Back
राजीव बिंदल ने आपदा में केंद्रीय गृहमंत्री को धन्यवाद दिया!
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन
भाजपा अध्यक्ष ने आपदा में मदद के लिए केंद्रीय गृहमंत्री का जताया आभार,
बोली गृह मंत्री के प्रयासों से सेना के हेलीकॉप्टर पहुंचा रहे मदद,
आपदा प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में राज्य सरकार ने की देरी,
भारतीय जनता पार्टी आपदा के समय में प्रदेश सरकार के साथ :राजीव बिन्दल,
नाहन में राजीव बिंदल के लिए स्वागत समारोह का किया गया आयोजन,
अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे गृह विधानसभा नाहन,
राजीव बिंदल ने अपनी नियुक्ति के लिए वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार,
बोले हिमाचल में सत्ता परिवर्तन का पहला लक्ष्य।
एंकर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आपदा के समय में सेना के जरिए मदद पहुंचाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है साथ ही कहा है कि प्रदेश सरकार को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह विधानसभा क्षेत्र नाहन पहुंचे डॉ राजीव बिंदल के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वीओ 1 कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आपदा के समय में त्वरित मदद पहुंचाने लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं के आग्रह पर तुरंत सेवा के हेलीकॉप्टर को मदद के लिए प्रदेश में भेजा गया और सेना के जवान राहत और बचाव कार्य में झूठे हैं और खुद गांव-गांव तक राशन पहुंचाने का काम कर रहे है।
बाईट: डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
वीओ 2 राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार को जिस तेज गति के साथ आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों को शुरू करना चाहिए था उसमें देरी हुई और समय पर लोगों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा यदि समय पर सड़कों को बहाल कर दिया जाता तो प्रभावित लोगों तक जल्द मदद पहुंच पाती। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार अब इस मामले में तेजी लाएंगे साथ ही वहिं उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपदा के समय में प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार मंडी जिला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक मदद पहुंचाने का काम कर रही है।
बाईट: डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
वीओ 3 वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता में लाना है। बिन्दल ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने साल 2017 से 2022 तक प्रदेश में बेहतरीन कार्य किया था मगर 2022 में सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार ने लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए मगर सभी सपने धराशाई हो गए और आज प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता को सिर्फ जख्म देने का काम किया है ऐसे में हिमाचल में आने वाले समय में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है।
बाईट: डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
नाहन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement