Back
सचिवालय घोटाले में 9.72 करोड़ की धोखाधड़ी: चार गिरफ्तार, जांच जारी
SSSanjay Sharma
Feb 21, 2026 14:19:20
Noida, Uttar Pradesh
सचिवालय घोटाले में 9 करोड़ 72 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला पुलिस द्वारा सचिवालय से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश किया गया है। प्रारंभिक जांच में अब तक कुल 9 करोड़ 72 लाख रुपये के गबन/धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान यह भी संकेत मिले हैं कि यह राशि और बढ़ सकती है। मामले की गहन जांच जारी है।
इस संबंध में थाना सेक्टर-7, पंचकूला में नवंबर 2025 में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता, अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) पंचकूला, निशा यादव द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर लगभग 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है。
शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-7 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है।थाना प्रभारी सेक्टर-7, पंचकूला, राजेश कुमार ने बताया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और दस्तावेजों की जांच के बाद घोटाले की राशि में वृद्धि होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowFeb 21, 2026 15:31:000
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 21, 2026 15:18:370
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 21, 2026 15:15:220
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 15:03:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 14:33:550
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 21, 2026 14:01:530
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 13:45:570
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 21, 2026 13:33:570
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 21, 2026 13:33:230
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 21, 2026 13:17:490
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:15:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 13:04:470
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:03:290
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:03:070
Report