Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001blurImage

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर बैतूल में हावी गुटबाज़ी

Rupesh Mansure
Jun 16, 2025 14:24:18
Betul, Madhya Pradesh
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर हमेशा की तरह गुटबाज़ी और अनुशासनहीनता हावी दिखाई दी। बैतूल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अध्यक्ष पद को लेकर समन्वय बनाने का ज़िम्मा हिमाचल प्रदेश के शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया को दिया गया है। अभियान को लेकर पत्रकारवार्ता लेने पहुंचे पठानिया ने जैसे ही वार्ता शुरू की इस बीच कांग्रेस के अलग अलग गुट अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं को स्थिति काबू करने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा तब कही पत्रकारवार्ता शुरू हो सकी। समन्वयक केवल सिंह पठानिया के मुताबिक संगठन को मजबूत करने और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओ का ध्यान रखा जाएगा।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement