Back
तुन्ना में कार खाई में गिरकर एक की मौत, गोहर क्षेत्र में हादसा
NSNitesh Saini
Mar 24, 2026 14:17:46
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
गोहर के तुन्ना में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, एक व्यक्ति की मौके पर मौत
मंडी (नितेश सैनी) :
मंडी जिला के गोहर उपमंडल के अंतर्गत तुन्ना के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय पेश आया जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिवार को मंडी छोड़ने गया हुआ था और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में उस समय वह व्यक्ति अकेला ही सवार था। रास्ते में एक मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिससे चालक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही गोहर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँचि और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन की तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति हादसे का कारण हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा。
मामले को लेकर एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस टीम द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 15:15:48437
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 15:15:34586
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 24, 2026 15:02:361007
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 14:48:17917
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 14:46:29967
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 24, 2026 14:36:40966
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 24, 2026 14:36:141098
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 14:17:261092
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 24, 2026 14:17:041052
Report
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 13:50:28953
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 24, 2026 13:49:361084
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 24, 2026 13:34:121058
Report
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 13:30:53Noida, Uttar Pradesh:ਡਿਪਟੀ ਮੈਨੇਜਰ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਹੋਇਆ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ , ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਤੇ ਮੌਕੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਲੀਡਰ ਰਹੇ ਮੌਜੂਦ
938
Report
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 13:01:15Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): MORTAL REMAINS OF PUNJAB STATE WAREHOUSING CORPORATION OFFICIAL BEING TAKEN TO HIS RESIDENCE AFTER POST MORTEM/ VISUALS/ GAGANDEEP SINGH (AMRITSAR ACP) S/B
1062
Report