Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patiala147105

आक्रिति बांसल ने पहली बार CA परीक्षा पास कर परिवार का नाम रोशन किया!

Satpal Garg
Jul 06, 2025 15:02:40
Patran, Punjab
पातडा़ं से सतपाल गर्ग स्टोरी। पातडां की आकिरती बांसल ने पहली वार सीए फाइनल पास करने पर घर में ख़ुशी का माहोल ऐकर आक्रिति बांसल पुत्री राजकुमार बांसल एवं नीरू बांसल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल परीक्षा को पहली ही कोशिश में पास कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। रविवार को ICAI (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) द्वारा सीए फाइनल परीक्षा मई 2025 का परिणाम घोषित किया गया। इस बार परीक्षा में लगभग 1,42,000 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 14,247 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इनमें से 5,490 विद्यार्थियों ने पहली बार में परीक्षा पास कर यह गौरव प्राप्त किया। आक्रिति बांसल ने पंचकूला की प्रतिष्ठित फर्म HCB Associates से अपनी आर्टिकलशिप पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी और अपने शिक्षकों को दिया। आक्रिति ने कहा कि उनके परिवार और गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी इस उपलब्धि का आधार रहा। सीए बनने के अपने सफर को लेकर आक्रिति ने बताया कि यह यात्रा आसान नहीं थी, लेकिन निरंतर मेहनत, अनुशासन और परिवार का साथ मिलने से यह संभव हुआ। परिवार में जश्न का माहौल है और क्षेत्रवासियों ने भी आक्रिति की इस उपलब्धि पर बधाइयाँ दी हैं। बाईट आक्रिति बाईट परिवारिक मैंबर
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement