Back
एचपीटीडीसी के 8 यूनिट निजी हाथों में देने पर कर्मचारियों का विरोध तेज
VKVipan Kumar
Mar 18, 2026 13:22:41
Dharamshala, Himachal Pradesh
एचपीटीडीसी के 8 यूनिट्स निजी हाथों में देने के फैसले पर कर्मचारियों का विरोध तेज
धर्मशाला में एचपीसीटीडीसी कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शशि पाल शर्मा ने प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एचपीटीडीसी के 8 यूनिट्स को ओएन बेसिस (ठेके पर निजी हाथों में) देने जा रही है, जिसका कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं。
शशि पाल शर्मा ने बताया कि विरोध स्वरूप कर्मचार ने काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह विरोध केवल धर्मशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश सचिवालय, विधानसभा और राज्य के अन्य हिस्सों में भी कर्मचारी अपना विरोध जता रहे हैं。
उन्होंने कहा कि जिन यूनिट्स को निजी हाथों में देने की तैयारी है, उनमें होटल चांसलर रोहड़ू, गिरी गंगा खड़ा पत्थर, होटल फगू, बिलासपुर का होटल लेक व्यू, परवाणू का शिवालिक होटल और कसौली की हेरिटेज बिल्डिंग रोज कॉमन शामिल हैं। उनका कहना है कि ये सभी होटल “कमाऊ पूत” हैं और विभाग के लिए आय का मुख्य स्रोत रहे हैं。
शर्मा ने यह भी कहा कि बिलासपुर का होटल लेक व्यू जिला का एकमात्र एचपीटीडीसी होटल है, जहां प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ वीआईपी मूवमेंट भी होती है, ऐसे में इसे निजी हाथों में देना उचित नहीं है。
कर्मचारी यूनियन ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन को रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowMar 18, 2026 14:02:11541
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 18, 2026 13:51:22928
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 18, 2026 13:51:06945
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 18, 2026 13:50:30960
Report
KSKapil sharma
FollowMar 18, 2026 13:36:49983
Report
KSKapil sharma
FollowMar 18, 2026 13:35:22954
Report
MTManish Thakur
FollowMar 18, 2026 13:35:041033
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 18, 2026 13:33:311091
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 18, 2026 13:23:581071
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 18, 2026 13:22:101035
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 18, 2026 13:21:221028
Report
MTManish Thakur
FollowMar 18, 2026 13:09:411043
Report
KSKapil sharma
FollowMar 18, 2026 13:08:271055
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 18, 2026 13:07:571029
Report