Back
शिमला पुलिस ने CEIR योजना से मोबाइल चोरी रोकने में प्रदर्शन पर सम्मान पाया
ADAnkush Dhobal
Nov 06, 2025 12:26:28
Shimla, Himachal Pradesh
केन्द्रीय संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग की ओर से क्यारीघाट में उत्तर क्षेत्रीय टेलीकॉम सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस दौरान दूरसंचार विभाग ने संचालित सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) योजना के तहत खो गए या चोरी हुए मोबाइल फोन की रिकवरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया। जिला शिमला ने पूरे उतर भारत में 5वां स्थान हासिल किया। वहीं, शिमला प्रदेश भर में में पहले स्थान पर रहा। शिमला पुलिस के इस बेहतर प्रदर्शन के लिए दूरसंचार विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। शिमला पुलिस की गुम हुए मोबाईल तलाशने की सफलता दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। सम्मान प्राप्त करने के बाद शिमला पुलिस के SSP संजीव गांधी ने कहा कि यह पुरस्कार टीम की कड़ी मेहनत, आधुनिक उपकरणों का उपयोग और विभिन्न एजेंसियों से समन्वय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि डिजिटल फुटप्रिंट और नेटवर्किंग आज के जीवन की बैकबोन है। शिमला पुलिस बड़ी ही संवेदनशीलता से गुम हुए मोबाइल्स की ट्रैकिंग करती है। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग आसान प्रक्रिया नहीं है और वर्षों के अनुभव से इसको अमलीजामा पहनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल डिवाइस के बढ़ते इस्तेमाल के चलते चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। गांधी ने दूरसंचार विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से पुलिस बल का मनोबल बढ़ाता है और पुलिस की कार्य क्षमता में भी इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी साइबर अपराधों और मोबाइल चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए शिमला पुलिस कड़ी मेहनत करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि लोगों को अच्छी कानून व्यवस्था मिले। सीईआईआर योजना भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत संचालित की जाती है। यह चोरी या खोए मोबाइल फोन की पहचान और रिकवरी के लिए एक केंद्रीय डाटाबेस के रूप में कार्य करती है।
14
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowNov 06, 2025 14:22:501
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 06, 2025 14:22:412
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 06, 2025 13:53:406
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 06, 2025 13:52:5710
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 06, 2025 13:37:4811
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 06, 2025 13:35:5314
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 06, 2025 13:35:207
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 06, 2025 13:35:0311
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 06, 2025 13:33:4810
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 06, 2025 13:33:3611
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 06, 2025 12:35:0713
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 06, 2025 12:26:0614
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 06, 2025 12:20:0014
Report
KCKhem Chand
FollowNov 06, 2025 12:18:3514
Report