Back
पातड़ां मंडी में धान खरीदी पूरी, बासमती दामों पर किसानों ने सरकार से मदद मांगी
SGSatpal Garg
Nov 06, 2025 10:52:14
Patran, Punjab
पातड़ां से सतपाल गर्ग पातड़ां मार्केट कमेटी में धान की सरकारी खरीद का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं बासमती की निजी खरीद अभी भी जारी है। मार्केट कमेटी क्षेत्र के मुख्य यार्ड सहित तीन खरीद केंद्रों पर इस सीजन में धान की लगातार आमद ज़ारी है। कुछ खरीद केंद्रों में आमद कम होने पर कुछ केंद्रों को बंद भी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अब तक मंडी में करीब 13,48,510 क्विंटल पीआर धान की आमद दर्ज की गई है। इसमें से लगभग 10 लाख क्विंटल धान की लिफ्टिंग पूरी कर ली गई है। मंडी में पहुंचे किसानों ने खरीद प्रबंध को संतोषजनक बताया लेकिन बासमती की फसल में दाम कम रहने और फसल का झाड़ कमजोर होने के चलते हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की। आढ़तियों ने भी पीआर धान की सरकारी खरीद व्यवस्था की सराहना की, लेकिन निजी व्यापारियों की ओर से लिफ्टिंग की गति धीमी होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे मंडी परिसर में जगह की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी आकार में छोटी है, इसलिए सीजन में भारी आवक के दौरान परेशानी बढ़ जाती है। आढ़तियों ने बताया कि वर्षों से नई अनाज मंडी की मांग उठाई जाती रही है, लेकिन इस ओर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। खरीद सुचारू और पारदर्शी रही – मंडी सुपरवाइजर
5
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 06, 2025 12:35:073
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 06, 2025 12:26:283
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 06, 2025 12:26:067
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 06, 2025 12:20:007
Report
KCKhem Chand
FollowNov 06, 2025 12:18:355
Report
MTManish Thakur
FollowNov 06, 2025 12:14:076
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 06, 2025 12:13:235
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 06, 2025 12:12:0610
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 06, 2025 12:10:1010
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowNov 06, 2025 12:09:478
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 06, 2025 12:08:176
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 06, 2025 11:51:056
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 06, 2025 11:44:477
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 06, 2025 11:42:576
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 06, 2025 11:42:425
Report