Back
हिमाचल में IAS-IFS बदलाव: कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियाँ
ADAnkush Dhobal
Mar 24, 2026 14:48:17
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: IAS-IFS अधिकारियों के तबादले, कई को नई जिम्मेदारियां
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए IAS और IFS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, 2010 बैच के IAS अधिकारी संदीप कुमार को सेटलमेंट ऑफिसर कांगड़ा डिवीजन धर्मशाला की जगह अब डिवीजनल कमिश्नर कांगड़ा डिवीजन धर्मशाला बनाया गया है。
वहीं, 2014 बैच के IAS अधिकारी धुनी चंद राणा को हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड और एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है。
साल 2014 बैच के IAS अधिकारी राम कुमार गौतम को निदेशक फूड सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स में स्थान पर हिमाचल प्रदेश स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है。
2015 बैच की IAS अधिकारी कुमुद सिंह निदेशक फूड सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा 2015 बैच के IAS अधिकारी विनय सिंह, को हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑپरेटिव बैंक लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। सरकार ने 2018 बैच के IAS अधिकारी मनीष कुमार को सेटलमेंट ऑफिसर शिमला डिवीजन तैनात किया है。
2020 बैच के IAS अधिकारी अक्षय सूद को सेटलमेंट ऑफिसर कांगड़ा डिवीजन धर्मशाला बनाया गया है। वहीं, 2023 बैच के IAS अधिकारी दिविज गोयल को एसडीएम पांवटा साहिब नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 1999 बैच के IFS अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सदस्य सचिव राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 15:37:10887
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 15:15:48992
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 15:15:341066
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 24, 2026 15:02:361049
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 14:46:29987
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 24, 2026 14:36:40966
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 24, 2026 14:36:141098
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 24, 2026 14:17:461089
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 14:17:261092
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 24, 2026 14:17:041052
Report
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 13:50:28953
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 24, 2026 13:49:361084
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 24, 2026 13:34:121058
Report
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 13:30:53Noida, Uttar Pradesh:ਡਿਪਟੀ ਮੈਨੇਜਰ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਹੋਇਆ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ , ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਤੇ ਮੌਕੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਲੀਡਰ ਰਹੇ ਮੌਜੂਦ
938
Report