Back
पार्वती परियोजना चरण-दो के नुकसान पर संयुक्त निरीक्षण; सड़क पुनर्निर्माण में अड़चन
MTManish Thakur
Nov 06, 2025 12:14:07
Kullu, Himachal Pradesh
बरसात के दौरान ग्राम पंचायत रैला के तहत पार्वती परियोजना क्षेत्र में सार्वजनिक तथा निजी संपत्ति के हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन व विभाग के अधिकारियों तथा पार्वती परियोजना प्रबंधन द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया। एसडीएम बंजार की अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम रैला पंचायत के विभिन्न स्थानों पर जाकर नुकसान के आकलन के साथ –साथ भारी बारिश के दौरान स्थानीय लोगों की निजी भूमि व संपत्ति को हुए नुकसान को लेकर एनएचपीसी की भूमिका के बारे में जानने का प्रयास किया। पार्वती परियोजना चरण दो निर्माण उद्देश्य की पूर्ति को लेकर एन.एच.पी.सी द्वारा बनाई गई सियूंड –रैला सड़क भारी बरसात के दौरान कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के गिरे डंगो का मलबा लोगों के खेतों तथा बगीचे का भारी मात्रा में नुकसान कर चुका है। शरण गांव के पीछे सड़क का डंगा टूटने के बाद भूस्खलन शुरू होने पर दर्जनों मकान खतरे के जद में आ गए थे। रैला गांव में भी उस दौरान एनएचपीसी की डंपिंग का मलबा आगे खिसक जाने से दो मकान टूट गए है। इसके अलावा पार्वती परियोजना निर्माण के दौरान पंचायत क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर की गई मलबे की डंपिंग की वजह से हुए नुकसान को लेकर स्थानीय एन.एच.पी.सी पर आरोप लगाते रहे हैं। सियूंड –रैला सड़क करीब चार माह से बंद पड़ी हुई है। स्थानीय प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग सड़क बहाली कार्य में शुरू हुए हैं, लेकिन भारी मात्रा में हुए नुकसान के चलते स्थानीय लोगों के साथ हो रहे विवादों के कारण सड़क के पुनर्निर्माण कार्य में काफ़ी परेशानी हो रही है । जिसके बाद उपायुक्त कुल्लू के आदेशों पर संयुक्त निरीक्षण को लेकर एस.डी.एम बंजार पंकज शर्मा द्वारा संयुक्त निरीक्षण का शेड्यूल जारी करते हुए पार्वती परियोजना चरण दो के महाप्रबंधक, लोक निर्माण विभाग बंजार मंडल के अधिशासी अभियंता तथा जल शक्ति विभाग लारजी मंडल के अधिशासी अभियंता को स्वयं व्यक्तिगत रूप से संयुक्त निरीक्षण में शामिल होने के आदेश पत्र जारी किए थे। ताकि मौके पर विवादित मामलों को निपटाया जा सके。
14
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowNov 06, 2025 14:22:501
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 06, 2025 14:22:412
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 06, 2025 13:53:406
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 06, 2025 13:52:5710
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 06, 2025 13:37:4811
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 06, 2025 13:35:5314
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 06, 2025 13:35:2010
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 06, 2025 13:35:0313
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 06, 2025 13:33:4813
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 06, 2025 13:33:3614
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 06, 2025 12:35:0713
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 06, 2025 12:26:2814
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 06, 2025 12:26:0614
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 06, 2025 12:20:0014
Report
KCKhem Chand
FollowNov 06, 2025 12:18:3514
Report