Back
जालंधर: सुविधा केंद्र में पार्षद और एजेंट के बीच हाथापाई, लात-घूंसे चले
SSSanjay Sharma
Mar 24, 2026 15:02:36
Noida, Uttar Pradesh
जालंधर: सुविधा केंद्र में पार्षद और एजेंट में हुआ झगड़ा, जमकर चले लात-घूंसे
जालंधर: महानगर के लंबा पिंड चौक स्थित सुविधा केंद्र में भारी हंगामा हो गया। जहां पार्षद और एजेंट में हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। दरअसल, वार्ड नंबर 4 के पार्षद जगीर सिंह और केंद्र के एक एजेंट के बीच हिंसक झड़प हुई है। भारी हंगामे के बाद घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए 2 लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 के पार्षद जगीर सिंह और सुविधा केंद्र में कार्यरत एक एजेंट के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। यह बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई, जिससे केंद्र में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भाजपा नेता जानकारी देते हुए बताया कि पार्षद जगीर सिंह ने करीब तीन महीने पहले अपनी आधिकारिक स्टैंप (मोहर) किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच अनबन हुई और मामला फंस गया। भाजपा नेता का दावा है कि पार्षद ने अपनी ही स्टैंप चोरी होने का 'नाटक' रचा है। इसी बात को लेकर आज सुविधा केंद्र के एजेंट के साथ मारपीट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करवाया और इस मामले में संलिप्त दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन कट कर दिया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 15:37:101055
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 15:15:481005
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 15:15:341086
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 14:48:17924
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 14:46:29987
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 24, 2026 14:36:40966
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 24, 2026 14:36:141098
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 24, 2026 14:17:461089
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 14:17:261092
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 24, 2026 14:17:041052
Report
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 13:50:28953
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 24, 2026 13:49:361084
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 24, 2026 13:34:121058
Report
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 13:30:53Noida, Uttar Pradesh:ਡਿਪਟੀ ਮੈਨੇਜਰ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਹੋਇਆ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ , ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਤੇ ਮੌਕੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਲੀਡਰ ਰਹੇ ਮੌਜੂਦ
938
Report