Back
पंजाब पुलिस के गैंगस्टर वार के 32वें दिन 631 ठिकानों पर छापेमारी, 217 गिरफ्तार
MJManoj Joshi
Feb 21, 2026 15:31:00
Chandigarh, Chandigarh
सूचना और लोक संपर्क विभाग, पंजाब
* गैंगस्टरां ते वार का 32वां दिन: पंजाब पुलिस ने 631 स्थानों पर की छापेमारी ; 217 काबू
— पुलिस टीमों ने 95 व्यक्तियों विरुद्ध की एहतियाती कार्यवाही, 151 को पूछताछ के बाद किया रिहा
— लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त तौर पर दे सकते है गैंगस्टर बारे जानकारी
— युद्ध नशियां विरुद्ध के 357वें दिन 117 नशा तस्कर 3.1 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ़्तार
चंडीगढ़, 21 फरवरी:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रहे निर्णायक अभियान ’ गैंगस्टरां ते वार’ के 32वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मेप किए 631 टिकानों पर छापेमारी की।
ज़िक्रयोग्य है कि ‘ गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक युद्ध है, जिसकी सुरूआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरैक्टर जनरल ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स ( एजीटीएफ) पंजाब के पूरे तालमेल के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्यवाहियां कर रही है।
मुहिम के 32वें दिन, police टीमों ने 217 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से छह हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की गिनती 10, 412 हो गई है।
इसके इलावा 95 व्यक्तियों विरुद्ध एहतियाती कार्यवाही की गई है, जब कि 151 व्यक्तियों की जांच और पूछताछ के बाद छोड़ा गया। पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान आठ भगौड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है।
उन्होंने कहा कि लोग वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों बारे एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त तौर पर जानकारी दे सकते है और अपराध और अपराधिक गतिविधियों बारे सूह/ जानकारी भी सांझी की जा सकती है।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे विरुद्ध अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 357वें दिन भी जारी रखते आज 117 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 3.1 किलो हेरोइन, 3 किलो अफ़ीम, 446 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 63250 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ केवल 357 दिनों में गिरफ़्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50691 हो गई है। नशा छुड़ाओ मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 37 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुर्नवास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 16:19:040
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 21, 2026 16:17:260
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 21, 2026 15:48:440
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 21, 2026 15:46:480
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 15:46:050
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 21, 2026 15:18:370
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 21, 2026 15:15:220
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 15:03:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 14:33:550
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 14:19:200
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 21, 2026 14:01:530
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 13:45:570
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 21, 2026 13:33:570
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 21, 2026 13:33:230
Report