Back
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक हिमाचल रिजॉर्ट में, क्रॉस-वोटिंग से बचने की तैयारी
MSManuj Sharma
Mar 13, 2026 13:46:57
Solan, Himachal Pradesh
हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश के एक रिज़ॉर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही है। यह कदम संभावित क्रॉस-वोटिंग के खतरे को देखते हुए उठाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने हरियाणा के सभी 32 विधायकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें कुछ दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश के सुरक्षित स्थान पर ठहराने की योजना बनाई है। विधायकों को ले दो लग्जरी बसों को पुलिस सुरक्षा के साथ शिमला लाया जा रहा है
दरअसल, हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। बीजेपी ने संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने दलित नेता कर्मवीर बौद्ध को मैदान में उतारा है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के चुनाव लड़ने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कम से कम 31 वोटों की जरूरत होती है। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं, इसलिए गणित के अनुसार पार्टी अपने उम्मीदवार को जिता सकती है। हालांकि, पिछले चुनावों में क्रॉस-वोटिंग के कारण कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा था, इसलिए इस बार पार्टी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विधायकों को रिजॉर्ट में रखने की रणनीति को आम तौर पर “रिजॉर्ट पॉलिटिक्स” कहा जाता है, जिसका उद्देश्य चुनाव से पहले विधायकों को विपक्ष के संपर्क से दूर रखना और पार्टी एकजुटता बनाए रखना होता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 13, 2026 14:30:3134
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 13, 2026 14:03:40109
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 13, 2026 14:03:01212
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 13:49:49109
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 13:49:24164
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 13:47:46177
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 13, 2026 13:45:56135
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 13, 2026 13:35:14129
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 13, 2026 13:34:58146
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 13, 2026 13:33:2099
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 13, 2026 13:30:50194
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 13, 2026 13:25:28181
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 13:24:5691
Report
MSManish Sharma
FollowMar 13, 2026 13:24:22165
Report