Back
हमीरपुर की कन्या विद्यालय HP बोर्ड में बनाए रखने की मांग पर प्रदर्शन
ASARVINDER SINGH
Feb 24, 2026 09:31:48
Hamirpur, Himachal Pradesh
कन्या विद्यालय को एचपी बोर्ड में रखने की मांग, छात्राओं ने हमीरपुर बाजार में किया प्रदर्शन
हमीरपुर,
हमीरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या विद्यालय की छात्राओं और स्कूल एसएमसी ने विद्यालय को एचपी बोर्ड से हटाकर सीबीएसई में शामिल करने तथा स्कूल को मर्ज करने के प्रस्ताव के विरोध में हमीरपुर बाजार में रैली निकालकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि कन्या विद्यालय को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत ही रखा जाए और इसे किसी अन्य विद्यालय में मर्ज न किया जाए।प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वे वर्षों से एचपी बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कर रही हैं।
वहीं छात्रा सुहानी ने कहा कि उनके स्कूल के शिक्षक अनुभवी और सहयोगी हैं, जिनके मार्गदर्शन में वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल को सीबीएसई बोर्ड में बदला गया या शिफ्ट किया गया तो छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि स्कूल को एचपी बोर्ड में ही बनाए रखा जाए।छात्रा कल्पना ने कहा कि जो विद्यार्थी लंबे समय से एचपी बोर्ड में पढ़ रहे हैं, उनके लिए अचानक सीबीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम अपनाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एचपी बोर्ड में पढ़ रहे छात्रों को सीबीएसई के अलग सिलेबस और पैटर्न के अनुसार ढलने में कठिनाई आएगी।वहीं छात्रा तमन्ना ने कहा कि पहली कक्षा से लेकर 11वीं तक एचपी बोर्ड में पढ़ने के बाद अचानक बोर्ड परिवर्तन से छात्रों का शैक्षणिक आधार कमजोर पड़ सकता है। उन्होंने स्कूल को किसी अन्य स्कूल में मर्ज न करने की मांग दोहराई।
वहीं एसएमसी प्रधान मंजू शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल 2025 को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था, उस समय आश्वासन दिया गया था कि स्कूल को मर्ज नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके बाद में मर्ज करने की अधिसूचना जारी कर दी गई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की मंशा सीबीएसई बोर्ड लागू करने की है, तो एक स्कूल सीबीएसई के लिए और एक एचपी बोर्ड के लिए अलग-अलग रखा जा सकता है। इससे अभिभावकों और छात्रों को विकल्प मिल सकेगा।उन्होंने यह भी कहा कि यदि कन्या विद्यालय बंद किया गया तो छात्राओं को लगभग 10 से 15 किलोमीटर दूर अन्य विद्यालय में जाना पड़ेगा, जिससे उनकी पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और कई छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो सकती है। छात्राओं और अभिभावकों ने सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने और विद्यालय को एचपी बोर्ड के अंतर्गत ही संचालित रखने की मांग की है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 10:45:23Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:बिक्रम सिंह मजीठिया और प्रेम सिंह चंदू माजरा की मुलाकात साथ में सुरजीत सिंह रखड़ा भी है
0
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 24, 2026 10:33:060
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 24, 2026 10:30:280
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 10:29:360
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 24, 2026 10:25:230
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 24, 2026 10:23:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 10:16:530
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 24, 2026 09:46:190
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 24, 2026 09:38:200
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 24, 2026 09:34:210
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 24, 2026 09:33:530
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 24, 2026 09:33:360
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 24, 2026 09:32:13Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी
मंडी के गुटकर में तेज रफ्तार का कहर , दो बाइकों की गाड़ी से जोरदार टक्कर,, CCTV में कैद हुई घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गनीमत ये रही जान का नहीं हुआ नुकसान
0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 24, 2026 09:32:020
Report