icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारिश के कहर में शंकरी नदी में बहा प्रधानमंत्री आवास; वीडियो वायरल

Kawardha, Chhattisgarh:बारिश का कहर: शंकरी नदी में बहा प्रधानमंत्री आवास, वीडियो वायरल कबीरधाम। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शंकरी नदी में जलभराव बढ़ गया है। अमरौदी गांव में नदी किनारे बना एक प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। मकान के नदी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। लगातार बारिश और नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मकान में रहने वाले परिवार ने पहले ही घर खाली कर दिया था। आसपास के कुछ अन्य मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। ग्रामीणों ने जलभराव और नदी के बढ़ते बहाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पहले ही सावधानी बरती, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई。
0
0
Report

जमशेदपुर के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े गोलीबारी, तीन घायल

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग! बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में 3 लोगों को लगी गोली.. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मॉल परिसर स्थित यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में झामुमो नेता डोमिनिक सैमसंग समेत दो अन्य जमीन कारोबारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल और मॉल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह क्या है और हमलावर कौन थे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

आराधना मिश्रा मोना पर राम मंदिर चढ़ावे मामले में बीजेपी पर पलटवार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय, अनिल मिश्र, गोपाल राव को सरकारी गवाह बनाए जाने पर कहा, "देखिए, जिस तरह से जो घर के मालिक थे, जिनके कहने पर पूरा ट्रस्ट चलता था, जो जिम्मेदार लोग थे, इस अपराध से आपने उन्हीं को अलग कर दिया। अपराध किसे बनाया? किसी के ड्राइवर को, किसी के नौकर को, डेली वेजेस के बेचारे वो लोग, जिनकी कोई जिम्मेदारी नहीं थी, आपने सारा आरोप उनके ऊपर मढ़ दिया... अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि जब से राम मंदिर बना और राम मंदिर बना, तो उस पर कितना चढ़ावा आया होगा। कई हजार करोड़ का चढ़ावा, जिसकी जैसी आस्था थी, किसी ने पैसे चढ़ाए, किसी ने आभूषण चढ़ाए, जिसकी जैसी आस्था थी, उसने किया... यह सबसे बड़ा अपराध किया है भारतीय जनता पार्टी ने और यह अपराध, यह अक्षम्य अपराध है। इसका परिणाम इन्हें भुगतना पड़ेगा।" लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने चुनाव आयोग को लेकर चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर कहा, "देखिए, जब नाव डूबती है, तो जो उस पर सवार होते हैं, वे अपनी-अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं। यह तो स्पष्ट हो गया कि उनको भी अंदेशा हो गया है कि बहुत बड़ा अपराध उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करके किया, और शायद वह इस अपराध में अब भागीदार नहीं बनना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने भी इस बात को स्वीकारा है कि स्पष्टीकरण तो आना चाहिए।" लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर पश्चिम बंगाल के BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के बयान पर कहा, "इस लोकतंत्र की हत्या करने का अगर किसी ने जघन्य अपराध किया है, तो वो चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने किया है। उस व्यक्ति जिसने 13.98 करोड़ लोगों के नाम भारतीय जनता पार्टी के कहने पर इस देश की लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने के लिए जो कृत्य किया है...मैं तो यही कहूंगी कि ज्ञानेश कुमार अगर जरा भी अपने पाप का पश्चाताप करना चाहते हैं, तो वह जनता के सामने आएं..." लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मताधिकार है। लोकतंत्र तभी बचा रह सकता है, जब वोट बचेगा। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज जिस तरह से वोटों की चोरी हो रही है, प्रमाणित रूप से मैं कह सकती हूं कि वोटों की चोरी हुई है और हो रही है। यह एक गंभीर विषय है। और मैं आप सब के सामने पूरी जिम्मेदारी से एक बात कहना चाहती हूं कि अगर वोट चोरी का प्रकरण, वोट चोरी की बात अगर पूरे देश में किसी ने कही थी, तो हमारे नेता राहुल गांधी ने की थी। हरियाणा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बकायदा तथ्यों के साथ, डेटा के साथ उन्होंने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक-एक वोट के किस तरह से वोट फर्जी वोट जोड़े गए और कैसे लोगों के वोट काटे गए, उसको स्पष्ट किया था..."
0
0
Report

देवली CISF केंद्र: आठ प्रशिक्षु पासिंग आउट, देश सेवा की शपथ

Tonk, Rajasthan:देवली(टोंक) देवली के सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को पासिंग आउट परेड हुई। इसमें 8वें बैच के 8 खिलाड़ी हेड कांस्टेबल/जनरल ड्यूटी (स्पोर्ट्स कोटा) बने। इन खिलाड़ियों में दो बॉक्सिंग, एक कराटे, एक जूडो, एक कबड्डी, एक जिम्नास्टिक, एक हॉकी और एक कयाकिंग के खिलाड़ी शामिल हैं। समारोह के मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक नरेंद्र देव आनंद थे। उन्होंने परेड का जायजा लिया और सभी 8 प्रशिक्षुओं को देश सेवा की शपथ दिलाई। आनंद ने कहा कि खेल में सीखा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता सेवा में भी काम आएगी। उन्होंने सभी को ईमानदारी और समर्पण से काम करने को कहा।
0
0
Report

वासुदेव देवनानी कोटा पहुंचे, मेयर-उपमहापौर परिणामों पर खुशी जताई

Kota, Rajasthan:कोटा.. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज कोटा पहुंचे। कोटा पहुंचते ही उन्होंने कहा कि लंबे समय से इच्छा थी कि कोटा आकर सभी से मुलाकात करूं, इसलिए मैं सबसे मिलने यहां आया हूं। देवनानी ने कहा कि कल और आज मेयर और उपमहापौर के जो परिणाम सामने आए हैं, उनकी खुशी में शामिल होने के लिए भी कोटा आया हूं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जो परिणाम आए हैं, वे सुखद हैं। देवनानी के मुताबिक जनता ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की गति पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि विकास के काम जिस गति से आगे बढ़ रहे हैं, जनता ने उसी पर अपना समर्थन जताया है। कोटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात को लेकर भी देवनानी ने उत्साह जताया。
0
0
Report
Advertisement

चोरी गयी लाइसेंसी बंदूक समेत दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया घर की खिड़की की जाली तोड़कर जेवर,

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow10m ago
Unnao, Uttar Pradesh:चोरी गयी लाइसेंसी बंदूक समेत दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया घर की खिड़की की जाली तोड़कर जेवर, बंदूक और लैपटॉप किया था पार उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की जाजमऊ चौकी अंतर्गत अखलाक नगर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक समेत पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की रात करीब 7:30 बजे अखलाक नगर निवासी चांद बीबी के मकान की खिड़की की जाली तोड़कर चोर घर में घुस गए थे। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, लाइसेंसी बंदूक, लैपटॉप, कैलकुलेटर व अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना की सूचना पीड़िता ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने चंदन घाट क्षेत्र से गुलफाम और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने के साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, घटना का खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। बाइट एस एस पी जय प्रकाश बाइट पीड़िता चाँद बीबी का पडोसी
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग में तूफान के बाद बिजली जल्द बहाल करने का दावा

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में तूफान का असर देखने को मिल रहा है। जनजीवन एक तरफ अस्त-व्यस्त है वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं है, जिसके कारण लोग पीने के पानी के लिए भी मुहाल हैं। लोगों का कहना है कि अगर इस तरह से हजारीबाग बिजली विभाग कार्य करेगा तो उनके मेंटेनेंस करने का कोई फायदा ही नहीं है। बता दें कि पूरे हजारीबाग में बिजली विभाग के द्वारा वायर को चेंज किया गया था, उसके बाद कवर्ड वायर पूरे हजारीबाग में लगाया गया था, इसके बाद भी बारिश में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाना लोगों के लिए दिक्कत का सबब बना हुआ है। बिजली विभाग पूरी मशक्कत के साथ लगा हुआ है, उनका कहना है कि जल्द ही लोगों को बिजली की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। अब जिले के पेड़ों को काटने का कार्य किया जा रहा है, डालियों की भी छटाई की जा रही है ताकि आगे इस तरह की परेशानी न आए। उन्होंने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधियों का भी दबाव मिल रहा है, जल्द ही हजारीबाग के लोगों को बिजली की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। हजारीबाग के बिजली विभाग के उप प्रबंधक का कहना है कि हमारी पूरी टीम विभिन्न जगहों पर लगी हुई है; शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हजारीबाग के विभिन्न जगहों से बिजली विभाग के लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, उनकी शिकायत है कि कहीं दो तार आपस में सट गए हैं तो किसी का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया है; जल्द से जल्द ठीक करने की मांग सभी कर रहे हैं। हजारीबाग सदर के विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने भी बिजली विभाग पहुंचकर विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न तरह के दिशा-निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

बिहार में महिला सुरक्षा पर मंत्री जमां खान का विपक्ष पर निशाना, कानून कायम

Jehanabad, Bihar:बिहार में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गरमाई सियासत के बीच जिले के प्रभारी मंत्री जमां खान ने सरकार और पुलिस प्रशासन का पुरजोर बचाव किया है. जहानाबाद प्रवास के दौरान उन्होंने विपक्ष के तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज है और बहन-बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों पर पुलिस त्वरित एक्शन ले रही है. अधिकांश मामलों में आरोपियों को 24 से 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. मंत्री ने कहा कि महिला हिंसा और छेड़खानी जैसी कुरीतियों पर लगाम लगाना केवल शासन-प्रशासन के बूते संभव नहीं है. इसके लिए आम आवाम और समाज के हर तबके को जागरूक होना पड़ेगा. जब तक सामाजिक स्तर पर अपराधियों के खिलाफ एकजुटता नहीं दिखेगी, तब तक सुरक्षित माहौल पूरी तरह कायम नहीं हो सकता. छेड़खानी पीड़िता की पहचान कथित रूप से सोशल मीडिया पर उजागर होने को लेकर आरजेडी सांसद मीसा भारती द्वारा उठाए गए सवालों पर मंत्री ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि हर संवेदनशील घटना पर राजनीति की रोटी सेकना सही नहीं है. जमां खान ने तंज कसते हुए कहा कि मीसा भारती सरकार पर उंगली उठाने से पहले अपने घर के हालात देखें, जहां उनकी अपनी भाभी को अब तक न्याय नहीं मिल सका है. वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए मंत्री ने कहा कि जब भी बिहार में विकास, तरक्की और जनहित के बड़े काम होते हैं, तब तेजस्वी यादव धरातल से गायब रहते हैं. उन्होंने मौजूदा एनडीए सरकार को न्याय के साथ विकास की सरकार बताते हुए कहा कि विपक्ष असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केवल उल-जुलूल बयानबाजी में जुटा हुआ है.
0
0
Report

हापुड़ - बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, महिलाओं से मारपीट, वीडियो वायरल।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow11m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की महताब कॉलोनी से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बच्चों के मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गली में जमकर लाठी-डंडे चले, एक युवक लहूलुहान हो गया। जिसका लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये हैरान कर देने वाली तस्वीरें हापुड़ की महताब कॉलोनी की हैं। बारिश के बीच पानी से भरी गली में दो पक्ष आपस में भिड़े हुए हैं। वीडियो में करीब दर्जन भर लोग एक दूसरे पर टूट पड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक को घेर कर पीटा जा रहा है। महिलाएं चीख-चीख कर बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि बच्चों के झगड़े से शुरू हुई कहासुनी ने इस बड़े बवाल का रूप ले लिया। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। सूचना पर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि घायल युवक का मेडिकल कराया जा रहा है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

यूपी के चार हिस्सों में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से राजनीति गर्म, पटेल ने मोर्चा

Prayagraj, Uttar Pradesh:योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल पर लगाए आरोप, पल्लवी पटेल पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों की हत्या के लगाए आरोप, आशीष पटेल ने कहा जीतने के लिए कभी सोनेलाल पटेल ने दूसरे के सिंबल पर नहीं लड़ा चुनाव, लेकिन पल्लवी ने जीत के लिए डॉक्टर पटेल के सभी सिद्धांतों को कुचल दिया। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सिराथू से सपा की विधायक पल्लवी पटेल पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने गंभीर आरोप लगाया है। आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल पर डॉ. सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों की हत्या का आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा है कि डॉ सोनेलाल पटेल एक बड़े मसीहा थे, उन्होंने जीतने के लिए कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, किसी दूसरे दल के सिंबल पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल कभी चुनाव नहीं लड़े। आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल के सभी सिद्धांतों की हत्या का आरोप लगाया, आशीष पटेल ने कहा कि वह हृदय से प्रार्थना करेंगे कि उन्हें यानी पल्लवी पटेल को भगवान सद्बुद्धि दे। वहीं यूपी के चार हिस्सों में बंटने पर कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर द्वारा पूर्वांचल का सीएम राजभर का बेटा बनने के दावे के बीच एनडीए के सहयोगी दलों के बीच खींचतान शुरू हो गई है। राजभर के बाद जयंत चौधरी ने पश्चिम यूपी में आरएलडी का सीएम बनने की बात कही तो अपना दल एस के नेता एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी अपनी समाज की दावेदारी ठोंक दिया है। आशीष पटेल ने कहा है कि यूपी के चार हिस्सों में बंटने पर पूर्वांचल में किसी पटेल का बेटा क्यों नहीं मुख्यमंत्री बन सकता। आशीष पटेल ने यह भी कहा कि वह तो चाहतें हैं कि गठबंधन में जो भी दल रहें हर एक साल के लिए उस दल का अलग अलग मुख्यमंत्री बनना चाहिए। ताकि वास्तव में सामाजिक न्याय हो सके। प्रयागराज के यमुनापार इलाके में आयोजित अपना दल एस की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। आशीष पटेल ने कांग्रेस को दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जो खुद को पीडीए का नायक कहतें हैं वह 2022 की तरह 2027 में भी हारेंगे और अंत में घर बैठ जाएंगे। आशीष पटेल ने अपना दल एस को लेकर कहा की उनकी पार्टी सीटों की संख्या मिलने पर नहीं बल्कि जीतने में ज्यादा विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जितनी सीटें अपना दल एस को मिलेगी हम उसे जीतने के साथ सहयोगी दल को जिताने में हमारा नेतृत्व और संगठन विश्वास रखता है।
0
0
Report

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस मौसम से बाधित, सुरक्षा सर्वोपरि

Routhiya, Uttarakhand:उत्तराखंड: खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा के लिए चल रही हेलीकॉप्टर सर्विस सुबह से ही रुकी हुई हैं। पैसेंजर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हेलीकॉप्टर ऑपरेशन रोक दिया गया है और हवाई रास्ते से तीर्थयात्रियों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई है। जिला प्रशासन मौसम पर करीब से नज़र रख रहा है। मौसम ठीक होने और हालात ठीक होने पर हेलीकॉप्टर सर्विस फिर से शुरू हो जाएंगी। पैसेंजर की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है, और हेलीकॉप्टर ऑपरेशन मौसम के हिसाब से ही किए जाएंगे। रुद्रप्रयाग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा का कहना है, "गाइडलाइन और मौसम की स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर सर्विस रोक दी गई हैं। विज़िबिलिटी बहुत कम है। लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज़रूरी है। मौसम साफ़ होते ही सर्विस फिर से शुरू कर दी जाएंगी।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top