Back
जगराओं के जंडी गांव में संदिग्ध मौत, पुलिस ने एक बेटे को हिरासत में लिया
TBTarsem Bhardwaj
Mar 19, 2026 09:46:55
Ludhiana, Punjab
जगराओं के थाना सिधवां बेट के अधीन पड़ते जंडी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जंडी निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उनके सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है।
जगराओं मै मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। बुधवार दोपहर तक जब हरजिंदर सिंह ने अपने घर का दरवाजा नहीं खोला, तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उनके भतीजे कुलजिंदर सिंह के पिता को सूचना दी गई।
परिवार के मेंबर ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो दीवार फांदकर घर के अंदर गए। उन्होंने देखा कि उनके चाचा हरजिंदर सिंह खून से लथपथ पड़े थे और उनके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कुलजिंदर के अनुसार, उनके चाचा मंगलवार को गांव में चल रहे एक टूर्नामेंट को देखकर घर लौटे थे और अंदर से दरवाजा बंद कर सो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिधवां बेट की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के एक बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。
परिवार मेंबर से मिली जानकारी के अनुसार हरजिंदर सिंह की पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने करीब 22 साल पहले कोकरी कलां की तरनजीत कौर से दूसरी शादी की थी। उनका एक बेटा विदेश में रहता है, जबकि दूसरा बेटा खेती का काम करता है। मृतक की पत्नी ने बताया कि घटना के समय वह और उनका बेटा घर पर मौजूद नहीं थे और हरजिंदर सिंह घर में अकेले थे।
जगराओं के एसपी (डी) राजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 19, 2026 11:04:030
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 10:56:19797
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 19, 2026 10:54:00830
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 19, 2026 10:52:13924
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 19, 2026 10:51:23892
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 19, 2026 10:36:091079
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 19, 2026 10:35:42961
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 19, 2026 10:34:12966
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 19, 2026 10:21:38968
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 19, 2026 10:21:261021
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 19, 2026 10:07:551066
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 19, 2026 10:07:441004
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 19, 2026 10:07:30959
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 10:07:03948
Report
MSManish Shanker
FollowMar 19, 2026 10:06:36996
Report