 112 से दबंगों द्वारा कब्जे की थी शिकायत, परिजन घायल अवस्था में दंपत्ति को लेकर पहुंचे अस्पताल, चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल किया रिफर, सुमेरपुर कस्बे के वार्ड न. 4 की घटना ।0
0
Report
हरियाणा के मानसिक स्वास्थ्य नियम कड़े, पंजीकरण और मानक अनिवार्य
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के सख्त नियम मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के स्थायी पंजीकरण के लिए 25 हजार रुपये शुल्क तय नशा मुक्ति केंद्रों में हर मरीज का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, निगरानी व्यवस्था होगी सख्त हरियाणा सरकार ने मानसिक अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों के मनोरोग वार्डों और पुनर्वास केंद्रों के लिए बनाया नया नियामक ढांचा 9 अक्टूबर को अधिसूचित मानसिक स्वास्थ्य देखभाल विनियम, 2026 के तहत पंजीकरण और न्यूनतम मानकों का पालन अनिवार्य मरीजों को फर्श पर सुलाने पर रोक, स्वच्छता, पेयजल, अलग शौचालय और अग्नि सुरक्षा के मानक तय मरीजों को शारीरिक रूप से बांधने या रोकने पर सख्त प्रावधान, केवल विशेष परिस्थितियों में चिकित्सा अधिकारी की अनुमति से होगी कार्रवाई शारीरिक रूप से रोकने की घटनाओं की मासिक रिपोर्ट जिला मानसिक स्वास्थ्य समीक्षा बोर्ड को देनी होगी निजता, गरिमा और मरीजों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संस्थानों की जवाबदेही तय नशा मुक्ति केंद्रों में मरीजों का रिकॉर्ड हरियाणा नशा मुक्ति निगरानी प्रणाली पोर्टल पर अपलोड करना होगा बिना पंजीकरण चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों और एकीकृत पुनर्वास केंद्रों का पंजीकरण जल्द पूरा कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी नए नियमों की जानकारी सरकार का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य उपचार, पुनर्वास और नशा मुक्ति सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना0
0
Report
Advertisement
रूस के सहयोग से हरियाणा में उन्नत हेलीकॉप्टर ड्रोन बनेंगे, GPS के बिना उड़ान
Chandigarh, Chandigarh:रूस के सहयोग हरियाणा में बनेगा से उन्नत हेलीकॉप्टर ड्रोन, GPS के बिना भी उड़ेंगे ड्रोन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रूसी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, हरियाणा में दो भारत-रूस संयुक्त उद्यमों पर चर्चा हिसार के सिसाय स्थित ड्रोन सिटी में उन्नत ड्रोन निर्माण इकाई स्थापित करने की योजना 250 किलोमीटर तक उड़ान और 200 किलोग्राम तक भार उठाने में सक्षम होंगे प्रस्तावित हेलीकॉप्टर ड्रोन GPS/GNSS सिग्नल के बिना भी काम करने वाली ड्रोन नेविगेशन तकनीक विकसित करने की तैयारी भारतीय सेमीकंडक्टर चिप्स के इस्तेमाल और स्वदेशी तकनीक के विकास पर रहेगा जोर ड्रोन निर्माण, एयरोस्पेस और उन्नत तकनीक के क्षेत्र में हरियाणा को वैश्विक केंद्र बनाने की पहल रूस की ओम्नीटेक एलएलसी और AVPL इंटरनेशनल के बीच प्रस्तावित सहयोग से ड्रोन निर्माण को मिलेगा बढ़ावा दूसरे संयुक्त उद्यम में 4GNSS एलएलसी/ओरिएंट सिस्टम्स ग्रुप के साथ उन्नत नेविगेशन तकनीक विकसित करने की योजना औद्योगिक लॉजिस्टिक्स, आपदा प्रबंधन और दुर्गम क्षेत्रों में सामान पहुंचाने में इस्तेमाल हो सकेंगे हेलीकॉप्टर ड्रोन हिसार में ड्रोन और कलपुर्जों के निर्माण के लिए औद्योगिक हब विकसित करने को पहले ही मिल चुकी है 58.51 करोड़ रुपये के विशेष प्रोत्साहन पैकेज की मंजूरी0
0
Report
गोड्डा में घटिया सड़क निर्माण पर विवाद, ठेकेदार के रवैये पर स्थानीय आक्रोश
Godda, Jharkhand:गोड्डा समाहरणालय से सटे कालीपीठ से नगरपालिका वेस्ट मैनेमेंट प्लांट तक बन रहे करोड़ों की लागत से घटिया सड़क निर्माण को लेकर विवाद गरमा गया है। पोड़ैयाहाट प्रखंड के नौडीहा पंचायत के मुखिया और गोड्डा के जिला परिषद सदस्य आदि ने ठेकेदार के मनमाने रवैए और कथित विभागीय अनदेखी को लेकर आक्रोश जताया है। कार्य स्थल पर निर्माण कंपनी द्वारा न ही सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही कार्य में गुणवत्ता का पालन किया जा रहा है। ग्रामीणों के माने तो निर्माण कंपनी अपनी मनमानी तरीके से कार्य कर रही है; पीसीसी सड़क ढलाई के पहले बॉक्स कटिंग कर 06 इंच का मेटल बिछाकर रोलर चलाए बिना ही ढलाई कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेहद खराब मेटल और स्थानीय नदी के बालू का प्रयोग किया जा रहा है और पानी का छिड़काव जैसी मूलभूत प्राथमिकताओं का भी ध्यान नहीं रखा गया है। कार्यस्थल पर JE भी नहीं आते हैं। कंपनी के मुंशी ने बताया कि काम गोड्डा जिले के महगामा के अब्दुल शकूर कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। अगर जिला मुख्यालय के नाक के नीचे ही निर्माण कार्य लेकर आपत्तियां आने लगें तो दूर दराज का क्या हाल होगा, यह समझा जा सकता है।0
0
Report
सहरसा में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस बड़ी कार्रवाई, कोडीन सिरप बरामद
Saharsa, Bihar:सहरसा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, दरअशल अवैध मादक पदार्थों और शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने तकरीबन 4 लाख मूल्य की 1280 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है. वहीं पुलिस की टीम ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के टीओपी-2 प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि नया बाजार बायपास रोड स्थित पासवान टोला में तपस्वी कुमार उर्फ बाबुल झा और नंद कुमार के घर में अवैध मादक पदार्थ का भंडारण किया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही दो लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद घर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान पलंग के नीचे रखे आठ कार्टन से कुल 1280 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया. बरामद कफ सिरप की कुल मात्रा 128 लीटर बताई गई है। जिसकी कीमत तकरीबन 4 लाख है. इस मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ सहित मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. साथ ही, अवैध नशे के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
