Back
तरन तारन में प्रवासी युवक ने राइस मिल में आत्महत्या, जांच शुरू
MSManish Sharma
Mar 13, 2026 13:24:22
Tarn Taran Sahib, Punjab
ओडिशा निवासी राकेश तीन महीनों से राइस मिल में माली के रूप में था कार्यरत, दिमागी परेशानी की आशंका. तरन तारन में एक प्रवासी युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव कंपनी के सर्वेंट क्वार्टर में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। वह तरन तारन स्थित AMDD राइस मिल में 18 दिसंबर से मली के रूप में कार्यरत था और कंपनी के ही सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। शुक्रवार सुबह जब सहकर्मियों ने उसे काफी देर तक बाहर नहीं देखा तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा। इस दौरान राकेश का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि राकेश पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 13, 2026 14:03:4046
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 13, 2026 14:03:0149
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 13:49:4963
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 13:49:24115
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 13:47:46128
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 13, 2026 13:46:57138
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 13, 2026 13:45:56133
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 13, 2026 13:35:14129
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 13, 2026 13:34:58134
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 13, 2026 13:33:2087
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 13, 2026 13:30:50149
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 13, 2026 13:25:28134
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 13:24:5675
Report
डेराबसी गैस सिलिंडर चोरी मामले: स्थानीय लोगों ने जाँच-पड़ताल शुरू कर दी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 13, 2026 13:00:51132
Report