Back
AI इंपैक्ट समिट में कांग्रेस पर तीखा हमला: जयराम ठाकुर कहते- देश की छवि शर्मसार
NSNitesh Saini
Feb 21, 2026 15:18:37
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
AI इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का आचरण शर्मनाक, देश कभी नहीं भूलेगा : जयराम ठाकुर
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस ने देश की छवि को पहुंचाया नुकसान : जयराम ठाकुर
एक हफ्ते में हिमाचल को 3000 करोड़ की सौगात, फिर भी कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल
जायका और विश्व बैंक प्रोजेक्ट पर केंद्र का बड़ा सहयोग, सुक्खू सरकार मौन क्यों?
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंपैक्ट समिट को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस द्वारा किया गया “टॉपलेस” विरोध देश कभी नहीं भूलेगा। जयराम ठाकुर ने इसे न केवल दुर्भाग्यपूर्ण, बल्कि देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कथित कृत्य की योजना कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जानकारी में बनाई गई थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस मंच पर दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष और तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज एकत्र हुए हों, वहां इस तरह का विरोध कांग्रेस की हताशा और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध और देश का विरोध—दोनों अलग बातें हैं, लेकिन कांग्रेस अपने “फ्रस्ट्रेशन” में यह अंतर भूल चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए स्वीकृत बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) के चरण-दो के तहत हिमाचल की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 1617 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों और 86 स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जाएगा। जायका से मिलने वाली 1294 करोड़ रुपये की राशि में से 90 प्रतिशत का वहन केंद्र सरकार करेगी, जबकि 10 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देगी।
जयराम ठाकुर ने कहा हाल ही में विश्व बैंक द्वारा हिमाचल प्रदेश में आपदा पुनर्निर्माण के लिए 1992 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई, जिसमें से 1792 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मात्र एक सप्ताह में केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 3000 करोड़ रुपये से अधिक के वाह्य सहायता प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं, लेकिन इसके बावजूद सुक्खू सरकार केंद्र के सहयोग का उल्लेख करने से बचती है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र सरकार लगातार सहायता दे रही है, तो हिमाचल कांग्रेस के नेता इस पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं। जयराम ठाकुर ने बताया कि हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 286 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता जारी की है, जिसमें पूंजी निवेश योजना और आपदा पुनर्निर्माण से जुड़ी राशि शामिल है। उनके अनुसार, केंद्र के इस निरंतर सहयोग पर कांग्रेस की चुप्पी उसकी दोहरी मानसिकता को उजागर करती है।
बाइट : जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 16:19:040
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 21, 2026 16:17:260
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 21, 2026 15:48:440
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 21, 2026 15:46:480
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 15:46:050
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 21, 2026 15:31:000
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 21, 2026 15:15:220
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 15:03:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 14:33:550
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 14:19:200
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 21, 2026 14:01:530
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 13:45:570
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 21, 2026 13:33:570
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 21, 2026 13:33:230
Report