Back
नव संवत 2083 रौद्र नाम से, खेती बढ़ेगी पर बाढ़-आग का खतरा
MTManish Thakur
Mar 19, 2026 09:10:21
Kullu, Himachal Pradesh
देशभर में वीरवार को नव संवत 2083 के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। तो वहीं पुरोहितों के द्वारा अपने यजमानों को नव संवत के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला कुल्लू के मुख्यालय रघुनाथपुर में भी भगवान रघुनाथ के मंदिर में नव संवत का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान रघुनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई और राजपुरोहित के द्वारा नव संवत के अवसर पर साल भर के बारे में भी भविष्यवाणी की गई। ऐसे में जिला कुल्लू के अन्य ग्रामीण इलाकों में भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लोगों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने अपने-अपने देवी देवताओं के भी दर्शन किए। ग्रामीण इलाकों में भी पुरोहितों के द्वारा नव संवत के बारे में भविष्यवाणी की गई। भगवान रघुनाथ के मंदिर में भी नव संवत के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।
राजपुरोहित प्रवीण शर्मा ने बताया कि नव संवत 2083 का नाम इस बार रौद्र है और राजा बृहस्पति तथा मंगल मंत्री के रूप में साल भर कार्य करेंगे। राजपुरोहित पुरोहित प्रवीण शर्मा ने बताया कि राजा बृहस्पति होने के चलते कृषि कार्य तथा धन-धान्य में वृद्धि होगी। लेकिन मंत्री मंगल होने के चलते इसका प्रभाव अलग देखने को मिलेगा। ऐसे में कई जगहों पर बाढ़ तथा आगजनी के मामले भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में नव संवत 2083 का प्रभाव इस साल मिला-जुला रहेगा। लोग धार्मिक कार्यों में भी अपना समय व्यतीत करें। ताकि उन्हें किसी प्रकार के नुकसान का सामना न करना पड़े。
वहीं भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि अंग्रेजी नववर्ष को लोगों के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन सनातन धर्म के नए साल के बारे में अभी भी लोगों के बीच जागरूकता नहीं है। लोगों को कई बार नव संवत का भी नाम याद नहीं रहता है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के द्वारा नव संवत के अवसर पर देवी देवताओं के दर्शन किए जाते हैं। लेकिन अभी भी नव संवत को लेकर लोगों के बीच जागरूकता की आवश्यकता है। ऐसे में सनातन धर्म से जुड़े सभी लोगों को नव संवत का प्रचार करना चाहिए और अपने-अपने परिवारों में भी नव संवत के अवसर पर इससे जुड़े हुए सभी रीति-रिवाज का पालन करना चाहिए।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 19, 2026 10:07:55464
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 19, 2026 10:07:44387
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 19, 2026 10:07:30263
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 10:07:03377
Report
MSManish Shanker
FollowMar 19, 2026 10:06:36428
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 19, 2026 09:50:46910
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 09:46:55929
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 19, 2026 09:46:44919
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 19, 2026 09:46:16904
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 19, 2026 09:45:571041
Report
KSKapil sharma
FollowMar 19, 2026 09:31:20897
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 19, 2026 09:30:58896
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 19, 2026 09:30:431086
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 19, 2026 09:20:58949
Report