Back
159 करोड़ बजट पार, मर्ज एरिया में टैक्स में छूट के साथ आगे बढ़ेगा नगर निगम धर्मशाला
VKVipan Kumar
Mar 18, 2026 13:07:57
Dharamshala, Himachal Pradesh
नगर निगम धर्मशाला का बजट 159 करोड़, मर्ज एरिया पर अप्रैल से पिछले पांच वर्षों संग टैक्स
नगर निगम धर्मशाला का वार्षिक बजट 2026-27 बुधवार को नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा ने प्रस्तुत किया। इस वित्तीय वर्ष 2026-27 का कुल बजट 159 करोड़ 85 लाख 10 हजार रखा गया है। पिछले वर्ष 2025-26 में ये बजट 141 करोड़ था। वहीं, 31 मार्च तक 15 फीसदी बचे हुए प्रोपर्टी सर्वे के कार्य को पूरा किया जाएगा, और अप्रैल से मार्च 2020 से पेंडिंग हाऊस टैक्स की वसूली सहित शुरू किया जाएगा। इसमें मर्ज एरिया में विशेष प्रावधान करते हुए छूट भी फाइनांस की बैठक कर प्रदान की जाएगी। उसके तहत ही बजट की वसूली की जाएगी। वहीं, नगर निगम आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करेगा। पिछले वर्ष तीन करोड़ अधिक आय प्राप्त हुई है। जबकि इस वर्ष 2026-27 में 10 करोड़ बढोतरी का अनुमान है। इसमें गृह कर का कार्य 85 फीसदी पूरा कर लिया गया है। नए गृह कर प्रणाली को उसी वित्तीय वर्ष से पूरे शहर में लागू किया जाएगा।
निगम की संपत्तियों की लीज व ऐगीरमेंट के लिए किराया निर्धारण पर आय बढ़ेगी। पार्किंग स्थलों से भी आय में बढ़ोतरी की योजना बनाई गई है। नए एरिया में सीवरेज व्यवस्था के लिए 200 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। तब तक फिकल मैनजमेंट सिस्टम निचले सकोह के तहत व्यवस्था चलाई जाएगी। नगर निगम की ओर से माई धर्मशाला एप्प का आगाज किया जाएगा। इसके साथ ही सफाई कर्मियों के लिए भी सफाई साथी कल्याण बोर्ड का गठन कर 10 लाख का प्रावधान किया गया है। शहर को देश भर में एक सौ स्वच्छ शहरों में शामिल किए जाने के लिए 50 लाख बजट रखा गया है। बेसहारा पशुओं के लिए 10 लाख, खेल के लिए 50 लाख सहित अन्य कार्यो के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowMar 18, 2026 14:02:110
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 18, 2026 13:51:22795
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 18, 2026 13:51:06822
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 18, 2026 13:50:30831
Report
KSKapil sharma
FollowMar 18, 2026 13:36:49976
Report
KSKapil sharma
FollowMar 18, 2026 13:35:22946
Report
MTManish Thakur
FollowMar 18, 2026 13:35:041024
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 18, 2026 13:33:311082
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 18, 2026 13:23:581071
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 18, 2026 13:22:411065
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 18, 2026 13:22:101032
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 18, 2026 13:21:221027
Report
MTManish Thakur
FollowMar 18, 2026 13:09:411034
Report
KSKapil sharma
FollowMar 18, 2026 13:08:271055
Report