Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshiarpur146001

ट्रक यूनियन प्रधान का ईंट से कत्ल: विवाद की चौंकाने वाली कहानी!

RAMAN KHOSLA
Jul 06, 2025 16:33:40
Hoshiarpur, Punjab
ट्रक यूनियन के प्रधान का ईंट मारकर कत्ल। यूनियन में दीवार बनाने को लेकर हुआ विवाद। होशियारपुर मुकेरियां में आज ट्रक यूनियन के प्रधान का ईंट मारकर कत्ल करने का मामला सामने आया है । जानकारी अनुसार मुकेरियां की ट्रक यूनियन में दीवार बनाने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ जिसमें प्रधान के8 मौत हो गई। मृतक की पहचान हरभजन सिंह अटवाल उम्र 80 साल जो गांव तगड़ा खुर्द के रहने वाले थे। हरभजन सिंह अटवाल मुकेरियां ट्रक यूनियन का प्रधान भी थे। बीते कई समय से ट्रक यूनियन में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ट्रक यूनियन के भीतर एक दीवार का निर्माण किया गया था जिसके चलते वहीं अन्य व्यक्ति संदीप सिंह सन्नी निवासी गालडीयाँ द्वारा इस दीवार का निर्माण किया गया था। आज ट्रक यूनियन के अन्य लोगों की उपस्थिति में दीवार गिराई जा रही थी तभी तैश में आ सन्नी ने हरभजन सिंह पर ईंट से वार कर दिया। ईंट हरभजन की छाती पर लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुकेरियां पुलिस द्वारा हरभजन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हस्पताल में रखवाकर अगली कारवाही शुरू कर दी है। Byte: ट्रांसपोर्टर Byte: गुलज़ार सिंह। Byte: डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement